UPRVUNL JE Result 2022: यूपीआरवीयूएनएल जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी, ऐसे करें चेक
UPRVUNL JE Result 2022 Declared: इस भर्ती के तहत जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) (E&M), असिस्टेंट अकाउंटेंट, केमिस्ट ग्रेड- II और लैब असिस्टेंट के पद शामिल हैं।
विस्तार
UPRVUNL JE Recruitment Result 2022: उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) ने जूनियर इंजीनियर के विभिन्न पदों के लिए आयोजित परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस भर्ती के तहत जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) (E&M), असिस्टेंट अकाउंटेंट, केमिस्ट ग्रेड- 2 और लैब असिस्टेंट के पद शामिल हैं।
14 और 15 मई को सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी परीक्षा
जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org से उत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीआरवीयूएनएल की ओर से 14 और 15 मई को विभिन्न पदों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी सीबीटी मोड में परीक्षा आयोजित की गई थी। यूपीआरवीयूएनएल द्वारा परीक्षा की उत्तर कुंजी 18 मई, 2022 को जारी की गई थी। मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।
134 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी परीक्षा
परीक्षा नियामक प्राधिकरण द्वारा UPRVUNL JE परीक्षा उत्तर प्रदेश राज्य के विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर व अन्य के 134 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी। इस भर्ती परीक्षा द्वारा जूनियर इंजीनियर के 82 पद, लैब असिस्टेंट के 17 पद, असिस्टेंट अकाउंटेंट के 21 पद और केमिस्ट (ग्रेड 2) के 14 पद भरे जानें हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यूपीआरवीयूएनएल (UPRVUNL) ने प्रश्न पत्र के सभी चार सेटों - ए, बी, सी तथा डी का परिणाम जारी कर दिया है।
UPRVUNL JE Result डाउनलोड करने के आसार चरण
निम्नलिखित आसान चरणों का अनुसरण करके छात्र UPRVUNL JE Result 2022 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से देख और डाउनलोड कर सकते हैं -- सबसे पहले उम्मीदवार UPRVUNL की अधिकारिक वेबसाइट - uprvunl.org पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध 'Careers- Recruitment Notices' टैब पर जाएं और Result के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने लॉग इन विंडो खुलेगी, जिसमें पूछे गए विवरणों को भरना होगा।
- विवरण दर्ज करने पर आपके सामने UPRVUNL JE Result 2022 की फाइल प्रदर्शित होगी।
- परिणाम कम स्कोर कार्ड में अपने नामांकन संबंधी विवरण और अंकों की जांच कर लें।
- उम्मीदवार Result को डाउनलोड करके प्रिंट आउट कर सकते हैं।