फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri-Result Live 2022: यूपीएससी, जेएसएससी समेत देश के विभिन्न विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां, यहां जानें कैसे करना होगा आवेदन

Wed, 19 Jan 2022 11:13 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 19 Jan 2022 11:13 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naurki-Result (सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट), SSC Bharti Latest Govt Jobs Admit Card Answer Key Hindi News Updates: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में तैयारी कर रहे युवाओं को इंतजार होता है तो सिर्फ आवेदन निकलने का। कभी-कभी उम्मीदवार जिस नौकरी के लिए तैयारी कर रहे होते हैं, उनके आवेदन निकल जाते हैं और उनको यह बाद में पता चलता है। ऐसी परेशानी को देखते हुए amarujala.com 8वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकली भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। जिसमें आपको न सिर्फ नई नौकरी के बारे में पता चलेगा बल्कि जिनकी अंतिम तिथि नजदीक है उनकी भी जानकारी मिलेगी। आगे पढ़ें...
 

विज्ञापन
Sarkari Naukri-Sarkari Result 2022 Live Latest Govt Jobs Alert Notifications 19 January Jobs In UP upsc, jssc, ssc, ESIC Bharti Result Hindi News Updates
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

11:10 PM, 19-Jan-2022

Sarkari Naukri 2022: युवाओं के लिए निकलीं सरकारी नौकरियां

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने हरियाणा क्षेत्र में युवाओं के लिए कुल 185 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी), स्टेनोग्राफर और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  esic.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास 15 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है। इन पदों पर आयु सीमा 18 से 27 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
10:30 PM, 19-Jan-2022

Sarkari Naukri 2022: लेक्चरर, असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकलीं भर्तियां

दिल्ली सरकार के अधीन दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (डीएसईयू) ने लेक्चरर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के कुल 236 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dseu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी, 2022 को रात  23:59 बजे तक है। 
विज्ञापन
09:46 PM, 19-Jan-2022

Sarkari Naukri 2022: विभिन्न पदों पर निकली है सरकारी नौकरियां 

ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओपीटीसीएल) में जूनियर मैनेजमेंट ट्रेनी- इलेक्ट्रिकल (जेएमटी-आर) के कुल 40 पदों की भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट optcl.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जूनियर मैनेजमेंट ट्रेनी- इलेक्ट्रिकल के पद पर आवेदन करने वाले अनारक्षित उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय व शिक्षण संस्थान से कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया होना चाहिए। एससी, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के न्यूनतम 50 फीसदी अंक होने चाहिए।
 
09:19 PM, 19-Jan-2022

Sarkari Naurki 2022: जूनियर मैनेजमेंट के पदों पर निकलीं भर्तियां 

ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओपीटीसीएल) में जूनियर मैनेजमेंट ट्रेनी- इलेक्ट्रिकल (जेएमटी-आर) के कुल 40 पदों की भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट optcl.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन के लिए 10 फरवरी, 2022 तक का समय है।
08:06 PM, 19-Jan-2022

Sarkari Naukri 2022: एचएएल में तकनीशियन के पदों पर आज है अंतिम अवसर

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) में तकनीशियन अपरेंटिस ट्रेनी और ग्रेजुएट अपरेंटिस ट्रेनी के कुल 150 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवारों के पास इन पदों पर आवेदन पत्र जमा करने के लिए आज आखिरी दिन है। उम्मीदवार जल्दी आधिकारिक वेबसाइट hal-india.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
07:16 PM, 19-Jan-2022

Sarkari Naukri-Sarkari Result 2022 Live: एसएससी जीडी कांस्टेबल के परिणाम जल्द

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) एसएससी जीडी (सामान्य कर्तव्य) कांस्टेबल के पदों पर भर्ती परीक्षा के नतीजे जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। उम्मीदवार अपने नतीजों को आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। कुल 25,271 पदों पर भर्ती के लिए 16 नवंबर, 2021 से 16 दिसंबर, 2021 के दौरान लिखित परीक्षा का आयोजन किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:03 PM, 19-Jan-2022

Sarkari Naukri 2022: झारखंड में निकलीं सरकारी भर्तियां 

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) में सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ट्रेडों के लिए 285 जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 46 पदों पर,  जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 188 पदों पर और  जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के 51 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार इन पदों पर 23 जनवरी, 2022 से आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 22 फरवरी, 2022 तक आवेदन करने का समय मिलेगा। 
 
05:31 PM, 19-Jan-2022

Sarkari Naukri: जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकलीं सरकारी नौकरियां 

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने झारखंड डिप्लोमा स्तर की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2021 के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आयोग ने सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ट्रेडों के लिए 285 जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवारों के लिए 23 जनवरी, 2022 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
04:51 PM, 19-Jan-2022

Sarkari Naukri: इस तारीख को होगी परीक्षा

आयोग ने इस परीक्षा को स्थगित करने का कारण कोरोना महामारी और राज्य विधानसभा चुनाव को बताया है। यूपीएसएसएससी की ओर से अवर अभियंता, संगणक और फोरमैन भर्ती परीक्षा की नई तारीख भी बताई गई है। अब यह परीक्षा 3 अप्रैल, 2022 को आयोजित की जाएगी।
03:44 PM, 19-Jan-2022

Sarkari Naukri: यूपीपीएससी ने स्थगित की अवर अभियंता, संगणक और फोरमैन भर्ती परीक्षा

उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने अब अवर अभियंता, संगणक और फोरमैन भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 30 जनवरी, 2022 को आयोजित की जानी थी। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed