फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri-Result 2021 Live: सेंट्रल बैंक में कई पदों पर हो रही भर्तियां, जानिए क्या हैं पात्रता मानदंड और आवेदन प्रक्रिया

Mon, 29 Nov 2021 11:26 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 29 Nov 2021 11:26 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri-Result 2021 Live Updates, Latest Government Jobs (सरकारी नौकरी) Recruitment Notification: अगर आप सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कुछ विभागों और कंपनियों इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और उत्तराखंड में सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी हजारों नौकरियों की पेशकश कर रही है। यहां इस खबर में सभी भर्तियां हैं, जहां आप आवेदन कर सकते हैं :-

विज्ञापन
Sarkari Naukri-Result 2021 Live: Latest Govt Jobs Sarkari Results Notifications 29 November Hindi News Updates
सरकारी नौकरी 2021 लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:20 PM, 29-Nov-2021

सरकारी रिजल्ट: UP NHM CHO Result 2021 डाउनलोड करने के चरण

1. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाएं।
2. एनएचएम, यूपी के तहत 2800 सीएचओ-सीसीएचएन प्रशिक्षण के परिणाम की घोषणा पर क्लिक करें।
3. परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
4. भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
5. यहां परिणाम का सीधा लिंक दिया गया है।

 
10:23 PM, 29-Nov-2021

Sarkari job 2021: 2,800 सीएचओ के पद भरें जाएंगे

इस भर्ती के माध्यम से कुल 2,800 सीएचओ रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा था। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून से शुरू हुई और 20 जुलाई को समाप्त हुई थी। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाने की सलाह दी जाती है।

 
विज्ञापन
09:23 PM, 29-Nov-2021

Sarkari Result: यूपी एनएचएम सीएचओ का परिणाम जारी

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (यूपी एनएचएम) ने अनुबंध के आधार पर उप-स्वास्थ्य केंद्र स्तर एचडब्ल्यूसी में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के पद के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upnrhm.gov.in से अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 
 
07:51 PM, 29-Nov-2021

Govt Jobs 2021: कैसे करें आवेदन?

1. सबसे पहले उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं। 
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
3. सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करें और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
4. आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के आगे की जरूरत के लिए इसका एक प्रिंट भी निकलवा लें।  

उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें। 
07:03 PM, 29-Nov-2021

सरकारी नौकरी: क्या है आवेदन की आखिरी तारीख?

जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जेकेएसएसबी द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह जम्मू-कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (जेकेएसएसबी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर jkssb.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी 10 दिसंबर 2021 तक है। आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण आवेदन करने में समस्या भी हो सकती है। इसलिए उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें।
 
05:59 PM, 29-Nov-2021

Sarkari Naukri: जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 1200 पदों पर हो रही है भर्ती

जम्मू-कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने जम्मू कश्मीर पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में कुल पदों की संख्या 800 रखी गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ा कर 1200 पदों के लिए कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:15 PM, 29-Nov-2021

Sarkari Vacancy: सेंट्रल बैंक भर्ती पदों को विवरण

  • इनकम टैक्स ऑफिसर - 1
  • सूचना प्रौद्योगिकी - 1
  • डाटा साइंटिस्ट IV - 1
  • क्रेडिट ऑफिसर III - 10
  • डाटा इंजीनियर III - 11
  • आईटी सुरक्षा विश्लेषक III - 1
  • आईटी एसओसी विश्लेषक III - 2
  • जोखिम प्रबंधक III - 5
  • तकनीकी अधिकारी (क्रेडिट) III - 5
  • वित्तीय विश्लेषक II - 20
  • सूचना प्रौद्योगिकी II - 15
  • विधि अधिकारी द्वितीय - 20
  • जोखिम प्रबंधक II - 10
  • सुरक्षा अधिकारी II - 3
  • सुरक्षा अधिकारी I - 1
02:51 PM, 29-Nov-2021

Sarkari Naukri 2021: सीबीआई भर्ती में यह होंगे परीक्षा केंद्र

सीबीआई भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, ऑनलाइन टेस्ट 22 जनवरी, 2022 को अहमदाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, भोपाल, चेन्नई, चंडीगढ़, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, पुणे, रायपुर और पटना केंद्र में आयोजित होने का प्रस्ताव है। परीक्षा के लिए आवंटित केंद्र/ स्थान की सूचना कॉल लेटर के माध्यम से दी जाएगी। 
01:53 PM, 29-Nov-2021

Sarkari Naukri 2021: 17 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन

सीबीआई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरू - 23 नवंबर, 2021
ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख - 17 दिसंबर, 2021
प्रवेश -पत्र डाउनलोड करने की आखिरी तारीख - 11 जनवरी, 2022
सीबीआई भर्ती परीक्षा की तिथि- 22 जनवरी, 2021
12:59 PM, 29-Nov-2021

सरकारी नौकरी : सेंट्रल बैंक में भर्ती परीक्षा के जरिए होगा आवेदकों का चयन

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में विशेष अधिकारी के पद के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है। सीबीआई में फिलहाल स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए करीब 115 रिक्तियां हैं। उम्मीदवार जो पदों के लिए इच्छुक और पात्र हैं, वे सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट, Centralbankofindia.co.in पर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed