06:03 PM, 20-Jul-2023
पदों का विवरण
यह भर्ती अभियान कंप्यूटर ऑपरेटर (सहायक प्रोग्रामर), डेटा ऑपरेटर एंट्री (सूचना विज्ञान सहायक), प्रोजेक्ट इंजीनियर, वरिष्ठ ड्राफ्ट्समैन, जूनियर ड्राफ्ट्समैन, कानूनी सहायक, जूनियर अकाउंटेंट और कनिष्ठ सहायक की 258 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
06:02 PM, 20-Jul-2023
Rajasthan Housing Board Recruitment 2023
राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ने कंप्यूटर ऑपरेटर (सहायक प्रोग्रामर), डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रोजेक्ट इंजीनियर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbhexam.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 अगस्त 2023 तक है।
04:34 PM, 20-Jul-2023
MAHA DMA Recruitment 2023
महाराष्ट्र नगरपालिका प्रशासन निदेशालय ने 1782 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mahadma.maharashtra.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 जुलाई से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अगस्त 2023 तक है।
01:56 PM, 20-Jul-2023
MCC NEET UG 2023 Counselling
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने मेडिकल दाखिले के लिए नीट यूजी काउंसलिंग पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नीट यूजी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से एमबीबीएस, बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
01:12 PM, 20-Jul-2023
Bihar Police Constable Recruitment
केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) की तरफ से बिहार पुलिस में 21,391 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती आवेदन का गुरुवार 20 जुलाई 2023 आखिरी दिन है। बिहार पुलिस में जाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह अच्छा मौका है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो वे फटाफट सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
12:17 PM, 20-Jul-2023
Rajasthan AMO Recruitment 2023
राजस्थान आयुर्वेद विभाग में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी (AMO) पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया गुरुवार 20 जुलाई 2023 को समाप्त हो रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इन रिक्तियों के लिए आवेदन न किया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की समय सीमा 10 जुलाई तक थी।
11:45 AM, 20-Jul-2023
Sarkari Naukri Result 2023 Live: आईटीबीपी-ईएसआईसी में निकलीं नौकरियां, पढ़ें आवेदन से जुड़ी हर अपडेट
UPSSSC Dental Hygienist Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की तरफ से डेंटल हाइजीनिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का गुरुवार 20 जुलाई 2023 आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो वे फटाफट आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। फीस भुगतान की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2023 है।