Sarkari Naukri-Result Live 2022: यूपीएसएसएससी और बीएचसी ने निकालीं बंपर नौकरियां, 12वीं पास को भी मिलेगी सरकारी जॉब
{"_id":"61d663504e379c7b28618c44","slug":"sarkari-naukri-sarkari-result-live-2022-latest-govt-jobs-news-update-6-january-up-lekhpal-bharti-bhc-pnb-recruitment","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri-Result Live 2022: यूपीएसएसएससी और बीएचसी ने निकालीं बंपर नौकरियां, 12वीं पास को भी मिलेगी सरकारी जॉब","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Thu, 06 Jan 2022 10:31 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Thu, 06 Jan 2022 10:31 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Result (सरकारी रिजल्ट) Sarkari Naukri 2022 (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs, Admit Card Answer Key Hindi News Updates: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर आई है। इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी है। इनके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। देश के सर्वोत्तम संस्थानों में अगर नौकरी करने का मौका मिले तो कौन छोड़ना या चूकना चाहेगा और यदि फिर वह संस्थान भी सरकारी और नौकरी भी सरकारी तो फिर यह तो सोने पे सुहागा अवसर है।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी-रिजल्ट लाइव अपडेट 2022
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
10:29 PM, 06-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: उत्तर प्रदेश में निकली विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरियां
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) में 2,504 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। आयोग ने 6 जनवरी, 2022 को आईटीआई प्रशिक्षकों के रूप में योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक नोटिस जारी किया है। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यूपीएसएसएससी आईटीआई प्रशिक्षक में 18 जनवरी, 2022 से 8 फरवरी के दौरान उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।09:29 PM, 06-Jan-2022
Bank Recruitment 2022: बैंक पीओ के पदों पर भर्ती के लिए करें आवेदन
साउथ इंडियन बैंक लिमिटेड (एसआईबी) में प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ), क्लर्क के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। पीओ फ्रेशर के पद के लिए उम्मीदवारों को नियमित पाठ्यक्रम के तहत न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ 10वीं, 12वीं और इंजीनियरिंग स्नातक डिग्री या नियमित पाठ्यक्रम के तहत न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के कोई भी स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। पीओ अनुभवी के पद में उम्मीदवारों को नियमित पाठ्यक्रम के तहत न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ 10वीं, 12वीं के साथ स्नातक डिग्री कला, विज्ञान, वाणिज्य, इंजीनियरिंग स्ट्रीम में की होनी चाहिए।
विज्ञापन
08:20 PM, 06-Jan-2022
Bank Recruitment 2022: बैंक में निकली भर्तियां, ऑनलाइन आवेदन करें
साउथ इंडियन बैंक लिमिटेड (एसआईबी) में प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ), क्लर्क के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 जनवरी, 2022 से शुरू हो गई है। उम्मीदवारों के पास 11 जनवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट southindianbank.com पर जा सकते हैं। इस बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद पर स्केल I कैडर और क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए सभी पात्रता मानदंड व नौकरी से जुड़ी सभी जानकारी को अच्छी तरह से पढ़कर उम्मीदवार आवेदन करें।07:19 PM, 06-Jan-2022
Sarkari Naukri: क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए आज अंतिम अवसर
बॉम्बे हाई कोर्ट में 247 क्लर्क पदों पर आवेदन का आज अंतिम दिन है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या कोई अन्य समकक्ष डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। कानून में स्नातक डिग्री करने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। इसके अलावा, उम्मीदवारों को पदों के लिए आवेदन करने के लिए कंप्यूटर का ज्ञान भी होना चाहिए। पदों पर आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों की आयु 13 दिसंबर, 2021 को कम से कम 18 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, कुछ आयु में छूट की अनुमति भी प्रदान की गई। एससी,एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 43 वर्ष तक की छूट है।06:16 PM, 06-Jan-2022
Sarkari Naukri: 247 पदों पर निकलीं भर्तियां, जल्द करें आवेदन
बॉम्बे हाई कोर्ट में 247 क्लर्क पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इस भर्ती से जुड़ी अधिसूचना के तहत उम्मीदवारों के पास आज आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in में आवेदन करने का अंतिम दिन है। उम्मीदवार जल्दी वेबसाइट में जाकर पात्रता मानदंड समेत अन्य जानकारियों को पढ़कर आवेदन करें। इस भर्ती के लिए 23 दिसंबर, 2021 को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने से पहले बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा जारी विस्तृत आधिकारिक अधिसूचना को अच्छी तरह से पढ़ें।05:27 PM, 06-Jan-2022
सरकारी नौकरी : NIELIT भर्ती
उम्मीदवार NIELIT भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट nielit.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन को देख सकते हैं और अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:44 PM, 06-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: भर्ती का विवरण
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेक्नॉलॉजी (NIELIT) द्वारा जारी की गई भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 126 है। इस भर्ती के माध्यम से प्रोग्रामर, सिस्टम एनालिस्ट, असिस्टेंट प्रोग्रामर और कंसल्टेंट आदि के पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की आखिरी तारीख 9 जनवरी, 2022 तक है।
03:59 PM, 06-Jan-2022
Sarakri Result : उम्मीदवारों के अंक 14 जनवरी को अपलोड किए जाएंगे
एसएससी सीपीओ एसआई 2020 के योग्य/अयोग्य उम्मीदवारों के अंक आयोग की वेबसाइट पर 14.01.2022 को अपलोड किए जाएंगे। यह सुविधा 14.01.2022 से 31.01.2022 तक की अवधि के लिए उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत अंक उम्मीदवार डैशबोर्ड पर परिणाम / अंक टैब पर क्लिक करके और अपने पंजीकरण संख्या और पंजीकृत पासवर्ड का उपयोग करके देख सकते हैं।
03:40 PM, 06-Jan-2022
Sarkari Result 2022 : SSC CPO 2020 मेडिकल परीक्षा में उपस्थित होने के लिए शॉर्ट-लिस्ट
पेपर- II में न्यूनतम अर्हक अंक (एनसीसी प्रमाणपत्र धारकों को बोनस अंक जोड़े बिना) से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, यानी अनारक्षित में 30 फीसदी (60 अंक), ओबीसी / ईडब्ल्यूएस 25 फीसदी (50 अंक) और अन्य सभी श्रेणियों के लिए 20 फीसदी (40 अंक) पाने वाले उम्मीदवारों के लिए मेडिकल परीक्षा में उपस्थित होने के लिए शॉर्ट-लिस्टिंग के लिए विचार किया गया है।
03:13 PM, 06-Jan-2022
Sarkari Result (सरकारी रिजल्ट) : 5,572 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किए थे
इसमें से 5,572 उम्मीदवारों (पुरुष- 5,094 और महिला 478) को पेपर- II में उपस्थित होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। उक्त परीक्षा का पेपर-II दिनांक 08.11.2021 को आयोजित किया गया था। इसमें सफल रहे उम्मीदवारों को मेडिकल एग्जाम के लिए तैयार रहना होगा।