Sarkari Naukri Result LIVE: एसएससी, नाबार्ड समेत विभिन्न विभागों में भर्तियां, जानें कहां और कैसे करें आवेदन
{"_id":"62d8d7f6303ec1634f614ecd","slug":"sarkari-result-naukri-2022-live-updates-govt-jobs-ssc-navy-govt-job-recruitment-july-2022","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result LIVE: एसएससी, नाबार्ड समेत विभिन्न विभागों में भर्तियां, जानें कहां और कैसे करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Thu, 21 Jul 2022 07:07 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Thu, 21 Jul 2022 07:07 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Result Naukri 2022 Bharti, Admit Card, Answer Key, Results Updates: अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो हम आपके लिए यहां ऐसी भर्तियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जहां आवेदन कर के आप बेहतरीन पद और सैलरी को प्राप्त कर सकते हैं। देशभर में विभिन्न विभागों में भर्तियां जारी हैं। इनकी जानकारी आपको देने के लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग। यहां जानें सरकारी नौकरी-रिजल्ट से जुड़ा हर अपडेट।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result Live 2022
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
07:07 PM, 21-Jul-2022
Sarkari Naukri 2022: इस तारीख को होगी परीक्षा
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई, 2022 को किया जाना निर्धारित है। परीक्षा का राज्य के दो प्रमुख शहरों लखनऊ और प्रयागराज में बनाए गए केंद्रों पर किया जाएगा।06:30 PM, 21-Jul-2022
Govt Jobs Live: ऐसे डाउनलोड करें
जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने प्रवेश पत्र को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
05:39 PM, 21-Jul-2022
Sarkari Naukri: यूपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग/UPPSC ने मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र को बुधवार की रात ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है।03:45 PM, 21-Jul-2022
Sarkari Naukri 2022: ऐसे चेक करें शेड्यूल
उम्मीदवार अपने संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट जैसे- rrbcdg.gov.in पर कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट शेड्यूल चेक कर सकते हैं।03:20 PM, 21-Jul-2022
Sarkari Naukri: आरआरबी एनटीपीसी सीबीएटी इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) ने एनटीपीसी परीक्षा के लिए कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबीएटी) की तारीखें जारी कर दी हैं। आरआरबी एनटीपीसी (RRB NTPC Recruitment) 2019 की भर्ती के तहत सीबीएटी परीक्षा 30 जुलाई, 2022 को आयोजित की जाएगी।02:36 PM, 21-Jul-2022
Sarkari Naukri Live: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से चीनी भाषा में 55 फीसदी अंकों के साथ में ग्रेजुएशन या किसी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन के साथ में 2 साल चीनी भाषा का डिप्लोमा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:27 PM, 21-Jul-2022
Sarkari Naukri 2022: इस तारीख तक कर लें आवेदन
इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 10 अगस्त, 2022 को निर्धारित की गई है। बता दें कि आवेदन ऑफलाइन माध्यम से होंगे। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र को भर कर इंडिया पोस्ट के माध्यम से इस पते पर भेजना होगा- Directorate General Territorial Army, Integrated Headquarters of Ministry of Defence, ‘A’ Block,4 th Floor, Defence Office Complex, KG Marg, New Delhi - 11000101:01 PM, 21-Jul-2022
Sarkari Naukri 2022: पुरुष-महिला दोनों कर सकते हैं आवेदन
चीनी दुभाषिए के पद पर जारी भर्ती के लिए पुरुष-महिला दोनों ही आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती के लिए पदों की संख्या 6 हैं। इनमें से 5 पद सिविलियन और 1 पद भूतपूर्व सैनिक के लिए हैं।12:49 PM, 21-Jul-2022
Govt Job 2022: सेना मुख्यालय चयन बोर्ड में चीनी इंटरप्रेटर के लिए भर्ती
सेना मुख्यालय चयन बोर्ड, ने चीनी दुभाषिए यानी इंटरप्रेटर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह अपने-आप में शायद पहला ऐसा मौका है जब इस पद पर भर्ती जारी की गई हो। इस भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in पर जारी की गई है।12:41 PM, 21-Jul-2022