Sarkari Naukri-Result Live 2022: देश के सबसे बड़े बैंक ने निकाली भर्ती, एससीओ कैडर के पदों पर मिलेगी नौकरी
{"_id":"625f853407be4527331497f7","slug":"sarkari-naukri-sarkari-results-2022-live-latest-govt-jobs-alert-notifications-20-april-jobs-bank-railway-bharti-result-hindi-news-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri-Result Live 2022: देश के सबसे बड़े बैंक ने निकाली भर्ती, एससीओ कैडर के पदों पर मिलेगी नौकरी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Wed, 20 Apr 2022 09:55 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Wed, 20 Apr 2022 09:55 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri-Result 2022 Live (सरकारी नौकरी): सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
09:55 PM, 20-Apr-2022
सरकारी रिजल्ट: अब क्या होगी अगली प्रक्रिया?
जिन उम्मीदवारों ने सब इंस्पेक्टर भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, उन्हें अब शारीरिक मापन परीक्षण (पीएमटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। WBPRB की ओर से इसका आयोजन 28 अप्रैल, 2022 से शुरू किया जाएगा।08:28 PM, 20-Apr-2022
Sarkari Result 2022: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
WBPRB ने परिणाम को ऑनलाइन जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
07:31 PM, 20-Apr-2022
Sarkari Result: पश्चिम बंगाल एसआई भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी
पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) ने सब-इंस्पेक्टर/लेडी सब-इंस्पेक्टर (UB) और सब-इंस्पेक्टर (AB) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।06:16 PM, 20-Apr-2022
Sarkari Naukri 2022: ऐसे करें अपना आवेदन
जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानी ईसीजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ecgc.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।05:20 PM, 20-Apr-2022
Sarkari Naukri: पीओ के पदों पर हो रही भर्तियां
एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (ECGC) में पीओ के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख आज 20 अप्रैल, 2022 तक है।04:17 PM, 20-Apr-2022
jobs bank bharti : एसबीआई भर्ती शैक्षणिक योग्यता मानदंड
वरिष्ठ कार्यकारी (अर्थशास्त्री) के पद के लिए उम्मीदवार के पास Statistics/Mathematical Statistics/Mathematical Economics/ Economics/ Econometrics/ Statistics & Informatics/Applied Statistics & Informatics में 60% अंकों के साथ मास्टर डिग्री या 60% अंकों के साथ फाइनेंस स्पेशलिटी के साथ एमबीए / पीजीडीएम होना चाहिए। साथ ही तीन साल का कार्य अनुभव।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:12 PM, 20-Apr-2022
Sarkari Vacancy: SBI Specialist Cadre Officer Recruitment 2022
- पद : वरिष्ठ कार्यकारी (अर्थशास्त्री)
- रिक्ति की संख्या : 02
- पद : एडवाइजर (फ्रॉड रिस्क)
- रिक्ति की संख्या : 04
- पद : मैनेजर (परफोर्मेंस प्लानिंग एंड रिव्यू)
- रिक्ति की संख्या : 02
03:05 PM, 20-Apr-2022
Sarkari Naukri-Result Live 2022: एसबीआई एससीओ भर्ती आवेदन शुल्क
- परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से करें।
- जनरल/ ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के लिए : 750/-
- एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी के लिए : कोई शुल्क नहीं
02:08 PM, 20-Apr-2022
Sarkari Naukri-Sarkari Result Live: एसबीआई एससीओ भर्ती में आवेदन कैसे करें
इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई एससीओ भर्ती 2022 चयन प्रक्रिया शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार पर आधारित होगी।
01:11 PM, 20-Apr-2022
सरकारी जॉब : यूपीएससी साक्षात्कार और पर्सनालिटी टेस्ट
भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा पीटी 2021 के लिए पात्र उम्मीदवारों को साक्षात्कार और पर्सनालिटी टेस्ट के लिए संघ लोक सेवा आयोग के कार्यालय धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली -110069 पर पहुचंना होगा। पात्र उम्मीदवारों साक्षात्कार के लिए तारीख और समय की सूचना नियत समय पर अलग से दी जाएगी।