Sarkari Naukri Result Live 2022: सीआईएसएफ और एम्स में फिर निकलीं नौकरियां, सीधी भर्ती के लिए ये हैं पात्रता शर्तें और आवेदन प्रक्रिया
{"_id":"6236bce85041ba768363bffd","slug":"sarkari-result-2022-sarkari-naukri-live-updates-job-bharti-2022-uptet-result-up-police-si-ssc-gd-constable-results-2021","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result Live 2022: सीआईएसएफ और एम्स में फिर निकलीं नौकरियां, सीधी भर्ती के लिए ये हैं पात्रता शर्तें और आवेदन प्रक्रिया","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sun, 20 Mar 2022 08:58 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Sun, 20 Mar 2022 08:58 PM IST
खास बातें
Sarkari Result 2022, Sarkari Naukri Job AIIMS Bharti 2022, UPTET Result: कोविड-19 महामारी का संक्रमण भले ही दुनियाभर में आर्थिक मंदी का प्रमुख कारण बना हो लेकिन इसके बावजूद भारत के जॉब मार्केट इसका ज्यादा प्रभाव नजर नहीं आ रहा है। तेजी से फैलने वाले नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे और प्रसार के बावजूद पिछले दो-तीन महीनों में देश में नई भर्तियां होती रही हैं।
विज्ञापन
Sarkari Naukri-Result Live 2022
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
08:57 PM, 20-Mar-2022
सरकारी रिजल्ट- सरकारी भर्ती : AIIMS Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- aiimsgorakhpur.edu.in पर जाएं।
- अब होम पेज के रिक्रूटमेंट अनुभाग पर क्लिक करें। इसके बाद आपको नए पेज पर री-डायरेक्ट किया जाएगा।
- यहां एम्स, गोरखपुर में विभिन्न विभागों के लिए निकली सीधी भर्तियों की जानकारी होगी।
- यहां उपलब्ध अधिसूचना को देखकर संबंधी विज्ञापन और नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
- विज्ञापन अधिसूचना में दिए गए आवेदन फॉर्म को भरकर निर्धारित पते पर भिजवाएं।
- सभी पूछे गए विवरणों के साथ आवेदन पत्र भरें और मांगे गए दस्तावेजों को संलग्न करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म की एक प्रति लिपि संभाल कर रख लें।
08:36 PM, 20-Mar-2022
सरकारी नौकरी-रिजल्ट: सीधे साक्षात्कार के लिए होंगे शॉर्टलिस्ट
आवेदकों को ध्यान देना चाहिए कि एम्स, गोरखपुर इन रिक्त शैक्षणिक पदों पर नियुक्तियों के लिए सीधी भर्ती प्रक्रिया आयोजित कर रहा है और उम्मीदवारों को उनके आवेदन पत्र के आधार पर ही साक्षात्कार के दौर के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
08:19 PM, 20-Mar-2022
Sarkari Result Sarkari Naukri: एम्स भर्ती 2022 की रिक्तियों का विवरण
पद नाम पद संख्या आरक्षण
प्रोफ्रेसर कम प्रिंसिपल, कॉलेज ऑफ नर्सिंग 01 सामान्य श्रेणी
एसोसिएट प्रोफेसर - रीडर इन नर्सिंग 02 सामान्य श्रेणी
असिस्टेंट प्रोफेसर /लेक्चरर इन नर्सिंग 03 सामान्य श्रेणी
ट्यूटर / क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर 17 सामान्य - 09, ओबीसी - 04, एससी - 02, एसटी - 01, ईडब्ल्यूएस
प्रोफ्रेसर कम प्रिंसिपल, कॉलेज ऑफ नर्सिंग 01 सामान्य श्रेणी
एसोसिएट प्रोफेसर - रीडर इन नर्सिंग 02 सामान्य श्रेणी
असिस्टेंट प्रोफेसर /लेक्चरर इन नर्सिंग 03 सामान्य श्रेणी
ट्यूटर / क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर 17 सामान्य - 09, ओबीसी - 04, एससी - 02, एसटी - 01, ईडब्ल्यूएस
07:49 PM, 20-Mar-2022
Sarkari Result 2022 Sarkari Naukri: एम्स भर्ती की आयु सीमा
एम्स भर्ती की अधिसूचना में दी गई आयु सीमा के अनुसार, आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि तक ट्यूटर / क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 35, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 50 वर्ष और प्रोफेसर पद के लिए उम्र 55 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
07:09 PM, 20-Mar-2022
सरकारी रिजल्ट Sarkari Naukri : एम्स, गोरखपुर की भर्ती
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एम्स, गोरखपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsgorakhpur.edu.in पर एम्स भर्ती 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 21 मार्च, 2022 है।
06:18 PM, 20-Mar-2022
Sarkari Vacancy: AIIMS Bharti 2022
एम्स की यह नौकरियां शैक्षणिक पदों के लिए है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश की ओर से जारी विज्ञापन अधिसूचना में बताया गया है कि एम्स, गोरखपुर की ओर से 23 रिक्तियों के लिए फैकल्टी (ग्रुप ए) के पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:37 PM, 20-Mar-2022
Sarkari Naukri 2022: एम्स में फिर निकलीं नौकरियां
स्वास्थ्य शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने की ख्वाहिश रखने वाले मेडिकल छात्रों और चिकित्सकों के लिए सुनहरा मौका है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानी एम्स (AIIMS) में नौकरियां निकली हैं।
04:51 PM, 20-Mar-2022
Jobs Bharti 2022 UP Results : यूपी पुलिस में एसआई पदों पर भर्ती परिणाम
यूपी पुलिस में एसआई पदों पर भर्ती के लिए नवंबर-दिसंबर, 2021 में उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें सफल उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए बुलाया जाएगा।
04:11 PM, 20-Mar-2022
Sarkari Result 2022 Naukri: UP Police SI Result 2021
ऐसी संभावना है कि यूपी पुलिस एसआई 2021 के परिणाम जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती के तहत कुल 9534 पदों पर भर्तियां होंगी।
03:50 PM, 20-Mar-2022
Sarkari Result 2022: यूपी पुलिस एसआई भर्ती रिजल्ट
एसआई के पदों पर भर्ती परीक्षा के परिणाम का लाखों उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं। यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 12 नवंबर से 2 दिसंबर, 2021 के दिन आयोजित की गई थी।