फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result 2021 LIVE: कई सरकारी विभागों और कंपनियों में भर्तियां शुरू, यहां जानें

Tue, 29 Jun 2021 07:41 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 29 Jun 2021 07:41 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: असल राइफल्स, रेलवे ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। बता दें कि सरकारी नौकरी पाना इतना मुश्किल नहीं है। इसके लिए बस मेहनत के साथ-साथ सही मौके की जरूरत होती है। इसलिए amarujala.com यहां आपको केंद्र और राज्य सरकारों के अधीन विभिन्न विभागों में निकालीं गई भर्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं। यदि आप सरकारी नौकरी करने के इच्छुक हैं तो उस लिहाज से यह खबर आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। पढ़िए...

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 LIVE Govt Jobs Results News Updates 29 june apply now
सरकारी नौकरी 2021 लाइव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:40 PM, 29-Jun-2021

यूपीपीएससी सहायक प्रोफेसर भर्ती : आवेदन शुल्क

यूपीपीएससी सहायक प्रोफेसर भर्ती के तहत अनारक्षित और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 80 रुपये है, साथ ही 25 रुपये (कुल- 105 रुपये) का प्रोसेसिंग शुल्क है। एससी, एसटी कैटेगरी के लिए प्रोसेसिंग फीस समेत 65 रुपये फीस है। पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए, शुल्क 25 रुपये है। रिक्तियों, चयन प्रक्रिया, आवेदन करने के चरणों और अन्य विवरणों के विवरण जानने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक दिशा-निर्देश यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।  
06:53 PM, 29-Jun-2021

यूपीपीएससी सहायक प्रोफेसर भर्ती : पात्रता मापदंड

यूपीपीएससी सहायक प्रोफेसर भर्ती के उम्मीदवारों के पास प्रासंगिक विषय में स्नातकोत्तर डिग्री (M.S./ M.D.) होनी चाहिए या भारतीय चिकित्सा परिषद यानी मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। उन्हें किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज / विश्वविद्यालय / संस्थानों में स्नातकोत्तर छात्र के रूप में जूनियर रेजीडेंट / रजिस्ट्रार / डिमॉन्स्ट्रेटर / ट्यूटर के रूप में संबंधित विषय में तीन साल का शिक्षण अनुभव और संबंधित विषय में सीनियर रेजीडेंट के रूप में एक वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए। उम्मीदवारों को पूरी जानकारी के लिए वेबसाइट पर आधिकारिक विस्तृत भर्ती अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। 
विज्ञापन
05:56 PM, 29-Jun-2021

यूपीपीएससी सहायक प्रोफेसर भर्ती : 32 विभागों में रिक्त हैं पद 

यूपीपीएससी सहायक प्रोफेसर भर्ती के तहत विशेषज्ञता पाठ्यक्रमों के लिए विभिन्न पद हैं। इनमें - ऑर्थोपेडिक्स, एनेस्थिसियोलॉजी, कम्युनिटी मेडिसिन, डेंटिस्ट्री, न्यूरो सर्जरी, कार्डियोलॉजी, समेत 32 विभिन्न विषय विशेषज्ञता विभागों के 128 पद शामिल हैं। इनमें सहायक प्रोफेसर के पद रिक्त हैं। ध्यान दें कि सहायक प्राध्यापकों के पदों पर आवेदन के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 23 जुलाई, 2021 ही है।
05:10 PM, 29-Jun-2021

यूपीपीएससी सहायक प्रोफेसर भर्ती : प्रारंभिक वेतन 68,900 रुपये प्रतिमाह

यूपीपीएससी सहायक प्रोफेसर भर्ती 2021 के पद राजपत्रित / अस्थायी है। चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान शैक्षणिक स्तर- 11 होगा। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए प्रारंभिक वेतन 68,900 रुपये प्रतिमाह होगा। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की निचली आयु सीमा 26 वर्ष होनी चाहिए, जबकि ऊपरी आयु सीमा 40 वर्ष तय है।
04:30 PM, 29-Jun-2021

उत्तर प्रदेश : सहायक प्रोफेसर के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने चिकित्सा शिक्षा विभाग, यूपी (एलोपैथी) में सहायक प्रोफेसर के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यूपीपीएससी की इस भर्ती के तहत कुल 128 रिक्तियां हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई है। 
03:15 PM, 29-Jun-2021

असम राइफल्स भर्ती पात्रता मानदंड

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक पास होना चाहिए था। उधर आवश्यक खेल योग्यता में, वे खिलाड़ी जिन्होंने किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता / राष्ट्रीय प्रतियोगिता / अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंट / राष्ट्रीय खेल / स्कूलों के लिए खेलों में भाग लिया है। या राष्ट्रीय शारीरिक दक्षता अभियान में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रहे हैं, वे आवेदन के पात्र हैं। योग्यता एवं पात्रता शर्तों के विवरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जरूर पढ़ लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:25 PM, 29-Jun-2021

Sarkari Vacancy: इन पदों पर होंगी आवेदकों की भर्ती

पैरा मेडिकल स्टाफ:

  • एसआई (स्टॉफ नर्स) ग्रुप बी पोस्ट- 37 पद
  • एएसआई (लैब टेक्नीशियन) ग्रुप-सी पोस्ट: 28 पद
  • सीटी (वार्ड बॉय / वार्ड गर्ल) (ग्रुप-सी पोस्ट): 09 पद
  • एएसआई (ऑपरेशन थिएटर तकनीशियन) ग्रुप-सी पोस्ट: 01 पद

वैटेनरी स्टॉफ

  • एचसी (वैटेनरी ) (ग्रुप-सी पोस्ट): 20 पद
  • कांस्टेबल (केनेलमैन) (ग्रुप-सी पोस्ट): 15 पद
एयर विंग
  • असिस्टेंट एयरक्राफ्ट मैकेनिक (असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर)- 49 पद
  • असिस्टेंट रेडियो मैकेनिक (असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर)- 08 पद
  • कांस्टेबल- 08 पद
01:13 PM, 29-Jun-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : बीएसएफ से विभिन्न पदों पर जारी है आवेदन प्रक्रिया

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए एयर विंग, पैरा मेडिकल और वेटरनरी स्टाफ के पदों पर आवेदकों की नियुक्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट https://bsf.gov.in/Home" rel="nofollow पर जाकर 26 जुलाई, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन आवेदन कर सकते हैं।
12:15 PM, 29-Jun-2021

Sarkari Jobs: पीएमटी, पीएसटी के आधार पर होगा चयन

एचएसएससी के पदों पर आवेदकों का चयन पीएमटी, पीएसटी और नॉलेज टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। चयनित आवेदकों को 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
11:20 AM, 29-Jun-2021

Govt Jobs: एचएसएससी के पदों के लिए यह है निर्धारित योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 पास करने वाले अभ्यर्थी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा निकालीं गई रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की आयु 18 वर्ष से लेकर 21 वर्ष तक होनी चाहिए। इसके अलावा, अभ्यर्थी का मैट्रिक या हायर एजुकेशन में विषय के रूप में हिंदी या संस्कृत पढ़ना अनिवार्य है। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed