फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result 2023 Live: सीआरपीएफ-HPSC में निकलीं नौकरियां, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Sun, 23 Apr 2023 05:57 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 23 Apr 2023 05:57 PM IST
खास बातें

Sarkari naukri 2023: सीआरपीएफ, एचपीएससी, बीएसएफ में नौकरियां निकलीं हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live Updates Check Latest Govt Jobs Board Exam Results
sarkari naukri result 2023 सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

05:57 PM, 23-Apr-2023

OPSC Recruitment शैक्षिक योग्यता

ओडिशा लोक सेवा आयोग की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता की बात करें तो डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीआई) द्वारा मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज या मेडिकल संस्थान से बीडीएस या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। 
04:51 PM, 23-Apr-2023

पद और आयु-सीमा

ओडिशा लोक सेवा आयोग की इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 197 डेंटल सर्जन पदों को भरना है, जिनमें से 65 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा एक जनवरी, 2023 को 21 वर्ष से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
03:51 PM, 23-Apr-2023

OPSC Dental Surgeons Recruitment 2023

ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी दी है। आयोग ने डेंटल सर्जन के 197 पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 28 अप्रैल से आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 मई, 2023 तक है।
03:00 PM, 23-Apr-2023

WBP Recruitment शैक्षणिक योग्यता

पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन या इसके समकक्ष से माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार को बंगाली भाषा बोलने, पढ़ने और लिखने में सक्षम होना चाहिए। हालांकि, यह प्रावधान उन लोगों पर लागू नहीं होगा जो दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों के पहाड़ी उप-मंडलों के स्थायी निवासी हैं। दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों के पहाड़ी उप-मंडलों के आवेदक के लिए, पश्चिम बंगाल राजभाषा अधिनियम, 1961 में निर्धारित प्रावधान लागू होंगे।

    
02:20 PM, 23-Apr-2023

WB Police Lady Constable Recruitment 2023

पश्चिम बंगाल पुलिस की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1420 लेडी कॉन्स्टेबल की रिक्तियों को भरना है। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स में वेतनमान लेवल -6 के मुताबिक 22,700 रुपये से 58,500 रुपये तक वेतन मिलेगा।
 
01:56 PM, 23-Apr-2023

WB Police Lady Constable Recruitment 2023

पश्चिम बंगाल पुलिस में कॉन्स्टेबल बनने की इच्छा रखने वाली महिला उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) लेडी कॉन्स्टेबल के 1420 पदों पर भर्ती कर रहा है। इन पदों के लिए इच्छुक महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 23 अप्रैल 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवारों को भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  wbpolice.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करना होगा। उम्मीदवारों के पास 22 मई 2023 तक भर्ती के लिए आवेदन करने का समय है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:23 PM, 23-Apr-2023

BSF Head Constable Recruitment के महत्वपूर्ण विवरण

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर 22 अप्रैल, 2023 से अपने संचार विंग में हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो मैकेनिक) पदों के लिए आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है। बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल 2023 के लिए आवेदन लिंक 22 अप्रैल, 2023 को रात 11 बजे सक्रिय हो जाएगा। योग्य पुरुष और महिला उम्मीदवार बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल 2023 के लिए 12 मई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

12:49 PM, 23-Apr-2023

BSF Head Constable Recruitment 2023

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अपने संचार विंग में हेड कॉन्स्टेबल पदों के लिए भर्ती शुरू कर दिया है। उम्मीदवार रिक्तियों के लिए बीएसएफ की वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

 

12:25 PM, 23-Apr-2023

BARC Recruitment Notification 2023

इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया कल यानी 24 अप्रैल 2023 से शुरू होगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 22 मई 2023 तक समय है। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट  barc.gov.in पर जाकर अपने भरे हुए फॉर्म को जमा करना होगा।
11:44 AM, 23-Apr-2023

BARC Recruitment Notification 2023

भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) ने कई पदों पर भर्तियों के लिए एक अधिसूचना जारी की है। जिसके तहत टेक्निकल ऑफिसर, साइंटिफिक असिस्टेंट, टेक्निशियन बॉयलर अटेंडेंट, स्टाइपेंडरी ट्रेनी कैटेगरी-I और स्टाइपेंडरी ट्रेनी कैटेगरी-II सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed