05:12 PM, 19-Feb-2022
Sarkari Results 2022: MP Police Constable Provisional Answer Key 2021 Out
मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) ने एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021-22 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। एमपी पुलिस रेडियो और जीडी कांस्टेबल पद के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा की यह प्रोविजनल आंसर की है।
04:31 PM, 19-Feb-2022
सरकारी नौकरी-सरकारी रिजल्ट्स: एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी
जो उम्मीदवार एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे एमपीपीईबी यानी व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
03:39 PM, 19-Feb-2022
Sarkari Naukri: SSC CGL 2022 की ये है चयन प्रक्रिया
एसएससी सीजीएल की चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल हैं। जिसमें कुल चार चरणों में परीक्षा का आयोजन होता है। टियर 1, टियर 2, टियर 3 और टियर 4 परीक्षा का आयोजन होता है। एक उम्मीदवार को सीजीएल परीक्षा को पास करने के लिए एक-एक करके सभी चरणों को पास करना होगा।
02:51 PM, 19-Feb-2022
सरकारी नौकरी लाइव : SSC CGL 2022
भारत सरकार के मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में विभिन्न पदों पर कर्मचारियों की भर्ती के लिए एसएससी सीजीएल परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस साल एसएससी सीजीएल 2022 टियर 1 परीक्षा अप्रैल, 2022 में होगी।
02:20 PM, 19-Feb-2022
Sarkari Naukri-Result 2022 Live: एसएससी सीजीएल परीक्षा
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) चार चरणों में आयोजित की जाती है। जिसमें टियर 1, टियर 2, टियर 3 और टियर 4 की परीक्षा का आयोजन होता है।
01:46 PM, 19-Feb-2022
सरकारी नौकरी-सरकारी रिजल्ट अपडेट 2022: UP Police SI Result 2021
उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई के पदों पर भर्ती परीक्षा के परिणाम का लाखों उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं। यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 12 नवंबर से 2 दिसंबर, 2021 के दिन आयोजित की गई थी। ऐसी संभावना है कि यूपी पुलिस एसआई 2021 के परिणाम जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं।
01:15 PM, 19-Feb-2022
Sarkari Naukri 2022: यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा परिणाम जल्द
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( यूपीपीबीपीबी) द्वारा जल्द ही यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर एसआई (UP Police SI Result) के परीक्षा के परिणाम जारी करने वाला है।
12:33 PM, 19-Feb-2022
सरकारी नौकरी 2022: सीआईएसएफ में निकलीं बंपर नौकरियां
हेड कांस्टेबल (जीडी) वेतनमान - मैट्रिक्स स्तर -4 के तहत वेतन 25,500 रुपये से 81,100 रुपये प्रति माह मिलेगा और समय-समय पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए स्वीकार्य सामान्य भत्ते भी चयनित उम्मीदवारों को मिलेंगे।
11:42 AM, 19-Feb-2022
sarkari naukri sarkari results: सीआईएसएफ भर्ती
इस भर्ती के माध्यम से सीआईएसएफ द्वारा नियुक्त किए जाने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या 249 है। 249 रिक्तियों में से 68 महिला उम्मीदवारों को और 181 पुरुष उम्मीदवारों को आवंटित किया जाएगा।
10:58 AM, 19-Feb-2022
Sarkari Naukri LIVE: सीआईएसएफ में खेल कोटे से हो रही भर्ती
सीआईएसएफ ने खेल कोटा के तहत कुल 15 खेलों के खिलाड़ियों के लिए भर्तियां निकाली हैं। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु सीमा 01 अगस्त, 2021 तक 18 वर्ष से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।