फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2023 Live: UPPSC, SSC और UPSC ने शुरू कीं भर्तियां; जानें कहां कितने पद और कैसे करना है आवेदन

Sat, 08 Jul 2023 05:32 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 08 Jul 2023 05:32 PM IST
खास बातें

Sarkari Result-Naukri 2023 Live (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs (सरकारी रिजल्ट): amarujala.com/jobs 10वीं पास से लेकर स्नातक पास पात्रता वाले पदों पर निकलीं भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। जिसमें आपको न सिर्फ नई नौकरी के बारे में पता चलेगा बल्कि जिनकी अंतिम तिथि नजदीक है उनकी भी जानकारी मिलेगी। आगे पढ़ें...

विज्ञापन
Sarkari Naukri Live Sarkari Result 2023 Latest Govt Jobs Update in Hindi Check here
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

05:31 PM, 08-Jul-2023

Latest Govt Jobs UPSC Recruitment 2023: रिक्तियों का विवरण

  •                                                  
                    
    
                                                     
                    कानूनी अधिकारी : 02 पद
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    वैज्ञानिक अधिकारी : 01 पद
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    डिप्टी आर्किटेक्ट : 53 पद
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    वैज्ञानिक 'बी' : 07 पद
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर : 02 पद
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    सहायक खान सुरक्षा निदेशक : 02 पद
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    महानिदेशक : 01 पद
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    प्रशासनिक अधिकारी : 03 पद
05:00 PM, 08-Jul-2023

Sarkari Naukri UPSC Recruitment 2023

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य संगठन में कुल 71 पदों को भरना है। पंजीकरण प्रक्रिया शनिवार, आठ जुलाई से शुरू हो रही है और 27 जुलाई, 2023 को समाप्त होगी। पूरी तरह से जमा किए गए ऑनलाइन आवेदनों को प्रिंट करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई, 2023 तक है।
विज्ञापन
04:34 PM, 08-Jul-2023

Sarkari Naukri Live UPSC Recruitment 2023

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने डिप्टी आर्किटेक्ट और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
03:10 PM, 08-Jul-2023

Sarkari Naukri RPSC RAS Registration 2023

योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर रिक्तियों के लिए 31 जुलाई, 2023 आधी रात तक आवेदन कर सकते हैं। आरएएस / आरटीएस भर्ती का लक्ष्य कुल 905 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 424 रिक्तियां राज्य सेवाओं के लिए और 481 अधीनस्थ सेवाओं के लिए हैं। 
02:36 PM, 08-Jul-2023

Sarkari Naukri Live RPSC RAS Registration 2023

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू कर दी गई है।  राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा इस भर्ती के परीक्षा के तहत तीन चरणों में योग्य उम्मीदवारों का राजस्थान राज्य सेवा के अधिकारियों का चयन किया जाएगा। भर्ती परीक्षा की चयन प्रक्रिया के बारे में यहां विस्तार से बताया जा रहा है।
01:52 PM, 08-Jul-2023

Sarkari Naukri Live ITBP Head Constable आवेदन कैसे करें

  •                                                  
                    
    
                                                     
                    आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर लॉग इन करें।
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    'न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन' पर क्लिक करें और पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करें।
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें और आवेदन करने के लिए आगे बढ़ें।
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    भरे हुए आवेदन पत्र को अपने डिवाइस पर डाउनलोड करें।
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:43 PM, 08-Jul-2023

Sarkari Naukri ITBP Head Constable Recruitment 2023

भारतीय तिब्बत पुलिस बल (ITBP) की हेड कॉन्स्टेबल (मिडवाइफ) - ग्रुप 'सी' (गैर-राजपत्रित और गैर-मंत्रालयी) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शनिवार, आठ जुलाई, 2023 को समाप्त हो रही है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर रिक्तियों के लिए रिप्लाई कर सकते हैं।  
11:58 AM, 08-Jul-2023

Jobs Live SSC MTS, Havaldar Recruitment 2023

परीक्षा मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ (सातवें वेतन आयोग के वेतन मैट्रिक्स के अनुसार वेतन स्तर -1 में), एक सामान्य केंद्रीय सेवा समूह 'सी' गैर-राजपत्रित, गैर-मंत्रालयी पद की भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी। 
11:41 AM, 08-Jul-2023

Sarkari Naukri SSC MTS, Havaldar Recruitment 2023

SSC MTS (टियर-I) कंप्यूटर-आधारित परीक्षा सितंबर में आयोजित होने वाली है। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल अस्थायी रूप से 3954 पदों को भरना है, जिनमें से एमटीएस के तहत रिक्तियां 2196 हैं जबकि सीबीआईसी और सीबीएन में हवलदार के लिए रिक्तियां 1758 हैं।
11:20 AM, 08-Jul-2023

GOVT Jobs SSC MTS, Havaldar Recruitment 2023

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ (MTS) और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर रहा है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic पर परीक्षा के लिए उम्मीदवार 21 जुलाई को रात्रि 11 बजे तक पंजीकरण कर सकते हैं। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed