Sarkari Naukri Result 2023 Live: नए साल में इन नौकरियों के लिए करें आवेदन; एसएससी एमटीएस की अधिसूचना जनवरी में
{"_id":"63b24b66e9d8c00db14b3666","slug":"sarkari-naukri-results-2023-live-updates-latest-government-jobs-in-new-year-2023-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result 2023 Live: नए साल में इन नौकरियों के लिए करें आवेदन; एसएससी एमटीएस की अधिसूचना जनवरी में","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Mon, 02 Jan 2023 08:21 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Mon, 02 Jan 2023 08:21 PM IST
खास बातें
sarkari naukri result, sarkari naukri result 2023: नए साल में आप सभी का स्वागत है। सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए हम हर रोज नए नौकरियों की जानकारी लेकर आते हैं। इसी कड़ी में आज भी हम देशभर में निकली भर्तियों के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
08:20 PM, 02-Jan-2023
SSC 2023 Exam Shceule 19 भर्तियों का है कार्यक्रम
एसएससी ने इस बार 19 बड़ी भर्तियों के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी किया है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने आगामी वर्ष में एसएससी द्वारा भरी जाने वाली कई रिक्तियों के लिए अस्थायी परीक्षा तिथियां, ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा और अधिसूचना जारी होने की संभावित तिथियां जारी की हैं। एसएससी न्यू एग्जाम कैलेंडर 2023 को यहां ssc.nic.in से पीडीएफ में डाउनलोड किया जा सकता है। संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2023 की परीक्षा एक अप्रैल, 2023 को जारी की जाएगी और परीक्षा जून-जुलाई 2023 को जारी की जाएगी।
07:09 PM, 02-Jan-2023
Sarkari Naukri SSC CGL Exam जुलाई-अगस्त 2023 में
कर्मचारी चयन आयोग की यानी SSC की ओर से 2023 के लिए जारी नए एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा 2023 की अधिसूचना नौ मई, 2023 को जारी की जाएगी और टियर-1 परीक्षा जुलाई-अगस्त 2023 में आयोजित की जाएगी। जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एवं संविदा परीक्षा 2023 का विज्ञापन नोटिफिकेशन 26 जुलाई, 2023 को जारी किया जाएगा और परीक्षा अक्तूबर 2023 में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
06:01 PM, 02-Jan-2023
Sarkari Exams in 2023 SSC MTS Notification
कर्मचारी चयन आयोग की यानी SSC (STAFF SELECTION COMMISSION) की ओर से 2023 के लिए जारी नए एग्जाम कैलेंडर (New Exam Calender 2023) के अनुसार, एसएससी की मल्टी टास्किंग (नॉन टेक्निकल) स्टाफ, और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा 2022 के लिए अधिसूचना 17 जनवरी, 2023 को जारी की जाएगी और टियर-1 परीक्षा अप्रैल 2023 में आयोजित की जाएगी।
05:46 PM, 02-Jan-2023
Govt Jobs Update SSC GD Exam in Jan-Feb 2023
असम राइफल्स परीक्षा, 2022 में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), NIA, SSF और राइफलमैन (GD) में कॉन्स्टेबल (GD) जनवरी-फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। एसएससी की सीएचएसएल यानी संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) लेवल 2022 की परीक्षा को मार्च 2023 में आयोजित किया जाएगा।
04:27 PM, 02-Jan-2023
NDA Group C Recruitment 2023
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) खडकवासला, पुणे ने नौकरी की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान द्वारा कुल 251 ग्रुप सी पदों को भरा जाना है। जिसमें लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी), पेंटर शामिल हैं।04:16 PM, 02-Jan-2023
Assam State Level Police Recruitment Board
असम स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (एसएलपीआरबी) ने विभिन्न विभागों में ग्रेड IV स्टाफ के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार 10 जनवरी, 2023 से slprbassam.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 फरवरी, 2023 है। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 928 रिक्तियों को भरना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:54 PM, 02-Jan-2023
AAI Recruitment 2023
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जिसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 22 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 जनवरी 2023 निर्धारित की गई है।02:35 PM, 02-Jan-2023
SSC exam calendar 2023-24
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने साल 2023-24 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार परीक्षा कार्यक्रम एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।02:00 PM, 02-Jan-2023
Trainee Engineer Recruitment 2023
नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन ने ट्रेनी इंजीनियर और ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। आवेदन 05 जनवरी 2023 से शुरू होंगे । 25 जनवरी 2023 तक आप आवेदन कर सकते हैं।01:20 PM, 02-Jan-2023