फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 Live: इन विभागों में निकलीं नौकरियां, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

Sat, 10 Jul 2021 06:02 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 10 Jul 2021 06:02 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: देशभर के विभिन्न राज्यों के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियां निकली हैं जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन के जरिए इन नौकरियों को पा सकते हैं। amarujala.com पर हर रोज आपको इन विभिन्न विभागों में निकली नौकरियों की जानकारी दी जाती है, ताकि आप आवेदन कर सकें।

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 LIVE new jobs Updates 10 july apply now
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:01 PM, 10-Jul-2021

सरकारी नौकरी 2021: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की भर्तियों के लिए न्यूनतम अंक 45 फीसदी

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की भर्तियों के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी का न्यूनतम 45 फीसदी अंकों के साथ स्नातक पास करना अनिवार्य है। आवेदकों की अधिकतम उम्र 32 वर्ष होनी चाहिए। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। चयनित आवेदकों को 9,300 रुपये से लेकर 34,800 रुपये तक का वेतन मिल सकता है।
05:09 PM, 10-Jul-2021

सरकारी नौकरी 2021: प्रिंसिपल पदों के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

संघ लोक सेवा आयोग ने 10 जुलाई से प्रिंसिपल पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो को फिर से खोल दिया है। अभ्यर्थी अब 29 जुलाई तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए शिक्षा निदेशालय, शिक्षा विभाग, दिल्ली सरकार के एनसीटी में कुल 363 प्रिंसिपल पदों पर भर्तियां होंगी। इनमें से 208 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 155 महिला उम्मीदवारों के लिए हैं।

विज्ञापन
04:02 PM, 10-Jul-2021

सरकारी नौकरी 2021: डीएसएसएसबी में 5 हजार से ज्यादा नौकरियां

डीएसएसएसबी यानी दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने 5000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। चयन प्रक्रिया के जरिए शिक्षकों के कुल 5807 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 2 जुलाई निर्धारित की गई थी। हालांकि, नई अधिसूचना जारी कर आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। यानी अब इच्छुक अभ्यर्थी डीएसएसएसबी की साइट dsssb.delhi.gov.in के जरिए 10 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
02:55 PM, 10-Jul-2021

सरकारी नौकरी 2021: राजस्थान पटवारी पदों की संख्या में बढ़ोतरी

राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए पदों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। पटवारी भर्ती के लिए 957 पदों में इजाफा किया गया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन रिक्तियों के लिए आवेदन नहीं किया है, उनको एक बार फिर से मौका दिया जा रहा है। बढ़ी हुई रिक्तियों के लिए इसी महीने से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।
01:46 PM, 10-Jul-2021

सरकारी नौकरी 2021: एसबीआई जूनियर एसोसिएट्स एग्जाम स्थगित

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने जूनियर एसोसिएट्स पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी है। जूनियर एसोसिएट्स पदों की परीक्षा कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण स्थगित की गई है। यह परीक्षा शिलांग, अगरतला, औरंगाबाद (महाराष्ट्र) और नासिक केंद्रों में आयोजित होने वाली थी, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है। हालांकि, अभी परीक्षा की नई तारीख की घोषणा नहीं हुई है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें
12:35 PM, 10-Jul-2021

सरकारी नौकरी 2021: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की लेक्चरर रिक्तियों के लिए करें आवेदन

उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने गवर्नमेंट आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज के लिए लेक्चरर पदों की रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत कर दी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 124 है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की इन लेक्चरर रिक्तियों के लिए अभ्यर्थी 19 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 15 जुलाई रखी गई है। लेक्चरर फिजिक्स के 30 पद, लेक्चरर केमिस्ट्री के 26 पद, लेक्चरर बायोलॉजी के 33 और लेक्चरर मैथ के 35 पदों के लिए यह भर्ती आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:37 AM, 10-Jul-2021

सरकारी नौकरी 2021: डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर की नौकरियां, 22 जुलाई तक करें आवेदन

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर में डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर के 14 पदों पर रिक्तियां निकली हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई  है। डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बीए, बीसीए, बीकॉम, बीएससी, सीए, सीएस एमए, एमकॉम, एमएससी, एमबीए पीजीडीएम और एमसीए की डिग्री चाहिए। अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए  iitk.ac.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
10:53 AM, 10-Jul-2021

सरकारी नौकरी 2021: कोल इंडिया में निकली हैं नौकरियां

कोल इंडिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर प्रबंधकीय पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार कोल इंडिया की आधिकारिक साइट Coalindia.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2021 तक है।
09:57 AM, 10-Jul-2021

सरकारी नौकरी 2021: इसरो में नौकरी के अवसर, 19 जुलाई तक करें आवेदन

देश के प्रमुख अनुसंधान संस्थानों में से एक भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में नौकरी का अवसर मिल रहा है। इसरो के अधीन विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) ने अंतरिक्ष भौतिकी में जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस संबंध में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र की ओर से एक आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की गई है। ये भर्तियां विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी), तिरुवनंतपुरम की प्रयोगशाला (एसपीएल) के लिए हैं। इसरो वीएससीसी भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई, 2021 रखी गई है। आवेदन के लिए फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट  www.vssc.gov.in/VSSC/ पर है।
09:54 AM, 10-Jul-2021

Sarkari Naukri 2021 Live: इन विभागों में निकलीं नौकरियां, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

अगर आप सरकारी नौकरी खोज रहे हैं, तो हम आपको बता रहे हैं कि देशभर के विभिन्न राज्यों के विभिन्न विभागों में कौन-कौन सी नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां amarujala.com पर आपको नई नौकरियों के बारे में बताया जा रहा है। नई नौकरियों की आवेदन तिथि से लेकर शैक्षणिक योग्यता एवं आवेदन की आखिरी तारीख तक के बारे में जानकारी दी जा रही है ताकि आप आसानी से आवेदन कर सकें। सरकारी नौकरियों के पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग पढ़ते रहें। 
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed