फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SARKARI Jobs Results Live: ITBP, SSC समेत यहां निकलीं भर्तियां, ये है आवेदन प्रक्रिया

Fri, 28 Oct 2022 07:21 PM IST
सौरभ पांडे जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडे Updated Fri, 28 Oct 2022 07:21 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri-Result 2022 Live (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs (सरकारी रिजल्ट) अगर आप सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2022 Live Check  ITBP, SSC Govt Jobs Latest Updates of October 28
Sarkari naukari 2022 - फोटो : Social Media

लाइव अपडेट

07:20 PM, 28-Oct-2022

Sarkari Naukri 2022 KTET Application Fee

KTET 2022 सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों से परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए 500 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। इस बीच, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के साथ-साथ शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा।
06:29 PM, 28-Oct-2022

Sarkari Naukri Result 2022 KTET के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

केरल परीक्षा भवन ने KTET 2022 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 (KTET 2022) के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार KTET की आधिकारिक वेबसाइट ktet.kerala.gov.in पर इसके लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
05:25 PM, 28-Oct-2022

Sarkari Exam IIT बॉम्बे UCEED 2023

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे (IIT बॉम्बे) आज 28 अक्तूबर, 2022 को UCEED 2023 के लिए पंजीकरण विंडो को बंद करने के लिए तैयार है। इसके साथ ही, आधिकारिक परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था CEED 2023 परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो भी बंद कर देगी। 
04:18 PM, 28-Oct-2022

sarkari result RPSC Recruitment खाद्य सुरक्षा अधिकारी की भर्ती

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) खाद्य सुरक्षा अधिकारी (FSO) पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एक नवंबर से आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। शेड्यूल के मुताबिक इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर, 2022 है।  
03:31 PM, 28-Oct-2022

SARKARI NAUKARI UP Police Constable 2022

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में आरक्षी नागरिक पुलिस के हजारों पदों पर जल्द ही सीधी भर्ती की आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यूपीपीआरपीबी द्वारा अक्तूबर माह के अंत में सिपाही भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर लगभग 26,382 रिक्तियों को भरे जाने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।  
03:02 PM, 28-Oct-2022

SARKARI RESULTS JOBS SSC GD Notification 2022: 24 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती

SSC GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए कर्मचारी चयन आयोग ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग के नोटिफिकेशन के अनुसार एसएससी जीडी 2022 परीक्षा जनवरी 2023 में आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:29 PM, 28-Oct-2022

sarkari naukari jobs update उत्तराखंड सहायक लेखाकार भर्ती

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) आज सहायक लेखाकार भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा। नोटिफिकेशन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगी। नोटिफिकेशन  जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा 12 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी।



 
01:41 PM, 28-Oct-2022

sarkari jobs UKPSC Forest Guard notification 2022

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने वन रक्षक के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  psc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

12:59 PM, 28-Oct-2022

sarkari naukari jobs इन पदों पर होगी भर्ती

एसएससी सीएचएसएल के जरिए भरे जाने वाले पद 
  1.                                                  
                    
    
                                                     
                    लोअर डिवीजनल क्लर्क(एलडीसी) 
  2.                                                  
                    
    
                                                     
                    जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट(जेएसए) 
  3.                                                  
                    
    
                                                     
                    पोस्टल असिस्टेंट(पीए) 
  4.                                                  
                    
    
                                                     
                    सॉर्टिंग असिस्टेंट(एसए) 
  5.                                                  
                    
    
                                                     
                    डाटा एंट्री ऑपरेटर(डीईओ
12:36 PM, 28-Oct-2022

sarkari jobs SSC CHSL: जानिए कब जारी होगा नोटिफिकेशन

एसएससी सीएचएसएल परीक्षा नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। एसएससी द्वारा 5 नवम्बर 2022 को सीएचएसएल परीक्षा नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जिसके लिए 4 दिसम्बर 2022 तक उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed