फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri-Sarkari Result 2022 Live: रेलवे प्रबंधन सेवा और सीआईएसएफ ने निकालीं बंपर भर्तियां, यहां मिलेगी डिटेल

Sat, 19 Feb 2022 05:14 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 19 Feb 2022 05:14 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri-Sarkari Result 2022 Live (सरकारी रिजल्ट-सरकारी नौकरी) : सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में तैयारी कर रहे युवाओं को इंतजार होता है तो सिर्फ आवेदन निकलने का। कभी-कभी उम्मीदवार जिस नौकरी के लिए तैयारी कर रहे होते हैं, उनके आवेदन निकल जाते हैं और उनको यह बाद में पता चल पाता है। 

विज्ञापन
sarkari naukri sarkari results 2022 live updates latest government jobs notifications 19 february railway bharti ctet result hindi news updates
Sarkari Naukri-Result Live 2022 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

05:12 PM, 19-Feb-2022

Sarkari Results 2022: MP Police Constable Provisional Answer Key 2021 Out

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) ने एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021-22 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। एमपी पुलिस रेडियो और जीडी कांस्टेबल पद के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा की यह प्रोविजनल आंसर की है।
04:31 PM, 19-Feb-2022

सरकारी नौकरी-सरकारी रिजल्ट्स: एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी

जो उम्मीदवार एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे एमपीपीईबी यानी व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
03:39 PM, 19-Feb-2022

Sarkari Naukri: SSC CGL 2022 की ये है चयन प्रक्रिया

एसएससी सीजीएल की चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल हैं। जिसमें कुल चार चरणों में परीक्षा का आयोजन होता है। टियर 1, टियर 2, टियर 3 और टियर 4 परीक्षा का आयोजन होता है। एक उम्मीदवार को सीजीएल परीक्षा को पास करने के लिए एक-एक करके सभी चरणों को पास करना होगा।
02:51 PM, 19-Feb-2022

सरकारी नौकरी लाइव : SSC CGL 2022

भारत सरकार के मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में विभिन्न पदों पर कर्मचारियों की भर्ती के लिए एसएससी सीजीएल परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस साल एसएससी सीजीएल 2022 टियर 1 परीक्षा अप्रैल, 2022 में होगी।
02:20 PM, 19-Feb-2022

Sarkari Naukri-Result 2022 Live: एसएससी सीजीएल परीक्षा

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) चार चरणों में आयोजित की जाती है। जिसमें टियर 1, टियर 2, टियर 3 और टियर 4 की परीक्षा का आयोजन होता है। 
01:46 PM, 19-Feb-2022

सरकारी नौकरी-सरकारी रिजल्ट अपडेट 2022: UP Police SI Result 2021

उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई के पदों पर भर्ती परीक्षा के परिणाम का लाखों उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं। यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 12 नवंबर से 2 दिसंबर, 2021 के दिन आयोजित की गई थी। ऐसी संभावना है कि यूपी पुलिस एसआई 2021 के परिणाम जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:15 PM, 19-Feb-2022

Sarkari Naukri 2022: यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा परिणाम जल्द

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( यूपीपीबीपीबी) द्वारा जल्द ही यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर एसआई (UP Police SI Result) के परीक्षा के परिणाम जारी करने वाला है। 
12:33 PM, 19-Feb-2022

सरकारी नौकरी 2022: सीआईएसएफ में निकलीं बंपर नौकरियां

हेड कांस्टेबल (जीडी) वेतनमान - मैट्रिक्स स्तर -4 के तहत वेतन 25,500 रुपये से 81,100 रुपये प्रति माह मिलेगा और समय-समय पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए स्वीकार्य सामान्य भत्ते भी चयनित उम्मीदवारों को मिलेंगे।
11:42 AM, 19-Feb-2022

sarkari naukri sarkari results: सीआईएसएफ भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से सीआईएसएफ द्वारा नियुक्त किए जाने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या 249 है। 249 रिक्तियों में से 68 महिला उम्मीदवारों को और 181 पुरुष उम्मीदवारों को आवंटित किया जाएगा।
10:58 AM, 19-Feb-2022

Sarkari Naukri LIVE: सीआईएसएफ में खेल कोटे से हो रही भर्ती

सीआईएसएफ ने खेल कोटा के तहत कुल 15 खेलों के खिलाड़ियों के लिए भर्तियां निकाली हैं। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु सीमा 01 अगस्त, 2021 तक 18 वर्ष से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed