फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result 2022 LIVE: उत्तर प्रदेश के इन विभागों में सरकारी नौकरी का मौका, रीट एडमिट कार्ड जल्द

Tue, 19 Jul 2022 11:53 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 19 Jul 2022 11:53 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: सरकारी नौकरी करना देश में हर किसी का सपना होता है। हर साल हमारे देश में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। ऐसे में कई बार उम्मीदवार बड़ी भर्तियों को मिस कर जाते हैं। इसलिए सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में उम्मीदवारों को सूचना देने के लिए अमर उजाला लेकर आया है यह लाइव ब्लॉग।

विज्ञापन
Sarkari Result Naukri 2022 Live Updates Govt Jobs up govt jobs Exam Agniveer Recruitment Results Latest Hindi News up govt jobs REET Admit Card
Sarkari Naukri 2022 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

11:51 PM, 19-Jul-2022

Govt Jobs Result : UPRVUNL JE Result

इस भर्ती परीक्षा द्वारा जूनियर इंजीनियर के 82 पद, लैब असिस्टेंट के 17 पद, असिस्टेंट अकाउंटेंट के 21 पद और केमिस्ट (ग्रेड 2) के 14 पद भरे जानें हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यूपीआरवीयूएनएल (UPRVUNL) ने प्रश्न पत्र के सभी चार सेटों - ए, बी, सी तथा डी का परिणाम जारी कर दिया है। 
 
11:15 PM, 19-Jul-2022

Sarakri Result 2022 : UPRVUNL JE परीक्षा परिणाम जारी

मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।  परीक्षा नियामक प्राधिकरण द्वारा UPRVUNL JE परीक्षा उत्तर प्रदेश राज्य के विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर के 134 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
10:30 PM, 19-Jul-2022

Govt Exam : UPRVUNL JE Recruitment Result

यूपीआरवीयूएनएल की ओर से 14 और 15 मई को विभिन्न पदों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी सीबीटी मोड में परीक्षा आयोजित की गई थी। यूपीआरवीयूएनएल द्वारा परीक्षा की उत्तर कुंजी 18 मई, 2022 को जारी की गई थी।
09:49 PM, 19-Jul-2022

Govt Jobs 2022: UPRVUNL JE Recruitment Result

जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org से उत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। 
07:50 PM, 19-Jul-2022

Sarkari Jobs : UPRVUNL JE Recruitment Result 2022

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) की इस भर्ती के तहत जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) (E&M), असिस्टेंट अकाउंटेंट, केमिस्ट ग्रेड-2 और लैब असिस्टेंट के पद शामिल हैं।   
06:47 PM, 19-Jul-2022

सरकारी भर्ती : UPRVUNL JE Result 2022 out

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) ने जूनियर इंजीनियर के विभिन्न पदों के लिए आयोजित परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:39 PM, 19-Jul-2022

सरकारी नौकरी: यहां देखें नोटिस

परीक्षा स्थगित करने की सूचना बीपीएससी ने पोर्टल पर आधिकारिक नोटिस जारी कर के दी है। जिन उम्मीदवारों इस भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे परीक्षा स्थगन के नोटिस को बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर पढ़ सकते हैं। 
02:53 PM, 19-Jul-2022

Sarkari Naukri: स्थगित हुई बिहार हेड टीचर भर्ती परीक्षा

बिहार लोक सेवा आयोग/BPSC ने राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 28 जुलाई, 2022 को आयोजित की जानी थी।
01:48 PM, 19-Jul-2022

Sarkari Naukri Admit Card: इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत

उत्तराखंड न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि जैसे जानकरी को दर्ज कर के लॉगिन करना होगा।
 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed