Sarkari Naukri Live 2023: सेल और आईसीजी की भर्तियों के लिए आवेदन शुरू, इन राज्यों में भी मिल रहीं नौकरियां
{"_id":"63dc7e295943f329c17282bb","slug":"sarkari-naukri-sarkari-results-live-updates-check-latest-vacancies-in-sail-icg-upsc-exam-result-railway-jobs-2023-02-03","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Live 2023: सेल और आईसीजी की भर्तियों के लिए आवेदन शुरू, इन राज्यों में भी मिल रहीं नौकरियां","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 03 Feb 2023 07:44 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Fri, 03 Feb 2023 07:44 PM IST
खास बातें
Jobs Live 2023 Sarkari Naukri Sarkari Exam Results Top Govt Jobs: आप नौकरी की तलाश में हैं तो यहां आपके लिए सुनहरा मौका है। यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। सीए फाउंडेशन दिसंबर 2022 की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। यहां CA Result से जुड़े लेटेस्ट अपडेट पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
07:44 PM, 03-Feb-2023
Rajasthan Assistant Teacher Recruitment
राजस्थान सरकार ने एक बार फिर शिक्षक भर्ती शुरू की है। सरकार इस बार लेवल वन और लेवल टू के तहत सहायक शिक्षक पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित कर रही है। राजस्थान सहायक शिक्षक भर्ती 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
06:18 PM, 03-Feb-2023
HPSC MO Recruitment Registration Last Date Extended 2023
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा चिकित्सा अधिकारी के पदों पर की जा रही भर्ती की प्रक्रिया की समय सीमा को आगे बढ़ा दिया गया है। आवेदन की प्रक्रिया 12 जनवरी 2023 से जारी है। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
05:54 PM, 03-Feb-2023
SBI CBO 2022 Interview Letter Released
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सर्किल आधारित अधिकारी (CBO) के पद के लिए इंटरव्यू कॉल लेटर जारी किया है। परीक्षा में सफल उम्मीदवार अपना इंटरव्यू कॉल लेटर एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इंटरव्यू कॉल लेटर आधिकारिक वेबसाइट पर 17 फरवरी, 2023 तक उपलब्ध रहेगा, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है।05:25 PM, 03-Feb-2023
jharkhand Home Guard Recruitment 2023:
झारखंड होम डिफेंस कॉर्प्स, धनबाद ने होम गार्ड्स (ग्रामीण और शहरी) में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है।04:13 PM, 03-Feb-2023
Govt Jobs MPPSC SFS आवेदन जारी
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य वन सेवा भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार नौ फरवरी, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर रिक्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
03:31 PM, 03-Feb-2023
Sarkari Naukri Exam MPPSC SFS 2022
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की ओर से राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2022, 21 मई, 2023 को दो पारियों में आयोजित होने वाली है। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:46 PM, 03-Feb-2023
Latest Government Jobs जीएसटी खुफिया महानिदेशालय की भर्ती
-
जीएसटी खुफिया महानिदेशालय -
पद - खुफिया अधिकारी -
रिक्तियां- 46 -
योग्यता- निर्दिष्ट नहीं -
समय सीमा- 10 फरवरी
01:47 PM, 03-Feb-2023
CA Foundation Result Out Check Other Govt Jobs
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा के साथ ही राज्य वन सेवा परीक्षा 2022 की आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य वन सेवा भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार नौ फरवरी, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर रिक्तियों के लिए अप्लाई कर सकेंगे।
12:38 PM, 03-Feb-2023
ICAI CA Foundation Result जारी
सीए फाउंडेशन परीक्षा पास करने वाले फाउंडेशन कोर्स में दाखिला लेने के पात्र हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से चार्टर्ड अकाउंटेंट फाउंडेशन दिसंबर 2022 परीक्षा 14 दिसंबर से 20 दिसंबर, 2022 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। सीए फाउंडेशन दिसंबर 2022 की परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार, तीन फरवरी को जारी किया गया। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से सीए फाउंडेशन रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट icai.org और icai.nic.in पर अपलोड किया गया है।
12:07 PM, 03-Feb-2023
ICAI Exam CA Foundation Result Out अपर परीक्षा सचिव ने की अधिसूचना
इससे पहले, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के परीक्षा विभाग ने महत्वपूर्ण घोषणा में बताया था कि दिसंबर 2022 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाउंडेशन परीक्षा के परिणाम शुक्रवार, तीन फरवरी, 2023 को घोषित किए जाएंगे। अब परिणाम जारी कर दिए गए हैं और इसे उम्मीदवार वेबसाइट icai.org और icai.nic.in पर देख सकते हैं।