फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Live Result: स्टेट बैंक, पीएसएसएसबी समेत विभिन्न विभागों में बंपर भर्तियां, यहां जानें आवेदन का तरीका

Sun, 08 May 2022 11:39 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 08 May 2022 11:39 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri Result Live Jobs Update: सरकारी नौकर करने की ठान चुके युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी हैं। इनके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में नियमित लाइव अपडेट पढ़ने के लिए amarujala.com/jobs पर विजिट करें।

विज्ञापन
Sarkari Naukri Result Jobs Live Update UP Bharti bank ssc PSSSB Results RRB NTPC Govt Vacancies on 8th may 
Sarkari Naukri Live Result - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

11:18 PM, 08-May-2022

Govt Jobs 2022: Railway Recruitment

ईस्टर्न रेलवे ने विभिन्न अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार रेलवे भर्ती सेल (आरआरसीईआर) की आधिकारिक वेबसाइट rrcer.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
10:37 PM, 08-May-2022

India Post GDS: 10वीं पास को यहां मिल रहीं 39 हजार नौकरियां

भारतीय डाक (India Post) ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत भारतीय डाक विभाग की ओर से ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पद पर देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में नौकरियां दी जा रही है।
विज्ञापन
09:45 PM, 08-May-2022

सरकारी नौकरी 2022: India Post GDS Recruitment

सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबर है। 10वीं पास युवाओं के लिए करीब 39 हजार नौकरियां निकली हैं। इन नौकरियों के उन्हें किसी प्रकार की कोई परीक्षा भी नहीं देनी है। 
08:58 PM, 08-May-2022

Sarkari Exam Paper Leak : BPSC 67th Prelims Paper Out

बिहार लोक सेवा आयोग ने जांच समिति को 24 घंटे में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया था, लेकिन जानकारी के अनुसार, समिति ने महज तीन घंटे में ही रिपोर्ट सौंप दी और परीक्षा निरस्त करने की सिफारिश कर दी है। 
08:06 PM, 08-May-2022

Sarkari Jobs BPSC 67th Paper Leak: जांच साइबर सेल से कराने का आग्रह

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने डीजीपी से अनुरोध कर 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के पेपर सोशल मीडिया में वायरल होने के मामले की जांच साइबर सेल से कराने का आग्रह किया है। इससे पहले, कथित तौर पर पेपर लीक का मामला सामने के बाद आयोग की ओर एक तीन सदस्यीय समिति बनाई गई थी। 
07:14 PM, 08-May-2022

Sarkari Naukri: BPSC Paper Leak बीपीएससी 67वीं परीक्षा रद्द

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:35 PM, 08-May-2022

Jobs Live Update : आयोग ने पेपर लीक मानने से किया इनकार

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा का पेपर कथित तौर पर लीक होने को लेकर जहां उम्मीदवारों में व्यापक नाराजगी देखने को मिल रही है। वहीं, आयोग ने अभी पेपर लीक मानने से इनकार करते हुए, मामले की जांच कराने की बात कही है। इसके लिए एक जांच समिति बनाई गई है।  
05:46 PM, 08-May-2022

Sarkari Result Naukri : BPSC 67वीं परीक्षा का पेपर लीक

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि परीक्षा में मिला पेपर, टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर वायरल हो रहे पेपर के जैसा ही है। यानी कि पेपर परीक्षा से पहले ही लीक हो गया था। 
04:54 PM, 08-May-2022

Sarkari Naukri Result: BPSC 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा का पेपर लीक

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा का पेपर कथित तौर पर लीक हो गया है।
 
04:00 PM, 08-May-2022

Sarkari Naukri: कब तक कर सकेंगे आवेदन?

भारतीय सेना द्वारा जारी की गई नाई और चौकीदार के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन विज्ञापन जारी होने के 45 दिनों के भीतर भजे जाने आवश्यक हैं। वहीं, स्वास्थ्य निरीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 06 जून, 2022 से पहले तक अपना आवेदन करना होगा।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed