फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri-Result 2022 Live: सीएसबीसी और आईसीजी ने निकाली बंपर भर्ती, 12वीं पास को भी मिलेगी सरकारी नौकरी, यहां करें आवेदन

Mon, 03 Jan 2022 11:35 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 03 Jan 2022 11:35 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Result (सरकारी रिजल्ट), Sarkari Naukri 2022 (सरकारी नौकरी) CSBC Bharti Latest Govt Jobs GATE Admit Card Answer Key Hindi News Updates: कुछ विभागों और कंपनियों इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी हजारों नौकरियों की पेशकश कर रही है। यहां इस खबर में सभी नौकरियां और भर्तियां हैं, जहां आप आवेदन कर सकते हैं :-

विज्ञापन
Sarkari Naukri-Result 2022 Live Latest Govt Jobs Alert 3 January Railway, SSC Bank Bharti GATE Admit Card Hindi News Updates
सरकारी नौकरी-रिजल्ट लाइव अपडेट 2022 - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

11:34 PM, 03-Jan-2022

सरकारी नौकरी: पदों का विवरण

कुल  पद - 92

अपर निजी सचिव (अंग्रेजी)- 28
 सहायक समीक्षा अधिकारी- 29
 कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड - ए- 10
 कंप्यूटर सहायक- 06
 चपरासी (अनुसेवक)-14
 फर्राश- 01
 बंडल लिफ्टर- 01
 माली- 01
स्वीपर (सफाईवाला)- 01
फोटो स्टेट ऑपरेटर- 01


 
11:16 PM, 03-Jan-2022

Sarkari Naukri: कार्यालय महाधिवक्ता यूपी में निकलीं 92 पदों पर भर्तियां

कार्यालय महाधिवक्ता (एजीएचसी) उत्तर प्रदेश ने 92 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास 6 जनवरी, 2022 तक का समय है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aghcrecruitment.net में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
09:50 PM, 03-Jan-2022

सरकारी नौकरी: आवेदन प्रक्रिया की तारीखें आगे बढ़ीं 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीखों को भी आगे बढ़ा दिया है। उम्मीदवार अब 6 जनवरी 2022 तक अपना आवेदन कर सकेंगे और आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के साथ-साथ परीक्षा शुल्क भाी जमा कर सकेंगे। 

 
08:42 PM, 03-Jan-2022

Govt Jobs: कब होगी परीक्षा?

यूपीपीएससी द्वारा सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा सामान्य चयन (मुख्य) परीक्षा-2021 को दिनांक 28.01.2022 से लेकर दिनांक 31.01.2022 तक प्रयागराज, लखनऊ एवं गाजियाबाद जनपदों में आयोजित किया जाएगी। परीक्षा दो सत्रों में होगी प्रथम सत्र सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और द्वितीय सत्र दोपहर  2.00 बजे से शाम 5.00 बजे  तक सम्पन्न होगा।
07:28 PM, 03-Jan-2022

सरकारी नौकरी 2022: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी की पीसीएस मुख्य परीक्षा की तारीखें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा सामान्य चयन (मुख्य) परीक्षा 2021 के लिए तारीखों को जारी कर दिया है। परीक्षा के शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वह यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 


 
06:31 PM, 03-Jan-2022

Sarkari Naukri 2022: 22 पदों पर होगी नियुक्ति

भारतीय रेलवे में खेल कोटा के तहत जारी किए गए भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 22 है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। आवेदन की आखिरी तारीख 2 फरवरी 2022 तक है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उन्हें आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:32 PM, 03-Jan-2022

Sarkari Naukri: दक्षिण पूर्व रेलवे निकलीं भर्तियां

दक्षिण पूर्व रेलवे ने 21 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये भर्तियां खेल कोटा के तहत जारी की गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज 3 जनवरी 2022 से शुरू हो चुकी है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcser.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
04:45 PM, 03-Jan-2022

Sarkari Naukri-Result 2022 Live: ICG Recruitment में कैसे करें आवेदन

  1. उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 
  2. उम्मीदवार सबसे पहले भारतीय तटरक्षक की आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाएं।
  3. अब होम पेज पर नाविक यांत्रिक भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  4. अब आप एक नए पेज पर चले जाएंगे। 
  5. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करके अपना पंजीयन करें।
  6. अब अपना आइडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
  7. अब मांगी जा रही सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करें और दस्तावेजों को अपलोड करें।
  8. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
03:56 PM, 03-Jan-2022

सरकारी नौकरी: तटरक्षक में आवेदन चार जनवरी से शुरू होंगे

भारतीय तटरक्षक नाविक यांत्रिक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार, 4 जनवरी, 2022 से शुरू की जाएगी। आवेदन की आखिरी तारीख 14 जनवरी, 2022 तक होगी। 
03:24 PM, 03-Jan-2022

Sarkari Result - Naukri 2022 Live: भारतीय तटरक्षक में नाविक यांत्रिक के पदों पर भर्ती

भारतीय तटरक्षक (Indian Coast Guard) में नाविक यांत्रिक के पदों पर भर्ती आवेदन के लिए जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अप्लाई करना चाहते हैं, वे भारतीय तटरक्षक की आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed