फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri-Result Live 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय ,यूपी समेत विभिन्न विभागों में निकलीं भर्तियां, जानें आवेदन का तरीका

Fri, 21 Jan 2022 11:02 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 21 Jan 2022 11:02 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naurki-Result (सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट), DU NHM POLICE Bharti Latest Govt Jobs Admit Card Answer Key Hindi News Updates: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में तैयारी कर रहे युवाओं को इंतजार होता है तो सिर्फ आवेदन निकलने का। कभी-कभी उम्मीदवार जिस नौकरी के लिए तैयारी कर रहे होते हैं, उनके आवेदन निकल जाते हैं और उनको यह बाद में पता चलता है। ऐसी परेशानी को देखते हुए amarujala.com 8वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकली भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। जिसमें आपको न सिर्फ नई नौकरी के बारे में पता चलेगा बल्कि जिनकी अंतिम तिथि नजदीक है उनकी भी जानकारी मिलेगी। आगे पढ़ें...

विज्ञापन
Sarkari Naukri-Sarkari Result 2022 Live Latest Govt Jobs Alert Notifications 21 January Jobs In UP, Assam,du psssc, jssc, ssc, ESIC Bharti Result Hindi News Updates
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

11:01 PM, 21-Jan-2022

Sarkari Naukri: 558 पर होगी भर्तियां

इस भर्ती के माध्यम से यूपीपीएससी द्वारा कुल 558 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। चयनित उमम्मीदवारों को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत नियुक्ति दी जाएगी। 
09:30 PM, 21-Jan-2022

सरकारी नौकरी: 21 फरवरी तक करें आवेदन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से जारी किए गए स्टाफ नर्स (पुरुष) भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरूआत हो गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख, 21 फरवरी, 2022 को निर्धारित की गई है। हालांकि, उम्मीदवारों को 17 फरवरी, 2022 तक आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। 
विज्ञापन
08:36 PM, 21-Jan-2022

Sarkari Naukri: ऐसे करें आवेदन

जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चेहते हैं, वह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  uppsc.up.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं, और इस भर्ती के लिए अपना आवेदन भी कर सकते हैं।
08:09 PM, 21-Jan-2022

Sarkari Naukri 2022: यूपीपीएससी ने स्टाफ नर्स के पदों पर निकालीं भर्तियां

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने स्टाफ नर्स (पुरुष) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
06:47 PM, 21-Jan-2022

Sarkari Result: ऐसे चेक कर सकेंगे उत्तर कुंजी

इस उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वह आधिकारिक वेबसाइट cspdcl.co.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने पंजीयन क्रमांक और पासवर्ड का प्रयोग करना पड़ेगा।
 
05:50 PM, 21-Jan-2022

Sarkari Result: सीएसपीएचसीएल जल्द जारी करेगा जेई और डीईओ परीक्षा की उत्तर कुंजी

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (सीएसपीएचसीएल) जल्द ही जूनियर इंजीनियर (जेई) और डेटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) भर्ती के लिए आयोजित की गई भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी को जल्द ही जारी कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:54 PM, 21-Jan-2022

Sarkari Naukri: ऐसे कर सकेंगे आवेदन

सभी इच्छुक और योग्य नौकरी आवेदक आधिकारिक ईएसआईसी की वेबसाइट - esic.nic.in पर निर्धारित प्रारूप के अनुसार रिक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
04:14 PM, 21-Jan-2022

Sarkari Naukri: कर्मचारी राज्य बीमा निगम की सीधी भर्ती शुरू

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने सीधी भर्ती द्वारा नियमित आधार पर अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी), आशुलिपिक यानी स्टेनोग्राफर (स्टेनो) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है।
03:35 PM, 21-Jan-2022

Sarkari Naukri 2022 LIVE: नवोदय विद्यालय समिति की भर्ती

नवोदय विद्यालय समिति (Navodaya Vidyalaya Samiti) के तहत विभिन्न गैर-शिक्षण पदों के लिए एनवीएस भर्ती 2022 शुरू हो गई है। सहायक आयुक्त, कनिष्ठ अभियंता आदि के 1,925 पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। 
02:29 PM, 21-Jan-2022

Sarkari Naukri-Result 2022: कर्मचारी चयन आयोग की भर्तियों में करें आवेदन

कर्मचारी चयन आयोग की भर्तियों के लिए मान्यता प्राप्त संस्थानों से स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। भर्ती आवेदन के लिए 100 रुपये शुल्क देय होगा। इस भर्ती में 12 वर्ष से लेकर 32 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। पदानुसार आयु सीमा अलग-अलग है। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed