04:37 PM, 06-Sep-2021
Sarkari Naukri 2021: APSET 2021 परीक्षा में दो पेपर होंगे
एपी एसईटी परीक्षा तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पेपर-1 सामान्य है और एक घंटे की अवधि के लिए आयोजित किया जाता है। इसमें रीजनिंग, एप्टीट्यूड, डेटा इंटरप्रेटेशन, कम्युनिकेशन जैसे विषय हैं। वहीं, पेपर- II दो घंटे की अवधि के लिए है।
03:39 PM, 06-Sep-2021
Sarkari Naukri 2021: APSET 2021 के लिए आठ परीक्षा केंद्र
एपी एसईटी 2021 के लिए आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें विशाखापत्तनम, गुंटूर, नेल्लोर, तिरुपति, कडपा, कुरनुल और अन्य शामिल हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।
02:26 PM, 06-Sep-2021
सरकारी नौकरी : APSET 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- apset.net.in पर जाएं।
- होमपेज स्क्रीन पर दिखाई दे रहे APSET 2021 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नई विंडो पॉप अप होगी।
- उम्मीदवारों को पंजीकरण करने से पहले पहले निर्देश पढ़ना चाहिए।
- इसके बाद उम्मीदवार आवश्यक विवरण के साथ अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं।
- उम्मीदवार आवेदन पत्र के लिए शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।
- उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म की एक प्रति रखनी चाहिए।
01:48 PM, 06-Sep-2021
Sarkari Naukri: APSET 2021 की महत्वपूर्ण तिथियां
- APSET 2021 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का प्रारंभ : 11 अगस्त, 2021
- बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 13 सितंबर, 2021
- 5,000 रुपये विलंब शुल्क और पंजीकरण शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 08 अक्तूबर, 2021
- APSET 2021 एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि : 22 अक्तूबर, 2021
12:27 PM, 06-Sep-2021
Sarkari Naukri LIVE: पीएचडी और यूजीसी नेट की पात्रता धारक आवेदन के पात्र
इसके अलावा, पीएचडी डिग्री या जिनके पास यूजीसी नेट की पात्रता है, वे भी उपरोक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ओसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों के लिए फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है।
11:34 AM, 06-Sep-2021
सरकारी नौकरियां 2021: आवेदन के लिए मास्टर डिग्री पूरी होना जरूरी
APSET 2021 व्याख्याता और सहायक प्रोफेसर पदों पर भर्ती हेतु आंध्र प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से मास्टर डिग्री पूरी करनी चाहिए। या उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए।
11:07 AM, 06-Sep-2021
Sarkari Naukri: व्याख्याता और सहायक प्रोफेसर के पद के लिए भर्ती
आंध्र प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा, APSET 2021 ने व्याख्याता और सहायक प्रोफेसर के पद के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। व्याख्याता और सहायक प्रोफेसर के पदों के लिए आवेदन बुधवार, 11 अगस्त, 2021 से apset.net.in पर शुरू हो रहे हैं। एपी एसईटी 2021 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर, 2021 है।
10:34 AM, 06-Sep-2021
Sarkari Job 2021: एसएससी (SSC) मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) परीक्षा अक्तूबर में होगी
एसएससी (SSC) के कैलेंडर के अनुसार एमटीएस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा जुलाई महीने में होने थी, लेकिन कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कारण इन्हें टाल दिया गया था। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) परीक्षा (पेपर- I) 2020 के स्थगन की जानकारी दी थी। हालांकि, बाद में आयोग द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ (SSC MTS Exam 2021) की भर्ती टियर-1 परीक्षाएं 05 अक्तूबर से 20 अक्तू्बर, 2021 तक आयोजित किए जाना निर्धारित किया था।
10:22 AM, 06-Sep-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE: केंद्र और राज्य सरकारों के अधीन विभिन्न विभागों में भर्ती आवेदन शुरू
सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए, केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों और सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में सरकारी नौकरियां हैं।