फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Live Result: इन विभागों में निकलीं हजारों पदों पर भर्तियां, सरकारी नौकरी के इच्छुक तुरंत करें आवेदन

Sat, 07 May 2022 06:08 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 07 May 2022 06:08 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri Result Live Jobs Update: सरकारी नौकर करने की ठान चुके युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी हैं। इनके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में नियमित लाइव अपडेट पढ़ने के लिए amarujala.com/jobs पर विजिट करें।

विज्ञापन
Sarkari Naukri Result Jobs Live Update UP Bharti bank ssc PSSSB Results RRB NTPC Govt Vacancies on 7 may 
Sarkari Result Naukri Live - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

06:07 PM, 07-May-2022

Sarkari Naukri 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए। 
05:10 PM, 07-May-2022

Sarkari Naukri: इतने पदों पर होंगी भर्तियां

इस भर्ती के माध्यम से कुल 1200 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें 917 पद क्लर्क और 283 पद क्लर्क (Legal) के लिए हैं। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से इस भर्ती के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन भी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
04:49 PM, 07-May-2022

सरकारी नौकरी: कब शुरू होंगे आवेदन?

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 मई, 2022 से शुरू की जाएगी। अब तक बोर्ड की ओर से आवेदन की आखिरी तारीख को नहीं जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 
03:57 PM, 07-May-2022

Govt jobs Update: ऐसे करें अपना आवेदन

जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह नोटिफिकेशन को पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 
03:03 PM, 07-May-2022

Sarkari Naukri Live: इस राज्य में क्लर्क के हजार से अधिक पदों पर भर्तियां

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने क्लर्क, क्लर्क (सहायक) और क्लर्क (Legal) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन लिंक को जल्द ही एक्टिवेट कर दिया जाएगा। 
02:01 PM, 07-May-2022

Govt Job live: इस तारीख तक कर लें आवेदन 

केरल पीएससी में कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 18 मई, 2022 को निर्धारित की है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वह अपना आवेदन आखिरी तारीख से पहले ही पूरा कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:11 PM, 07-May-2022

Sarkari Naukri: चयन प्रक्रिया

कांस्टेबल के पदों पर जारी की गई भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन क्वालिफाइंग टेस्ट, लिखित परीक्षा / ओएमआर टेस्ट और शारीरिक दक्षता परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। शारीरिक परीक्षा के लिए जरूरी योग्यताएं आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई हैं। 
12:34 PM, 07-May-2022

Govt Job 2022: जरूरी आयु-सीमा

आवेदकों की आयु-सीमा 1 जनवरी, 2022 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 22 वर्ष से कम होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 
12:09 PM, 07-May-2022

सरकारी नौकरी 2022: इतने पदों पर है भर्ती

केरल पीएससी की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 199 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का एसएसएलसी या इसके समकक्ष परीक्षा का पास होना जरूरी है। 
11:28 AM, 07-May-2022

Sarkari Naukri: इस राज्य सेवा आयोग ने 199 पदों पर निकालीं भर्तियां

केरल लोक सेवा आयोग (KPSC) ने कांस्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती राज्य के कमांडो विंग के लिए है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन केरल पीएससी की आधिकारिक वेबसाइट keralapsc.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। 
 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed