फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 LIVE: 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकली सरकारी भर्तियां

Mon, 13 Sep 2021 05:35 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 13 Sep 2021 05:35 PM IST
खास बातें

2021 Sarkari Job Naukri Government Job Live Updates News in Hindi: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कुछ विभागों और कंपनियों इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्रों के माध्यम से लगभग नौकरियों की पेशकश करने जा रही है। यहां इस खबर में सभी नौकरी भर्तियां हैं, जो आप इस सप्ताह के लिए आवेदन कर सकते हैं :-

विज्ञापन
Sarkari Naukri Job 2021 Live Updates News in Hindi
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

05:32 PM, 13-Sep-2021

Sarkari Naukri 2021: Gram Vikas Adhikari Bharti

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) यानी कर्मचारी चयन बोर्ड, राजस्थान ने VDO - ग्राम विकास अधिकारी (Village Development Officer) के 3896 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। विलेज डेवलवमेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी ऑनलाइन मोड में शुरू हो चुकी है।
04:32 PM, 13-Sep-2021

सरकारी नौकरी: IAF Recruitment 2021 लिखित परीक्षा का सिलेबस

  • एलडीसी के लिए - जनरल इंटेलीजेंस, इंग्लिश लैंग्वेज, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, जनरल अवेयरनेस
  • एमटीएस
  • एचकेएस और मेस स्टाफ के लिए - जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, जनरल इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस
  • अन्य सभी ट्रेड / पदों के लिए - जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, जनरल इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस, ट्रेड / पोस्ट से संबंधित प्रश्न।
विज्ञापन
03:28 PM, 13-Sep-2021

सरकारी जॉब : वायुसेना की चयन प्रक्रिया

सभी आवेदनों की आयु सीमा, न्यूनतम योग्यता, दस्तावेज और प्रमाण पत्र के संदर्भ में जांच की जाएगी। जांच में सही पाए जाने पर आगगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद, पात्र उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलावा पत्र जारी किए जाएंगे। योग्य उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। लिखित परीक्षा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के आधार पर होगी।
02:13 PM, 13-Sep-2021

Sarkari Naukri: 10वीं पास भी हैं आवेदन करने के पात्र

भारतीय वायुसेना ग्रुप सी सिविलियन मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती 2021 के तहत 10वीं से लेकर स्नातक करने वाले अभ्यर्थी एयर फोर्स के रिक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सभी आवेदकों की आयु सीमा, न्यूनतम योग्यता, दस्तावेज और प्रमाण- पत्र के संदर्भ में गहन जांच की जाएगी। इसके बाद, पात्र उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलावा पत्र जारी किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
01:16 PM, 13-Sep-2021

IAF Recruitment 2021 पदों का विवरण

  1. बढ़ई (एसके) -03 पद
  2. कुक -23 पद
  3. मल्टी टास्किंग स्टाफ - 103 पद
  4. हाउस कीपिंग स्टाफ - 23 पद
  5. लोअर डिवीजन क्लर्क - 10 पद
  6. स्टोर कीपर - 06 पद
  7. पेंटर - 02 पद
  8. अधीक्षक (स्टोर) - 03 पद
  9. मेस स्टाफ - 01 पद
12:32 PM, 13-Sep-2021

सरकारी नौकरियां 2021: वायु सेना भर्ती के लिए यह है आवेदन समय-सीमा

उम्मीदवार रोजगार समाचार पत्र में इस भर्ती विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों (यानी दो अक्तूबर) के भीतर निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार वायु सेना आधिकारिक वेबसाइट पर IAF Recruitment 2021 की अधिसूचना की पढ़ एवं डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:32 AM, 13-Sep-2021

Sarkari Naukri: इंडियन एयरफोर्स में मल्टी टास्किंग स्टाफ की भर्ती

इंडियन एयरफोर्स की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ के अपने 174 रिक्त पदों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। इसके तहत कुक, एलडीसी, स्टोर कीपर, पेंटर, अधीक्षक, और अन्य कई पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार रिक्तियों और योग्यता की विस्तृत जानकारी इस खबर में पढ़ सकते हैं। वहीं, योग्य एवं पात्र उम्मीदवार अधिसूचना में उल्लेखित किसी भी वायु सेना स्टेशन पर ऑफलाइन मोड के माध्यम से उपरोक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
10:36 AM, 13-Sep-2021

Sarkari Job 2021 : भारतीय वायु सेना ने ग्रुप सी सिविलियन के पदों पर भर्ती निकाली

सरकारी नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है। भारतीय वायु सेना ने ग्रुप सी सिविलियन के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत 10वीं कक्षा पास कर चुके युवा भी आवेदन के पात्र हैं। 10वीं पास की योग्यता रखने वाले और भारतीय वायु सेना (IAF) का हिस्सा बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।
10:28 AM, 13-Sep-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकली सरकारी भर्तियां

सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए, केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों और सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में सरकारी नौकरियां हैं। सरकारी नौकरी के लिए किए जाने वाले आवेदनों की संख्या से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज के युवाओं में सरकारी नौकरी पाने की कितनी चाह है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। हाल ही में कई सरकारी भर्तियां निकली हैं। इनमें से कई तो ऐसी हैं जहां लाखों तक की सैलरी मिलेगी।
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed