10:58 PM, 19-Aug-2022
Govt Jobs Result: भारतीय सेना भर्ती 2022 पात्रता मानदंड
भारतीय सेना में एनसीसी विशेष प्रवेश योजना के तहत आवेदक उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की डिग्री या समकक्ष न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ होना चाहिए और आवेदक के पास एनसीसी 'सी' प्रमाण-पत्र होना चाहिए। हालांकि, आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 19 से 25 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
09:50 PM, 19-Aug-2022
Sarkari Naukri Result Live: एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम
पद : एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम 53वां कोर्स (अप्रैल 2023 बैच)
रिक्ति की संख्या : 55 (50 पुरुष और 05 महिलाएं)
वेतनमान : स्तर 10
08:45 PM, 19-Aug-2022
Sarkari Result Naukri Live: Army Recruitment
आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
07:50 PM, 19-Aug-2022
Sarkari Naukri Result Live: सेना की स्पेशल एंट्री स्कीम
भारतीय सेना ने अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए एनसीसी विशेष प्रवेश योजना के अपने 53वें पाठ्यक्रम यानी अप्रैल 2023 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
06:41 PM, 19-Aug-2022
Sarkari Naukri Exam: यूपीपीसीएस-2022 मुख्य परीक्षा आवेदन
उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस)-2022 की मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 25 अगस्त और आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है।
05:25 PM, 19-Aug-2022
Govt Jobs Vacancy: UPPSC PCS Mains-2022 Application
सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस)-2022 की मुख्य परीक्षा के लिए बृहस्पतिवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई।
04:18 PM, 19-Aug-2022
Sarkari Naukri 2022: ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं और परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपने प्रवेश-पत्र को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
03:33 PM, 19-Aug-2022
Sarkari Naukri: सीजीपीएससी सहायक इंजीनियर परीक्षा प्रवेश-पत्र जारी
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2021 के तहत आयोजित की जाने वाली असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा के प्रवेश-पत्र को जारी कर दिया है।
02:54 PM, 19-Aug-2022
Sarkari Resut 2022 lIVE: इतने उम्मीदवार हुए सफल
पटना हाईकोर्ट ने कंप्यूटर ऑपरेटर कम टाइपिस्ट भर्ती परीक्षा में कुल 84 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। अब इन सभी उम्मीदवारों को भर्ती के अगले चरण साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। साक्षात्कार राजधानी पटना और मुजफ्फरपुर जिले में निर्धारित केंद्रों पर होंगे। इस भर्ती के माध्यम से कुल 30 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
01:30 PM, 19-Aug-2022
Sarkari Naukri Result 2022: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
पटना हाईकोर्ट भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 14 मई, 2022 को किया गया था। परीक्षा राज्य में निर्धारित केंद्रों पर सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी।