Sarkari Naukri-Sarkari Result 2022 Live: एचपीसीएल और सीआईएसएफ में निकलीं भर्तियां, जानिए आवेदन प्रक्रिया और पात्रता
{"_id":"621710c20a6d93109c4251d3","slug":"sarkari-naukri-sarkari-results-2022-live-latest-govt-jobs-alert-notifications-24-february-jobs-bank-railway-hpcl-bharti-uptet-result-hindi-news-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri-Sarkari Result 2022 Live: एचपीसीएल और सीआईएसएफ में निकलीं भर्तियां, जानिए आवेदन प्रक्रिया और पात्रता","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Thu, 24 Feb 2022 10:13 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Thu, 24 Feb 2022 10:13 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022 (सरकारी रिजल्ट सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs, Admit Card, Answer Key Hindi News Updates: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। अगर आप सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022
- फोटो : Amar Ujala Graphics
लाइव अपडेट
10:13 PM, 24-Feb-2022
Sarkari Result: पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड ने जारी किया अग्रगामी भर्ती परीक्षा का परिणाम
पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड ने अग्रगामी भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर चयनित उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है।08:43 PM, 24-Feb-2022
सरकारी नौकरी: 14 मार्च तक कर लें आवेदन
एमपीएससी तकनीकी सेवा भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 फरवरी, 2022 से शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार 14 मार्च, 2022 या उससे पहले तक अपना आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि यह एक महत्वपूर्ण भर्ती है और इसके लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवार आवेदन करेंगे।
विज्ञापन
07:41 PM, 24-Feb-2022
Sarkari Job: इन पदों पर होंगी भर्तियां
एमपीएससी की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को वन रक्षक, कृषि अधिकारी, सहायक कार्यकारी अधिकारी, सहायक इंजीनियर और उप-मंडल जल संरक्षण अधिकारी के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 588 है।06:12 PM, 24-Feb-2022
Sarkari Naukri 2022 : ऐसे करें आवेदन
जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।04:41 PM, 24-Feb-2022
Sarkari Naukri: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग में 500 से अधिक पदों पर भर्तियां
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने तकनीकी सेवा के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती जारी की है। इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।03:52 PM, 24-Feb-2022
सरकारी भर्ती-सरकारी रिजल्ट: बेसिल भर्ती के तहत मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट पद के लिए पात्रता मानदंड
- योग्यता : सरकार से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीएससी इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी की डिग्री के साथ संबंधित क्षेत्र में दो साल का अनुभव होना जरूरी है।
- पदों की संख्या : 51
- संभावित वेतनमान : रुपये 21,970/- प्रतिमाह
विज्ञापन
विज्ञापन
02:49 PM, 24-Feb-2022
Sarkari Naukri-Sarkari Result: बेसिल भर्ती - रेडियोग्राफर के लिए योग्यता
- योग्यता : रेडियोग्राफी में बीएससी (ऑनर्स) या किसी मान्यता प्राप्त से विश्वविद्यालय से रेडियोग्राफी में तीन साल की बीएससी की पढ़ाई की हो।
- आयु सीमा : अधिकतम 45 वर्ष।
- पदों की संख्या : 22
- संभावित वेतनमान : रुपये 25,000/- प्रतिमाह
01:35 PM, 24-Feb-2022
Sarkari Naukri 2022 Live Jobs: इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता
पंजीकरण के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना स्कैन फोटो, हस्ताक्षर, जन्म प्रमाण-पत्र, कक्षा 10वीं का प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र आदि को स्कैन करके रखें। इन दस्तावेजों को अपलोड करने से पहले जांच लें कि इनका आकार 100 केबी से अधिक नहीं होना चाहिए।
01:07 PM, 24-Feb-2022
Sarkari Naukri 2022: बेसिल भर्ती में ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवारों को केवल वेबसाइट becil.com या becilregistration.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अन्य कोई भी माध्यम से प्राप्त आवेदन कदापि स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
12:40 PM, 24-Feb-2022
Sarkari Naukri-Sarkari Result: Jobs in Delhi NCR
बेसिल ने रेडियोग्राफर, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट, फ्लेबोटोमिस्ट, पेशेंट केयर को-ऑर्डिनेटर और लैब असिस्टेंट के पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी, 2022 है।