Sarkari Naukri Result Live 2021: रेलवे में बंपर नौकरियों के अवसर, जानिए कब और कैसे करना होगा भर्ती आवेदन
{"_id":"61c29a77218d7708837aae11","slug":"sarkari-naukri-sarkari-results-live-2021-latest-govt-jobs-alert-notifications-22-december-jobs-railway-bharti-auw-news-updates-in-hindi-bank-vacancy","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result Live 2021: रेलवे में बंपर नौकरियों के अवसर, जानिए कब और कैसे करना होगा भर्ती आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Wed, 22 Dec 2021 11:31 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:31 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Result (सरकारी रिजल्ट), Sarkari Naukri 2021 (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs Railway Becil Bharti Admit Card Police Answer Key Hindi News Updates: अगर आप भी सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कुछ विभागों और कंपनियों इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी हजारों नौकरियों की पेशकश कर रही है। यहां इस खबर में सभी नौकरियां और भर्तियां हैं, जहां आप आवेदन कर सकते हैं :-
विज्ञापन
live sarkari naukri
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
11:16 PM, 22-Dec-2021
सरकारी नौकरी: 25 फरवरी को जारी होंगे परिणाम
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 27 जनवरी 2022 को यूपीटीईटी की उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इस उत्तर कुंजी पर अभ्यर्थियों को 1 फरवरी 2022 तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया जाएगा। इसके बाद विभाग 23 फरवरी 2022 को अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसी अंतिम कुंजी के आधार पर 25 फरवरी 2022 को परिणामों की घोषणा की जाएगी।अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
10:06 PM, 22-Dec-2021
Sarkari Naukri 2021: कब जारी होंगे प्रवेश पत्र?
परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 12 जनवरी 2022 को जारी किया जाएगा। जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार यूपीटीईटी का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दो पाली में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12.30 तक और दूसरी पाली का आयोजन दोपहर 2.30 से लेकर शाम 5 बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन
08:58 PM, 22-Dec-2021
सरकारी नौकरी 2021: 23 जनवरी को होगी यूपीटीईटी
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग ने नवंबर में रद्द हुई उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) का शेड्यूल जारी कर दिया है। अब यूपी टीईटी की नई तारीख 23 जनवरी को तय की गई है। UPTET देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक है और इस साल इसके दोनों पेपर को मिलाकर तकरीबन 21 लाख अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेंगे।
08:15 PM, 22-Dec-2021
Sarkari Naukri: कब जारी होंगे प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिये 08 जनवरी, 2022 से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। यूकेपीएससी की परीक्षाओं का आयोजन कोविड-19 और ओमिक्रॉन से बचाव दिशा-निर्देश के अनुरूप विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
07:22 PM, 22-Dec-2021
Govt Jobs : कब होगी परीक्षा?
प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी, 2021 को किया जाना निधार्रित है। उम्मीदवार यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिये 08 जनवरी, 2022 से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। यूकेपीएससी की परीक्षाओं का आयोजन कोविड-19 और ओमिक्रॉन से बचाव दिशा-निर्देश के अनुरूप विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
06:20 PM, 22-Dec-2021
Sarkari Naukri: यूकेपीएससी आरओ और एआरओ प्रीलिम्स परीक्षा की तारीखें घोषित
यूकेपीएससी यानी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की ओर से आरओ यानी समीक्षा अधिकारी और एआरओ यानी सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2021 (UKPSC RO ARO Prelims Exam 2021) की नई तिथियां घोषित कर दी गईं हैं। इसके साथ ही आयोग ने आरओ और एआरओ परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (UKPSC RO ARO Prelims Admit Card 2021) जारी करने की तारीखें भी घोषित कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:22 PM, 22-Dec-2021
Govt Jobs: कब होगी परीक्षा?
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) द्वारा इस राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का आयोजन 2 जनवरी 2022 को राज्य भर में निर्धारित किए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा कुल 100 अंकों के लिए आयोजित होगी। जो भी उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।04:13 PM, 22-Dec-2021
Sarkari Naukri: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2021 के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवार महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
03:24 PM, 22-Dec-2021
सरकारी नौकरी 2021: यूकेपीएससी की भर्ती शुरू
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने सहायक प्रोफेसर के पद के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक भर्ती अधिसूचना जारी की। वे उम्मीदवार जो पदों के लिए इच्छुक और पात्र हैं, वे यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
03:03 PM, 22-Dec-2021
Sarkari Vacancy: दक्षिण रेलवे भर्ती के पात्रता मानदंड
जो उम्मीदवार एसईआर गुड्स गार्ड भर्ती 2021 के नौकरी पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास पात्र होने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा की आवश्यकता नीचे दिए गए बिंदुओं में प्रदान की गई है।
एसईआर गुड्स गार्ड भर्ती 2021 के लिए शैक्षणिक योग्यता
एसईआर गुड्स गार्ड भर्ती 2021 के लिए शैक्षणिक योग्यता
- उम्मीदवारों के पास 12वीं का सर्टिफिकेट/डिग्री, डिग्री, ग्रेजुएट या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड से समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।