फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2023 Live: टाटा, BPSC में निकलीं नौकरियां, जानें कब-कहां कैसे करें आवेदन

Mon, 03 Jul 2023 06:44 PM IST
उत्कर्ष उपाध्याय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: उत्कर्ष उपाध्याय Updated Mon, 03 Jul 2023 06:44 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri 2023 Live: सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए, केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों और सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में सरकारी नौकरियां निकलीं हैं।

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2023 Live Updates Check Latest Govt Jobs BPSC IBPS Tata and other Vacancies in Hindi
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

06:44 PM, 03-Jul-2023

KGMU Recruitment 2023: आयु सीमा

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तय है। वहीं अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में सरकारी मानकों के अनुसार छूट दी गई है।
05:46 PM, 03-Jul-2023

KGMU Recruitment 2023: कुल पद और आवेदन शुल्क

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 1,276 नर्सिंग ऑफिसर पदों को भरना है। इसके तहत आवेदन प्रक्रिया kgmu.org पर जाकर पूरी की जा सकती है। इस आवेदन प्रक्रिया में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा।
विज्ञापन
05:41 PM, 03-Jul-2023

KGMU Recruitment 2023

उत्तर प्रदेश में नर्सिंग अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 1276 नर्सिंग ऑफिसर पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट kgmu.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन से जुड़े विवरण को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।
03:31 PM, 03-Jul-2023

Sarkari Naukri NATS Recruitment 2023

राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना (NATS) की तरफ से ग्रेजुएट/तकनीशियन अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार दिए गए लिंक forms.gle/hfeVb71FXG6gKMgT7 पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 31 जुलाई, 2023 तक जारी रहेगी।
03:05 PM, 03-Jul-2023

Sarkari Job RSMSSB Recruitment 2023

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने विभिन्न जूनियर लेखाकार और तहसील राजस्व लेखाकार पदों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2023 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आरएसएमएसएसबी भर्ती 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
02:34 PM, 03-Jul-2023

Sarkari Naukri JSSC Recruitment 2023

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की तरफ से झारखंड सामान्य स्नातक स्तर की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JGGLCCE) - 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 19 जुलाई, 2023 मध्यरात्रि तक जारी रहेगी। इसके साथ ही शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2023 तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:30 PM, 03-Jul-2023

Sarkari Job NPCIL Recruitment 2023

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCIL) ट्रेड अपरेंटिस पदों पर भर्ती कर रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 जुलाई 2023 तक या उससे पहले एनपीसीआईएल की वेबसाइट "www.npsilcareers.co.in"  पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
12:16 PM, 03-Jul-2023

Sarkari Naukri KGMU Nursing Officer Recruitment 2023

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 1276 नर्सिंग ऑफिसर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए https://www.kgmu.org/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
11:40 AM, 03-Jul-2023

Sarkari Job SSC MTS Recruitment 2023

कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी एमटीएस अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया में हवलदार के पदों पर भर्ती होनी है। आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2023 से शुरू हो गई है। आवेदन करने के लिए ssc.nic.in पर जाएं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई है।
10:55 AM, 03-Jul-2023

Sarkari Naukri P&S Bank Recruitment 2023

पंजाब एंड सिंध बैंक में ग्रेजुएट्स के लिए 186 पदों पर आवेदन करने का शानदार मौका है। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट punjabandsindbank.co.in पर जा सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 जुलाई, 2023 है।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed