Sarkari Naukri Result 2021 LIVE: भारत सरकार की कंपनियों हो रही भर्तियां, यहां करें आवेदन
{"_id":"60e65cab2cd68771c344df3a","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-jobs-results-news-updates-8-july-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result 2021 LIVE: भारत सरकार की कंपनियों हो रही भर्तियां, यहां करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Thu, 08 Jul 2021 06:30 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Thu, 08 Jul 2021 06:30 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: यूपीएससी ने बंपर नौकरियां निकालीं हैं। आपको बता दें कि सरकारी नौकरी पाना बेहद आसान है। बस मेहनत और सच्ची लगन के साथ-साथ आपको समय रहते सही अवसर की जानकारी होनी चाहिए। यही कारण है कि अमर उजाला अपनी आधिकारिक वेबसाइट amarujala.com पर सरकारी नौकरी की जानकारी के साथ ही पद, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथियों का भी पूरा विस्तृत विवरण देता है। पढ़िए...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 लाइव
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
06:26 PM, 08-Jul-2021
सरकारी नौकरी : दिल्ली विकास प्राधिकरण में रिक्तियां
राष्ट्रीय राजधानी में सरकारी नौकरी तलाशने वालों के लिए अच्छा मौका है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) में रिक्त दो उच्च स्तरीय पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
- निदेशक (वित्त) पद के लिए - 1 रिक्ति
- वित्तीय सलाहकार (आवास) पद के लिए - 1 रिक्ति
इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2021 है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती अभियान के बारे में विस्तृत नियम और शर्तों के लिए डीडीए की वेबसाइट www.dda.org.in देखें।
05:29 PM, 08-Jul-2021
Central Government Recruitment : कोल इंडिया लिमिटेड में नौकरियां
भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के अधीन सरकारी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) में कई पदों पर भर्तियां शुरू हुई हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 08 है।
- महाप्रबंधक (सीएस) ई-8 ग्रेड के लिए - 01 रिक्ति
- मुख्य प्रबंधक (सीएस) ई -7 ग्रेड के लिए - 03 रिक्ति
- वरिष्ठ प्रबंधक (सीएस) ई -6 ग्रेड के लिए - 04 रिक्ति
उपरोक्त पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई, 2021 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन पात्रता संबंधी अधिक जानकारी के लिए सीआईएल की वेबसाइट www.coalindia.in देखें।
विज्ञापन
04:23 PM, 08-Jul-2021
सरकारी नौकरी : राष्ट्रीय महिला आयोग में भर्तियां
एनसीडब्ल्यू यानी राष्ट्रीय महिला आयोग में कई पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे http://ncw.nic.in/ पर जाएं।
रिक्तियों की कुल संख्या - 09
रिक्तियों की कुल संख्या - 09
- निजी सचिव के लिए - 06 पद
- अवर सचिव पद के लिए - 01 रिक्ति
- रिसर्च ऑफिसर पद के लिए - 01 रिक्ति
- असिस्टेंट लॉ ऑफिसर के लिए - 01 पद
03:20 PM, 08-Jul-2021
Sarkari Naukri LIVE : इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती
- सिपाही - जनरल ड्यूटी (ऑल आर्म्स)
- सिपाही टेक्निकल
- सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट (एएमसी)
- सिपाही क्लर्क/स्टोरी कीपर टेक्निकल
- सिपाही ट्रेड्समैन (10वीं पास)
- सिपाही ट्रेड्समैन (8वीं पास)
अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
02:23 PM, 08-Jul-2021
Sarkari Vacancy: ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां
- भर्ती रैली आयोजित करने की तिथि - 6 सितंबर से 25 सितंबर 2021
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 21 अगस्त (4 बजे से 9 बजे तक)
- प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि - 22 अगस्त 2021 से 31 अगस्त 2021
01:11 PM, 08-Jul-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : सितंबर में आयोजित होगी सेना भर्ती रैली
भारतीय सेना, पंजाब के युवाओं के जिउ 6 सितंबर से 25 सितंबर 2021 के बीच भर्ती रैली का आयोजन करने जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर 21 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की भर्ती सिपाही जीडी, सिपाही क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट, सिपाही टेक्निकल, सिपाही ट्रेड्समैन (8वीं पास व 10वीं पास) के पदों पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:33 PM, 08-Jul-2021
Sarkari Jobs: स्नातक करने वाले कर सकते हैं आवेदन
कृषि पर्यवेक्षक के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से अधिक और 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी (कृषि), या बीएससी (कृषि-उद्यान) की डिग्री प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए योग्य होंगे। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
11:33 AM, 08-Jul-2021
Govt Jobs: गैर अनुसूचित क्षेत्र के 2002 और अनुसूचित क्षेत्र के 252 पदों पर होगी भर्ती
गैर - अनुसूचित क्षेत्र - 2002- सामान्य - 726
- अन्य पिछड़ा वर्ग - 416
- अनुसूचित जाति - 316
- अनुसूचित जनजाति - 238
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग - 199
- अति पिछड़ा वर्ग - 99
- बारां जिले की सहरिया आदिम जाति - 8
अनुसूचित क्षेत्र - 252
- सामान्य - 127
- अनुसूचित जाति - 12
- अनुसूचित जनजाति - 113
10:31 AM, 08-Jul-2021
सरकारी नौकरी: आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 8 जुलाई, 2021
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 22 जुलाई, 2021
- परीक्षा की तिथि - 18 सितंबर, 2021
09:33 AM, 08-Jul-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : आरएसएसबी ने 2254 पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने कृषि पर्यवेक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक चयन प्रक्रिया के जरिए कुल 2254 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। जिसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 2002 और अनुसूचित क्षेत्र के 252 पद शामिल हैं।