फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2023 Live: सरकारी नौकरी की है तलाश तो यहां करें आवेदन; पढ़ें कहां-कहां निकलीं भर्तियां

Mon, 15 May 2023 06:57 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 15 May 2023 06:57 PM IST
खास बातें

Latest Govt Jobs Bharti Bank Vacancy Admit Card Answer Key Hindi News: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में तैयारी कर रहे युवाओं को इंतजार होता है तो सिर्फ आवेदन निकलने का। amarujala.com/jobs 10वीं पास से लेकर स्नातक पास पात्रता वाले पदों पर निकलीं भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। जिसमें आपको न सिर्फ नई नौकरी के बारे में पता चलेगा बल्कि जिनकी अंतिम तिथि नजदीक है उनकी भी जानकारी मिलेगी। आगे पढ़ें...

विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live Latest Vacancy Jobs Notification Admit Card Exam Date Board Result Updates
Sarkari Naukri Result 2023 Live (सरकारी नौकरी रिजल्ट) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

06:56 PM, 15-May-2023

Sarkari Naukri Exam OSSSC Recruitment 2023

ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) ने बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) 2023 के जिला कैडर ग्रुप-सी पदों की भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 मई, 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार osssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
06:22 PM, 15-May-2023

Govt Jobs UPSC MO Recruitment 2023

यूपीएससी भर्ती के तहत इन 285 रिक्त पदों में कुल 234 पद मेडिकल ऑफिसर (जीडीएमओ-सब कैडर) के हैं जो स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के अंतर्गत आएंगे। योग्य उम्मीदवार उक्त रिक्त पदों पर ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन के माध्यम से आगमी 01 जून, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
05:34 PM, 15-May-2023

Sarkari Naukri UPSC Recruitment 2023

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने विभिन्न विभागों में मेडिकल ऑफिसर (जीडीएमओ-सब काडर), सीनियर फार्म मैनेजर, केबिन सेफ्टी इंस्पेक्टर, हेड लाइब्रेरियन, साइंटिस्ट - 'बी' स्पेशलिस्ट ग्रेड-III, असिस्टेंट केमिस्ट और अन्य कुल 285 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए है।
04:54 PM, 15-May-2023

BTSC Recruitment आवेदन प्रक्रिया के लिए आसान स्टेप्स

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pariksha.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, 'ऑनलाइन आवेदन करें' - 'सूचनाएं/विज्ञापन' पर क्लिक करें
  3. वांछित पद के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  4. पंजीकरण पूरा करें, आवेदन पत्र भरें।
  5. दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  6. फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
  7. अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यहां आधिकारिक वेबसाइट देखें।
03:56 PM, 15-May-2023

Govt Jobs BTSC Recruitment: पात्रता मानदंड एवं शैक्षणिक योग्यता

आयु सीमा नियमों के तहत बीटीसीएस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार की उम्र एक अगस्त, 2019 को 21 वर्ष से 37 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। वहीं, बीटीसीएस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास 10+2 यानी कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की मार्क शीट होनी चाहिए। सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी पाठ्यक्रम में डिप्लोमा यानी डी फार्मा किया होना भी जरूरी है। 
02:59 PM, 15-May-2023

Jobs Patna BTSC Recruitment

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) जल्द ही फार्मासिस्ट के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pariksha.nic.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 1539 फार्मासिस्ट रिक्तियों को भरना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:57 PM, 15-May-2023

NPCIL Recruitment 2023: रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाएं।
  2. यहां से उम्मीदवार करिअर पेज पर जाएं।
  3. उप प्रबंधक और कनिष्ठ हिंदी अनुवादक पदों के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  4. खुद को रजिस्टर करें और लॉग इन अप्लाई करें।
  5. फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  6. फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
01:39 PM, 15-May-2023

Latest Vacancy Jobs UPSC CSE: किसे मिलते हैं कितने प्रयास?

  •                                                  
                    
    
                                                     
                    सामान्य या आर्थिक कमजोर वर्ग (EWS) श्रेणी से संबंधित उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE) अधिकतम 06 बार दे सकते हैं।
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    ओबीसी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों और सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणियों के दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए, प्रयासों की अधिकतम संख्या 09 है।
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए प्रयासों की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं है।
12:32 PM, 15-May-2023

Govt Jobs Live NPCIL Recruitment: 128 रिक्तियां

भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 128 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 48 रिक्तियां उप प्रबंधक (एचआर) के पद के लिए हैं; 32 पद उप प्रबंधक (एफएंडए); 42 पद उप प्रबंधक (सी एंड एमएम) के लिए; उप प्रबंधक (कानूनी) के लिए 2 पद और 4 पद जूनियर हिंदी अनुवादक के लिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर अधिसूचना में उपलब्ध पात्रता मानदंड, आयु सीमा, वेतनमान और अन्य विवरण देख सकते हैं।  
12:09 PM, 15-May-2023

NPCIL Recruitment 2023: एनपीसीआईएल में वरिष्ठ पदों पर निकली भर्ती

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने विभिन्न विभागों में डिप्टी मैनेजर और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर 29 मई को शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। 

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed