Sarkari Naukri 2023 Live: विभिन्न राज्यों और केंद्रीय विभागों में निकलीं नौकरियां, जानें कहां-किसकी भर्ती?
{"_id":"640aa49fe4088f1d47078d75","slug":"sarkari-naukri-live-results-10-march-2023-update-bihar-board-result-ssc-cgl-exam-upsc-recruitment-kvs-re-exam-2023-03-10","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2023 Live: विभिन्न राज्यों और केंद्रीय विभागों में निकलीं नौकरियां, जानें कहां-किसकी भर्ती?","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 10 Mar 2023 04:47 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Fri, 10 Mar 2023 04:47 PM IST
खास बातें
Sarkari Result Naukri Exam 2023 Live Updates: विभिन्न राज्यों और केंद्रीय विभागों में निकली हैं नौकरियां, यहां जानें कहां और किन पदों पर हो रही भर्ती?
विज्ञापन
Sarkari Result Naukri Exam Live 2023 Updates
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
04:46 PM, 10-Mar-2023
HSSC Haryana CET 2023
अधिसूचना में बताया गया है कि कुल 31,529 पद ऑनलाइन भरे जाएंगे। ये रिक्तियां राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों में हैं। उम्मीदवार अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in से चेक एवं डाउनलोड कर सकते हैं।
03:39 PM, 10-Mar-2023
Govt Jobs IDBI Recruitment 2023: रिक्तियों का विवरण
आईडीबीआई बैंक की विशेषज्ञ अधिकारी और सहायक प्रबंधक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 12 मार्च, 2023 है।-
मैनेजर (Manager): 75 पद -
सहायक महा प्रबंधक (AGM) : 29 पद -
डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM): 10 पद
विज्ञापन
03:08 PM, 10-Mar-2023
Govt Jobs IDBI Recruitment 2023: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार वेबसाइट idbibank.in के करिअर सेक्शन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का कोई अन्य माध्यम/तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा। आईडीबीआई बैंक की एसओ भर्ती के तहत सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी / एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये लागू होगा।
02:27 PM, 10-Mar-2023
Sarkari Jobs IDBI Recruitment 2023: वेतनमान
डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM): ग्रेड 'डी' के तहत रुपये 76010-2220(4)-84890-2500(2)-89890 (7 वर्ष)सहायक महा प्रबंधक (AGM): ग्रेड 'सी' के तहत रुपये 63840-1990(5)-73790-2220(2)-78230 (8 वर्ष)
मैनेजर (Manager): ग्रेड 'बी' के तहत रुपये 48170-1740(1)-49910-1990(10)-69810 (12 वर्ष)
01:31 PM, 10-Mar-2023
Sarkari Naukri Exam IDBI Recruitment 2023
आईडीबीआई बैंक ने एसओ और असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया की तारीख बढ़ा दी है। विशेषज्ञ अधिकारी और सहायक प्रबंधक के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 12 मार्च, 2023 है। उम्मीदवार आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान भारतीय औद्योगिक विकास बैंक में रिक्त कुल 114 पदों को भरेगा।
12:27 PM, 10-Mar-2023
Jobs CSIR-CRRI Recruitment 2023: वैज्ञानिक पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया
-
चरण 1: उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट crridom.gov.in पर जाएं। -
चरण 2: सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (CRRI) की रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें। -
चरण 3: “वैज्ञानिकों के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें” लिंक पर क्लिक करें। -
चरण 4: इसके बाद आप अपना आवेदन पत्र भरें। -
चरण 5: उम्मीदवार अपने दस्तावेज अपलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:01 PM, 10-Mar-2023
Sarkari Jobs CSIR-CRRI Recruitment
सीएसआईआर के केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान की साइंटिस्ट ग्रेड-4 (2) के पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट crridom.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में वैज्ञानिक ग्रेड- 4 (2) पदों के रिक्त 11 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। इस भर्ती के लिए बीई या बीटेक/ एमई या एमटेक सिविल इंजीनियरिंग कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
11:31 AM, 10-Mar-2023
Sarkari Naukri Exam KVS Teacher Bharti Admit Card
- चरण 1: केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
- चरण 2: KVS टीचर एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 3: लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- चरण 4: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- चरण 5: उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए उम्मीदवार परीक्षा प्रवेश-पत्र की हार्ड कॉपी या प्रिंट आउट संभाल कर रखें।
10:35 AM, 10-Mar-2023
Govt Job Exam KVS Teacher Recruitment 28 फरवरी को हुई परीक्षा रद्द
केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ओर से बताया गया कि संगठन ने अपरिहार्य कारणों से मुजफ्फरपुर डिजिटल सेंटर, बरिया रोड, दादर, अहियापुर, मुजफ्फरपुर बिहार सहित कुछ केंद्रों में 28 फरवरी, 2023 को आयोजित प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए केवीएस कंप्यूटर आधारित परीक्षा रद्द कर दी थी।
09:48 AM, 10-Mar-2023
Sarkari Naukri Exam KVS Teacher Recruitment Re Exam Admit Card Out
केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ओर से शिक्षक भर्ती पुन: परीक्षा 2022 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। केवीएस शिक्षक भर्ती री-एग्जाम के लिए अपीयर होने वाले उम्मीदवार केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in के माध्यम से अपने प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।