फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri-Result Live 2021: बीएसएफ, एसईआर और सीबीआई समेत यहां निकलीं बंपर भर्तियां, जानिए पात्रता व आवेदन प्रक्रिया

Thu, 23 Dec 2021 08:50 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 23 Dec 2021 08:50 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Result (सरकारी रिजल्ट), Sarkari Naukri (सरकारी नौकरी) 2021 Railway Police Bharti Hindi News Updates: सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Sarkari Naukri, Sarkari Result 2021 LIVE Latest Govt Jobs Railway Police Bharti Admit Card Notifications 23 Dec Hindi News Updates
सरकारी नौकरी-रिजल्ट लाइव अपडेट 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

08:50 PM, 23-Dec-2021

Sarkari Naukri: विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए करें आवेदन

एमपीएससी यानी महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 11 जनवरी,2022 तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर है। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक / डिप्लोमा डिग्री होनी चाहिए। पदवार पात्रता विवरण के लिए आधिकारिक अधिसूचना को वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें। 
08:43 PM, 23-Dec-2021

Sarkari Naukri: 18 से 38 वर्ष की उम्र के लिए नौकरियां 

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) में उद्योग निरीक्षक - 103,  डिप्टी इंस्पेक्टर- 114, तकनीकी सहायक- 14, टैक्स असिस्टेंट - 117, क्लर्क-टाइपिस्ट (मराठी)- 473  व क्लर्क-टाइपिस्ट (अंग्रेजी) - 79 के पदों पर भर्तियों का मौका है। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। एमपीएससी ग्रुप-सी की प्रारंभिक परीक्षा 3 अप्रैल, 2022 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 38 वर्ष तक निर्धारित की गई है। 
विज्ञापन
08:35 PM, 23-Dec-2021

Sarkari Naukri: 900 पदों पर भर्तियों का अवसर

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने महाराष्ट्र ग्रुप-सी सेवा संयुक्त परीक्षा 2021 के लिए अधिसूचना जारी की हैं। राज्य भर में कुल 900 पदों पर आयोग ने भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार एमपीएससी ग्रुप-सी भर्ती 2021-22 के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास 11 जनवरी, 2022 तक आवेदन पत्र को भरने का समय है। 
08:27 PM, 23-Dec-2021

Sarkari Naukri: NIHFW में नौकरी के अवसर 

मैनेजर एवं प्रोडक्ट मैनेजर के पदों पर भर्तिया निकली हैं। उम्मीदवार राष्ट्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान (एनआईएचएफडब्ल्यू) की आधिकारिक वेबसाइट nihfw.org में जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने की अधिकतम उम्र 45 वर्ष। यह साक्षात्कार की तिथि के अनुसार निर्धारित की जाएगी। उम्मीदवार को 90 हजार से 2 लाख रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। बीई/बीटेक, एमबीए, एमसीए, एमए की डिग्री के साथ अनुभव व अन्य पात्रताएं उम्मीदवारों के पास होनी चाहिए। 
08:23 PM, 23-Dec-2021

Sarkari Naukri: मैनेजर के पदों पर निकली भर्तियां 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान (एनआईएचएफडब्ल्यू) ने मैनेजर एवं प्रोडक्ट मैनेजर के 08 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसमें आवेदन करने उम्मीदवारों के पास 31 दिसंबर, 2021 तक का समय है। उम्मीदवार राष्ट्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान की वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया को समझें और आवेदन करें। 
07:55 PM, 23-Dec-2021

Sarkari Naukri: असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार के पास विषय अनुसार मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से परास्नातक (55 फीसदी अंक) एवं अन्य पात्रताएं होनी चाहिए।  उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 1 जुलाई, 2021 तक 21 से 42 वर्ष तक उम्र होनी चाहिए। उम्मीदवार जल्द आवेदन करने क्योंकि आवेदन की अंतिम तिथि 24 दिसंबर,2021 है। इसकी आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाकर जानकारी देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:53 PM, 23-Dec-2021

Sarkari Naukri: UKPSC में भर्ती के लिए 24 दिसंबर तक अवसर

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने राजयीकय महाविद्यालय चयन-2021 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। हिंदी, अंग्रेजी,संस्कृत, भूगोल, अर्थशास्त्र विषयों को पढ़ाने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए 24 दिसंबर,2021 तक आवेदन करने का समय शेष बचा है।  
07:08 PM, 23-Dec-2021

Sarkari Naukri: हिंदी टाइपिस्ट के लिए करें आवेदन

जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, सब-डिवीजन ऑफिसर, हिंदी टाइपिस्ट के पदों पर आवेदन शुल्क 200 रुपये डिमांड ड्राफ्ट के जरिए देना है। इसमें आवेदन करने के लिए पदानुसार मान्यताप्राप्त संस्थान से 10वीं एवं निर्धारित ट्रेड में डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही 25 शब्द प्रति मिनट गति के साथ हिंदी टाइपिंग होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त हिंदी एवं अंग्रेजी में स्नातकोत्तर पात्रताएं होनी चाहिए। अधिकजानकारी के लिए delhi.cantt.gov.in पर जाकर जानकारी देखें। 
07:05 PM, 23-Dec-2021

Sarkari Naukri: दिल्ली छावनी बोर्ड में निकली भर्तियां 

दिल्ली छावनी परिषद में कुल 97 पदों पर भर्तियां निकली हैं। जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, सब-डिवीजन ऑफिसर, हिंदी टाइपिस्ट के पदों पर 15 जनवरी,2022 तक  उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसमें पदानुसार अधिकतम आयु सीमा 27 से 30 वर्ष (15 जनवरी,2022 तक) होनी चाहिए। आधिकारिक वेबसाइट delhi.cantt.gov.in पर जाकर जानकारी देखें। 
06:21 PM, 23-Dec-2021

सरकारी नौकरी: एसएससी सीजीएल 2021 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन प्रक्रिया शुरू: 23 दिसंबर 2021
  • आवेदन विंडो बंद होने की तिथि: 23 जनवरी 2022
  • एसएससी सीजीएल टियर- I परीक्षा 2021: अप्रैल 2022
  • SSC CGL टियर- I परीक्षा 2021 का परिणाम जारी: जल्द ही अधिसूचित किया जाएगा।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed