Sarkari Naukri 2021 LIVE: इन 18000 से भी ज्यादा पदों पर निकलीं हैं सरकारी भर्तियां, यहां पढ़ें डिटेल्स
{"_id":"60bed123e3ff345c1c78d27c","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-jobs-results-news-updates-8-june-2021-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE: इन 18000 से भी ज्यादा पदों पर निकलीं हैं सरकारी भर्तियां, यहां पढ़ें डिटेल्स","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Tue, 08 Jun 2021 07:01 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Tue, 08 Jun 2021 07:01 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: कोरोना काल में विभिन्न सरकारी विभागों में भर्तियां निकालींं गईं हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी
- फोटो : Amar Ujala Graphics
लाइव अपडेट
07:01 PM, 08-Jun-2021
JKPSC : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 स्थगित
कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में राज्य लोक सेवा आयोग (JKPSC) की ओर से राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि जेकेपीएससी प्रीलिम्स 2021 परीक्षा 11 जुलाई, 2021 को आयोजित होने वाली थी। लेकिन कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए जेकेपीएससी प्रशासन ने इस अहम परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय किया है।
06:30 PM, 08-Jun-2021
CMRL Recruitment 2021 : आवेदन की तिथियां
विज्ञापन संख्या CMRL/HR/DEP/03/2021 के तहत जीएम (ट्रेक) के पद के लिए आवेदन 11 जून, 2021 तक स्वीकार किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
वहीं, विज्ञापन संख्या CMRL/HR/DEP/01/2021 के अधीन भर्ती हेतु जीएम इलेक्ट्रिकल, डीजीएम / जेजीएम/ एजीएम इलेक्ट्रिकल / डीजीएम / जेजीएम सिविल, मैनेजर इलेक्ट्रिकल, के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 02 जुलाई, 2021 कर दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इसके अलावा, विज्ञापन संख्या CMRL/HR/DEP/04/2021 के तहत एजीएम अथवा जेजीएम फाइनेंस एंड अकाउंट्स पद के लिए आवेदन 22 जून तक स्वीकार किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
वहीं, विज्ञापन संख्या CMRL/HR/DEP/01/2021 के अधीन भर्ती हेतु जीएम इलेक्ट्रिकल, डीजीएम / जेजीएम/ एजीएम इलेक्ट्रिकल / डीजीएम / जेजीएम सिविल, मैनेजर इलेक्ट्रिकल, के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 02 जुलाई, 2021 कर दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इसके अलावा, विज्ञापन संख्या CMRL/HR/DEP/04/2021 के तहत एजीएम अथवा जेजीएम फाइनेंस एंड अकाउंट्स पद के लिए आवेदन 22 जून तक स्वीकार किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
06:06 PM, 08-Jun-2021
CMRL Recruitment 2021 : यहां भेज सकते हैं आवेदन
सीएमआरएल की ओर से विज्ञापित रिक्तियां जीएम, एजीएम, डीजीएम और मैनेजर पद के लिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र डाक सेवा/कोरियर के माध्यम से या ईमेल के माध्यम से निम्नलिखित पते पर भेज सकते हैं।
संयुक्त महाप्रबंधक (एचआर),
चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड,
सीएमआरएल डिपो, एडमिन बिल्डिंग,
पूनमल्ली हाई रोड, कोयम्बेडु,
चेन्नई - 600107
चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड,
सीएमआरएल डिपो, एडमिन बिल्डिंग,
पूनमल्ली हाई रोड, कोयम्बेडु,
चेन्नई - 600107
05:20 PM, 08-Jun-2021
CMRL Recruitment 2021: वेतन 90 हजार से दो लाख रुपये तक
मासिक समेकित वेतन
महाप्रबंधक : 1,50,000 रुपये से 1,90,000 रुपये प्रतिमाह तक
अतिरिक्त महाप्रबंधक : 1,20,000 रुपये प्रतिमाह तक
उप महाप्रबंधक : 90,000 रुपये प्रतिमाह तक
महाप्रबंधक : 1,50,000 रुपये से 1,90,000 रुपये प्रतिमाह तक
अतिरिक्त महाप्रबंधक : 1,20,000 रुपये प्रतिमाह तक
उप महाप्रबंधक : 90,000 रुपये प्रतिमाह तक
05:00 PM, 08-Jun-2021
Chennai Metro Recruitment 2021: बेहतरीन नौकरी पाने का सुनहरा मौका
सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए। कोरोना महामारी के दौर में मेट्रो रेल बेहतरीन नौकरी पाने का सुनहरा मौका दे रही है। चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (सीएमआरएल) ने अपनी मेट्रो रेल परियोजना के लिए महाप्रबंधक (जीएम), अतिरिक्त महाप्रबंधक (एजीएम) और उप महाप्रबंधक (डीजीएम) के पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
04:25 PM, 08-Jun-2021
Sarkari Naukri 2021: दसवीं और बारहवीं पास कर सकते हैं आवेदन
इन रिक्तियों के लिए दसवीं और बारहवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 18 साल से लेकर 25 साल तक के अभ्यर्थी कांस्टेबल पदों की इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को इन रिक्तियों के लिए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 400 रुपये करना होगा और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान करने में छूट दी जाएगी। इन रिक्तियों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 16000 रुपये से 21000 रुपये तक भुगतान किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए यहां देखें।
अधिक जानकारी के लिए यहां देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:00 PM, 08-Jun-2021
सरकारी नौकरी 2021: कर्नाटक पुलिस विभाग में निकली हैं बंपर नौकरियां
कर्नाटक स्टेट पुलिस के सिविल विभाग में कांस्टेबल की बंपर भर्तियां निकली हैं। यहां कांस्टेबल की 4 हजार रिक्तियां निकली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जो अभ्यर्थी कांस्टेबल पदों की रिक्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे कर्नाटक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ksp.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून है।
03:23 PM, 08-Jun-2021
Govt Jobs : रेलवे में मेडिकल प्रैक्टिशनर्स की भर्ती
सेंट्रल रेलवे ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कॉन्ट्रेक्ट मेडिकल प्रैक्टिशनर्स (CMP) के विभिन्न पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 22 जून 2021 को वॉक-इन- इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह 12 बजे, भारत रत्न बाबासाहेब आंबेडकर मेमोरियल हॉस्पिटल, सेंट्रल रेलवे, भायकला, मुंबई - 400027 पर पहुंचना होगा।
02:41 PM, 08-Jun-2021
सरकारी नौकरी: पीएसपीसीएल ने क्लर्क, जूनियर इंजीनियर के पदों पर मांगे आवेदन
पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने 2632 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए सहायक लाइनमैन के 1700, क्लर्क के 549, असिस्टेंट सब स्टेशन अटेंडेंट के 290, जूनियर इंजीनियर के 75 और रेवेन्यू अकाउंटेंट के 18 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 31 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी पीएसपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर pspcl.in ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर विस्तृत खबर पढ़ सकते हैं।
01:36 PM, 08-Jun-2021
Sarkari Naukri LIVE : सहायक प्रोफेसर के पदों पर होगी सीधी भर्ती
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक 15 जून और 16 जून को कंप्यूटर विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी और अन्य विषयों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।