Sarkari Naukri Result 2023 Live: नए साल पर युवाओं के लिए इन विभागों में नौकरियां, यहां पढ़ें हर अपडेट
{"_id":"63b1102b930cf9179a362841","slug":"sarkari-result-naukri-2022-live-updates-check-latest-govt-jobs-vacancy-ssc-exam-results-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result 2023 Live: नए साल पर युवाओं के लिए इन विभागों में नौकरियां, यहां पढ़ें हर अपडेट","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sun, 01 Jan 2023 05:54 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Sun, 01 Jan 2023 05:54 PM IST
खास बातें
Sarkari Result Naukri 2023 Live Updates News in Hindi: नया साल सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ढेर सारी उम्मीदें लेकर आया है। इस साल कई विभागों में युवाओं के लिए नौकरियां हैं।
विज्ञापन
Govt Jobs Sarkari Naukri
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
05:54 PM, 01-Jan-2023
IBPS RRB Result 2022
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन ने आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा 2022 का प्रोविजनल रिजल्ट जारी कर दिया है।05:48 PM, 01-Jan-2023
SJVN Recruitment 2023
एसजेवीएन लिमिटेड मिनी रत्न कैटेगरी- I और शेड्यूल- 'ए' सीपीएसई ने 80 पदों के लिए रोजगार समाचार 31 दिसंबर 2022-06 जनवरी 2023 में फील्ड ऑफिसर और फील्ड इंजीनियर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए 10 जनवरी 2023 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
05:25 PM, 01-Jan-2023
IGNOU January Session 2023
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जनवरी सत्र के लिए फिर से पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार अब इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट - ignou.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं।
03:59 PM, 01-Jan-2023
IIM Recruitment 2023
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर के साथ कई पदों पर भर्ती कर रहा है। जिसके लिए आवेदन करने का उम्मीदवारों के पास आज आखिरी मौका है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.iimj.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।03:31 PM, 01-Jan-2023
AAI Recruitment 2023
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। जिसके अनुसार संस्थान में कई पद पर भर्ती होनी है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।01:31 PM, 01-Jan-2023
MCL Jobs 2023
महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड ने विभिन्न पदों पर आवेदन के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के जरिए 295 पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:14 PM, 01-Jan-2023
KVS Recruitment 2023
केंद्रीय विद्यालय संगठन में निकली भर्तियों के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट कल यानी 02 जनवरी 2023 दिन है।12:35 PM, 01-Jan-2023
Maharashtra Police Constable Admit Card
महाराष्ट्र पुलिस ने कॉन्स्टेबल के 18,000 से अधिक पद के लिए एडमिट कार्ड रिलीज कर दिया है।12:10 PM, 01-Jan-2023
DU JOBS 2022
दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज ने भी असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती निकाली है। डीयू के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 75 पदों पर वैकेंसी है।11:30 AM, 01-Jan-2023
Rajasthan Radiographer Recruitment
इस भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। राजस्थान रेडियोग्राफर भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जनवरी, 2023 रखी गई है।