फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result Live 2021: उत्तर प्रदेश और बिहार पुलिस भर्ती के लिए है नए अपडेट, जानिए कहां और कैसे करें आवेदन

Sat, 18 Dec 2021 09:26 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 18 Dec 2021 09:26 PM IST
खास बातें

Sarkari Result (सरकारी रिजल्ट), Sarkari Naukri 2021 Live Updates, Latest Government Jobs (सरकारी नौकरी) Becil Jobs Railway Police Bharti Answer Key: अगर आप सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कुछ विभागों और कंपनियों इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी हजारों नौकरियों की पेशकश करने जा रही है। यहां इस खबर में सभी नौकरी भर्तियां हैं, जो आप आवेदन कर सकते हैं :-
 

विज्ञापन
Sarkari Naukri-Result 2021 Live Latest Govt Jobs Updates 18 Dec Latest News Updates
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

09:26 PM, 18-Dec-2021

Sarkari Naukri: PSEB ने पीएसटीईटी के प्रवेश पत्र जारी किए 

पीएसईबी द्वारा पहली से पांचवीं कक्षा और छठीं से आठवीं कक्षा के छात्रों को पढ़ाने के लिए पीएसटीईटी 2021 परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। सभी उम्मीदवार परीक्षा से बोर्ड की वेबसाइट में जाकर परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ लें। परीक्षा केंद्रों पर कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए 24 दिसंबर, 2021 को परीक्षा के लिए पहुंचे। 
09:22 PM, 18-Dec-2021

Sarkari Naukri 2021: पंजाब राज्य शिक्षा बोर्ड ने निकाली भर्तियां 

पंजाब राज्य शिक्षा बोर्ड(पीएसईबी) ने पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (पीएसटीईटी) 2021 शिक्षक भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी किए हैं। 24 दिसंबर, 2021 को होगी परीक्षा। आधिकारिक वेबसाइट pstet.pseb.ac.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड करें। 
विज्ञापन
08:35 PM, 18-Dec-2021

Sarkari Naukri 2021: यूपीपीसीएल के अगले चरण की परीक्षा 28 व 29 दिसंबर, 2021 को होगी

यूपीपीसीएल ने जूनियर इंजीनियर के ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन 7 और 8 सितंबर 2021 को किया गया था। इस भर्ती के लिए परीक्षा का अगला चरण 28 और 29 दिसंबर 2021 को आयोजित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में सफलता पाई है, उनको विद्युत परीक्षण संस्थान, सरोजिनी नगर, लखनऊ- 226008 के पते पर रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवार अपने रिपोर्टिंग के समय और दिनांक को जानने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को देखना न भूलें। 
08:30 PM, 18-Dec-2021

Sarkari Naukri 2021:  यूपीपीसीएल की भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी

उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने जूनियर इंजीनियर ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) भर्ती के लिए ली गई परीक्षा के परिणामों को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाकर अपना परिणाम को देख सकते हैं। 
07:35 PM, 18-Dec-2021

Sarkari Naukri 2021: कांस्टेबल के विभिन्न पदों पर नौकरी का अवसर 

सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (सीएसबीसी), बिहार सरकार ने कांस्टेबल के 365 पदों पर भर्तिया निकाली हैं। इसमें लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के तहत उम्मीदवारों का चयन होगा। पुरुष व महिला आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए 18 से 25 वर्ष की आयु के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 21,700 रुपये से 53,000 रुपये वेतन मिलेगा। 
07:32 PM, 18-Dec-2021

Sarkari Naukri 2021: बिहार सरकार में निकली 365 पदों पर भर्तियां 

बिहार सरकार के सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (सीएसबीसी) ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। सीएसबीसी  के मद्य निषेध, उत्पाद शुल्क और पंजीकरण विभाग में 365 कांस्टेबल की भर्ती निकली है। इसकी आवेदन प्रक्रिया रविवार 19 दिसंबर, 2021 दोपहर 12 बजे से शुरू हो रही है। उम्मीदवारों के पास 18 जनवरी, 2022 तक आवेदन करने का समय है। अधिक जानकारी के लिए csbc.bih.nic.in में जाकर सूचना लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:42 PM, 18-Dec-2021

Sarkari Naukri 2021:  बैंक में युवाओं के लिए निकली नौकरियां


 भारतीय स्टेट बैंक में 1200 से ज्यादा सर्किल आधारित आधिकारी (सीबीओ) के पदों पर भर्तियां निकली हैं। उम्मीदवार की आयु सीमा 1 दिसंबर, 2021 तक, 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को लगभग 36,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा और सेवा के प्रत्येक पूर्ण वर्ष के लिए एक वेतन वृद्धि भी होगी। 29 दिसंबर, 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट में जाकर करें ऑनलाइन आवेदन। 
05:10 PM, 18-Dec-2021

Sarkari Naukri 2021: बैंकों में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती


भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 1,226  पदों पर सर्किल आधारित अधिकारियों (सीबीओ) की भर्ती निकाली है। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास 29 दिसंबर, 2021 तक आवेदन करने का समय है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से जुड़ी अधिसूचना को पढ़ सकते हैं। 
04:37 PM, 18-Dec-2021

Sarkari Naukri 2021: 641 पदों पर ऑनलाइन करें आवेदन 

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में 641 तकनीशियन के पदों पर भर्तियों के लिए 18 दिसंबर, 2021 से आवेदन लिंक सक्रिय हो जाएगा। इसकी परीक्षा 25 जनवरी से 5 फरवरी, 2022 के दौरान होगी। तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक पात्रता 10वीं पास है। तकनीशियन के पदों पर  भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। जिसमें उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 21,700 रुपये वेतन के साथ भत्ते स्तर-3 अनुक्रमणिका-1(7वें सीपीसी)  मिलेगा। 
04:35 PM, 18-Dec-2021

Sarkari Naukri 2021:  तकनीशियन के विभिन्न पदों पर भर्तियां 

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ( आईएआरआई) ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) में और आईसीएआर के क्षेत्रीय कार्यालयों में कुल 641 तकनीशियन के पदों पर भर्तियां निकाली हैं, जिनमें 18 दिसंबर, 2021 से आवेदन शुरू हो जाएंगे। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क और आवेदन शुल्क के लिए कुल 1 हजार रुपये देने होंगे। 
 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed