Sarkari Naukri-Sarkari Result 2022 Live: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों ने निकालीं बंपर भर्तियां, ऐसे मिलेगी सरकारी नौकरी
{"_id":"6218816e94074167fd120a3c","slug":"sarkari-naukri-sarkari-results-2022-live-latest-govt-jobs-alert-notifications-25-february-jobs-banks-railway-bharti-result-hindi-news-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri-Sarkari Result 2022 Live: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों ने निकालीं बंपर भर्तियां, ऐसे मिलेगी सरकारी नौकरी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 25 Feb 2022 06:55 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Fri, 25 Feb 2022 06:55 PM IST
खास बातें
सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी अपने वर्चुअल करियर मेले के माध्यम से हजारों नौकरियों की पेशकश करने जा रही है। यहां इस खबर में सभी नौकरी भर्तियां हैं, जहां आप आवेदन कर सकते हैं-
विज्ञापन
सरकारी नौकरी-रिजल्ट लाइव अपडेट 2022
- फोटो : Amar Ujala Graphics
लाइव अपडेट
06:54 PM, 25-Feb-2022
Sarkari Naukri-Sarkari Results: यूपी टेट में 18 लाख से अधिक उम्मीदवार हुए थे शामिल
यूपी टेट परीक्षा में केवल 18,22,112 उम्मीदवार ही शामिल हुए थे। इनमें से 10,73,302 यानी 83.09 फीसदी उम्मीदवारों ने प्राइमरी लेवल की परीक्षा में भाग लिया। जबकि 7,48,810 यानी 85.72 फीसदी उम्मीदवारों ने अपर प्राइमरी लेवल की परीक्षा दी थी।
05:52 PM, 25-Feb-2022
Sarkari Result 2022: UPTET Result 2021 Final Answer Key
जारी हो जाने के बाद, अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने और रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाना होगा।
विज्ञापन
05:25 PM, 25-Feb-2022
Sarkari Naukri 2022: यूपीटीईटी रिजल्ट और फाइनल आंसर की स्थगित
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने शासन को पत्र लिखकर परीक्षा परिणाम जारी करने की अनुमति मांगी। इसके बाद सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी के प्रस्ताव को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष रखा गया। बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को स्थगित किए जाने की संस्तुति हुई।
04:17 PM, 25-Feb-2022
सरकारी नौकरी: UPTET Result 2021
उत्तर प्रदेश शासन ने सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी का 25 फरवरी को यूपी टेट 2021 का रिजल्ट जारी करने का प्रस्ताव स्थगित कर दिया है। इससे परिणाम में देरी होगी।
03:34 PM, 25-Feb-2022
sarkari result 2022 sarkari naukri: RRB Group D Recruitment
आरआरबी यानी रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से एनटीपीसी परीक्षा परिणाम पर उपजे विवाद के कारण आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा (RRB Group D Exam) स्थगित कर दी गई थी।
03:03 PM, 25-Feb-2022
Sarkari Vacancy: रेलवे भर्ती की प्रतियोगी परीक्षा
हर साल लाखों की संख्या में युवा रेलवे भर्ती की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। ऐसे में युवाओं को किसी भी भर्ती में आवेदन से पहले उसकी पूरी प्रक्रिया पढ़ एवं अच्छे से समझ लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:30 PM, 25-Feb-2022
Sarkari Naukri LIVE: RRB Group D 2022 CBT 1 Exam
भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी पाना हर किसी के लिए सम्मानजनक बात होती है। भले ही वह नौकरी ग्रुप डी की ही हो।
01:53 PM, 25-Feb-2022
Sarkari Naukri-Result 2022: Indian Post भर्ती के पदों का विवरण
- मेल मोटर सर्विस कोयंबटूर - 11 पद
- इरोड डिवीजन - 02 पद
- सलेम वेस्ट डिवीजन- 02 पद
- नीलगिरी डिवीजन- 01 पद
- तिरुपुर मंडल- 01 पद
01:15 PM, 25-Feb-2022
Sarkari Naukri: भारतीय डाक विभाग की भर्ती
भारतीय डाक विभाग की भर्ती के विभिन्न पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 मार्च, 2022 है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस के साथ कम से कम तीन साल का अनुभव होना अनिवार्य है।
12:58 PM, 25-Feb-2022
Sarkari Naukri: भारतीय डाक (इंडियन पोस्ट) की भर्ती
भारतीय डाक (इंडियन पोस्ट) मेल मोटर डिपार्टमेंट के अंतर्गत ड्राइवर के 17 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। उम्मीदवार इंडियन पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन में योग्यता और अन्य डिटेल्स देख सकते हैं।