11:18 PM, 08-May-2022
Govt Jobs 2022: Railway Recruitment
ईस्टर्न रेलवे ने विभिन्न अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार रेलवे भर्ती सेल (आरआरसीईआर) की आधिकारिक वेबसाइट rrcer.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
10:37 PM, 08-May-2022
India Post GDS: 10वीं पास को यहां मिल रहीं 39 हजार नौकरियां
भारतीय डाक (India Post) ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत भारतीय डाक विभाग की ओर से ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पद पर देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में नौकरियां दी जा रही है।
09:45 PM, 08-May-2022
सरकारी नौकरी 2022: India Post GDS Recruitment
सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबर है। 10वीं पास युवाओं के लिए करीब 39 हजार नौकरियां निकली हैं। इन नौकरियों के उन्हें किसी प्रकार की कोई परीक्षा भी नहीं देनी है।
08:58 PM, 08-May-2022
Sarkari Exam Paper Leak : BPSC 67th Prelims Paper Out
बिहार लोक सेवा आयोग ने जांच समिति को 24 घंटे में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया था, लेकिन जानकारी के अनुसार, समिति ने महज तीन घंटे में ही रिपोर्ट सौंप दी और परीक्षा निरस्त करने की सिफारिश कर दी है।
08:06 PM, 08-May-2022
Sarkari Jobs BPSC 67th Paper Leak: जांच साइबर सेल से कराने का आग्रह
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने डीजीपी से अनुरोध कर 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के पेपर सोशल मीडिया में वायरल होने के मामले की जांच साइबर सेल से कराने का आग्रह किया है। इससे पहले, कथित तौर पर पेपर लीक का मामला सामने के बाद आयोग की ओर एक तीन सदस्यीय समिति बनाई गई थी।
07:14 PM, 08-May-2022
Sarkari Naukri: BPSC Paper Leak बीपीएससी 67वीं परीक्षा रद्द
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई है।
06:35 PM, 08-May-2022
Jobs Live Update : आयोग ने पेपर लीक मानने से किया इनकार
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा का पेपर कथित तौर पर लीक होने को लेकर जहां उम्मीदवारों में व्यापक नाराजगी देखने को मिल रही है। वहीं, आयोग ने अभी पेपर लीक मानने से इनकार करते हुए, मामले की जांच कराने की बात कही है। इसके लिए एक जांच समिति बनाई गई है।
05:46 PM, 08-May-2022
Sarkari Result Naukri : BPSC 67वीं परीक्षा का पेपर लीक
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि परीक्षा में मिला पेपर, टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर वायरल हो रहे पेपर के जैसा ही है। यानी कि पेपर परीक्षा से पहले ही लीक हो गया था।
04:54 PM, 08-May-2022
Sarkari Naukri Result: BPSC 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा का पेपर लीक
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा का पेपर कथित तौर पर लीक हो गया है।
04:00 PM, 08-May-2022
Sarkari Naukri: कब तक कर सकेंगे आवेदन?
भारतीय सेना द्वारा जारी की गई नाई और चौकीदार के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन विज्ञापन जारी होने के 45 दिनों के भीतर भजे जाने आवश्यक हैं। वहीं, स्वास्थ्य निरीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 06 जून, 2022 से पहले तक अपना आवेदन करना होगा।