Sarkari Naukri Result 2022 LIVE: नौसेना समेत देश के विभिन्न विभागों में बंपर भर्तियां, मिलेगी बेहतरीन सैलरी
{"_id":"62d238c6a1cfec577b2c3f99","slug":"sarkari-result-naukri-2022-live-updates-govt-jobs-exam-agniveer-jobs-results-latest-hindi-news-up-govt-jobs-reet-admit-card-live","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result 2022 LIVE: नौसेना समेत देश के विभिन्न विभागों में बंपर भर्तियां, मिलेगी बेहतरीन सैलरी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sat, 16 Jul 2022 07:28 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 16 Jul 2022 07:28 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी देश में कौन ही नहीं करता। हमारे देश में हर साल सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। वर्तमान में विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में भर्तियां निकली हैं। ऐसे ही सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में उम्मीदवारों को सूचना देने के लिए अमर उजाला लेकर आया है यह लाइव ब्लॉग।
विज्ञापन
Sarkari Results Naukri Jobs Live
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
07:28 PM, 16-Jul-2022
Sarkari Naukri Live Update: कब होगी परीक्षा?
लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा में भाग ले रहे उम्मीदवरों के लिए राहत की खबर है कि आयोग ने नई तारीखों का भी एलान कर दिया है। परीक्षा की नई तारीख 31 जुलाई, 2022 को निर्धारित की गई है। प्रवेश पत्र जारी किए जाने के सम्बन्ध में अभ्यर्थियों को वेबसाइट के माध्यम से अलग से यथासमय सूचित किया जाएगा।06:57 PM, 16-Jul-2022
UP Lekhpal: दो बार बढ़ाई गई तारीखें
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख में दोबारा से बदलाव किया गया है। बता दें कि पहले लेखपाल भर्ती परीक्षा 19 जून को आयोजित होनी थी। हालांकि, इसे आगे बढ़ाकर 24 जुलाई की नई तारीख निर्धारित की गई। अब इस तारीख में भी बदलाव कर दिया गया है।
विज्ञापन
06:18 PM, 16-Jul-2022
Sarkari Job 2022 : यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा स्थगित
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा को एक बार फिर से स्थगित कर दिया है। इसे लेकर आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन को जारी किया है।05:18 PM, 16-Jul-2022
Sarkari Naukri 2022: 558 पदों पर होनी है भर्ती
इस परीक्षा के तहत स्टाफ नर्स (पुरुष) के 558 पदों पर भर्ती होनी है। स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती के लिए पहली बार दो चरणों (प्रारंभिक और मुख्य) में परीक्षा आयोजित की जा रही है। प्रारंभिक परीक्षा 10 अप्रैल, 2022 को प्रयागराज एवं लखनऊ के 38 केंद्रों में आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 30 मई को जारी किया गया था, जिसमें 1,025 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था।04:21 PM, 16-Jul-2022
Sarkari Naukri 2022: अगस्त में इस दिन इस समय होगी परीक्षा
यूपीपीएससी (UPPSC) की ओर से बताया गया है कि स्टाफ नर्स - पुरुष भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा को 04 अगस्त, 2022 को आयोजन किया जाएगा।03:19 PM, 16-Jul-2022
सरकारी नौकरी: यहां चेक करें नोटिस
जिन उम्मीदवारों ने स्टाफ नर्स (पुरुष) भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक अधिसूचना अब उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:47 PM, 16-Jul-2022
सरकारी नौकरी: यूपी स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा स्थगित
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से यूपी स्टाफ नर्स (पुरुष) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली मुख्य लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।01:39 PM, 16-Jul-2022
Sarkari Result 2022: चयनित उम्मीदवारों को इन विभागों के अंतर्गत भर्ती दी जाएगी-:
- दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर
- सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में सब-इंस्पेक्टर
- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में सब-इंस्पेक्टर
- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में सब-इंस्पेक्टर
- भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBPF) में सब-इंस्पेक्टर
- सशस्त्र सीमा बल (SSB) में सब-इंस्पेक्टर
12:59 PM, 16-Jul-2022
Sarkari Result Live : इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी किए गए परिणाम के अनुसार सीपीओ भर्ती में कुल 1552 उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया गया है। बता दें कि उम्मीदवार अपना विस्तृत स्कोरकार्ड 22 जुलाई, 2022 से लेकर 12 अगस्त, 2022 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।12:41 PM, 16-Jul-2022