Sarkari Naukri 2021 LIVE: भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) में रिक्त पदों पर मिल रहीं नियुक्तियां
{"_id":"60c1765f0b77290cdb26b48b","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-jobs-results-news-updates-10-june-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE: भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) में रिक्त पदों पर मिल रहीं नियुक्तियां","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Thu, 10 Jun 2021 07:25 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Thu, 10 Jun 2021 07:25 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: एनएचएम मध्य प्रदेश ने 5000 से भी ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां निकालीं हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:20 PM, 10-Jun-2021
सरकारी बैंक भर्ती : इस सूबे में निकलीं जूनियर क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट की नौकरियां
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक कोरोना संकट के बीच नियमित आधार पर जूनियर क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के 149 पद भरने जा रहा है। इन पदों को भरने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बैंकों के लिए भर्ती करने वाली एजेंसी आईबीपीएस ऑनलाइन परीक्षा लेगी। भर्ती परीक्षा में भाग लेने के लिए दो जुलाई, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
06:31 PM, 10-Jun-2021
बीआईएस भर्ती 2021 : गेट स्कोर के जरिये वैज्ञानिकों के रिक्त पदों पर मिल रहीं नियुक्तियां
- आवेदकों को उनके गेट स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और उसके बाद एक व्यक्तिगत साक्षात्कार होगा।
- व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों की शॉर्ट-लिस्टिंग वैध गेट स्कोर की योग्यता के क्रम में की जाएगी।
- साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने वाले उम्मीदवारों की संख्या संबंधित विषय और श्रेणी में रिक्तियों की संख्या के 4 गुना से अधिक नहीं होगी।
- दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के सफल समापन के बाद ही उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।
- साक्षात्कार की तिथि, समय और स्थान की सूचना ई-मेल द्वारा दी जाएगी। इसे आधिकारिक वेबसाइट www.bis.gov.in पर भी साझा किया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि : 05 जून, 2021
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 25 जून, 2021
विज्ञापन
05:33 PM, 10-Jun-2021
बीआईएस भर्ती 2021 : गेट स्कोर के जरिये वैज्ञानिकों के रिक्त पदों पर मिल रहीं नियुक्तियां
रिक्तियों का विवरण
- सिविल इंजीनियरिंग -13 पद
- इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग - 02 पद
- पर्यावरण इंजीनियरिंग - 02 पद
- रसायन विज्ञान - 07 पद
- टेक्सटाइल इंजीनियरिंग - 04 पद
बीआईएस भर्ती 2021 के तहत वे उम्मीदवार जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीई / बीटेक / मास्टर डिग्री पूरी कर ली है, वे पदों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
04:40 PM, 10-Jun-2021
बीआईएस भर्ती 2021 : गेट स्कोर के जरिये वैज्ञानिकों के रिक्त पदों पर मिल रहीं नियुक्तियां
बीआईएस भर्ती 2021 के तहत भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने वैज्ञानिक के बी श्रेणी के पदों के लिए रिक्त 28 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 जून, 2021 को या उससे पहले तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bis.gov.in पर जाना होगा।
03:58 PM, 10-Jun-2021
सरकारी नौकरी: एनएचएम के 5000 से भी ज्यादा पदों पर जारी है पंजीकरण की प्रक्रिया
नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम), मध्य प्रदेश ने 5215 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके तहत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 2551 और स्टाफ नर्स के 2664 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 1 जून शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एनएचएम की आधिकारिक वेबसाइट http://www.nhmmp.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
02:47 PM, 10-Jun-2021
Sarkari Naukri LIVE: बिहार स्वास्थ्य विभाग के रिक्त पदों पर कौन कर सकता है आवेदन
1 अगस्त 2020 को अनारक्षित (पुरुष), पिछड़ा वर्ग व अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष व महिला)/ अनारक्षित (महिला)/ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (पुरुष व महिला) की अधिकतम आयु क्रमश: 37, 40 और 42 वर्ष होनी चाहिए। सीनियर रेजिडेंट/ट्यूटर के कुल पदों के 40 फीसदी पर बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी। 40 फीसदी पर राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों से स्नातकोत्तर करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं राज्य के बाहर के मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातकोत्तर करने वाले अभ्यर्थी अन्य 20 फीसदी पदों पर आवेदन कर सकते हैं। बिहार स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न पदों पर लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर आवेदकों का चयन किया जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:53 PM, 10-Jun-2021
Sarkari Vacancy: बिहार सरकार ने 1797 पदों पर मांगे हैं आवेदन
बिहार सरकार के अधीन चिकित्सा महाविद्यालयों एवं अस्पतालों में सीनियर रेजिडेंट व ट्यूटर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। चयन प्रक्रिया के जरिए कुल 1797 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। 7 जून से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
12:58 PM, 10-Jun-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : यह है निर्धारित योग्यता
एचएसएससी के रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए 1 जून 2021 को अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 21 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का दसवीं कक्षा या उच्च शिक्षा में एक विषय के तौर पर हिन्दीं या संस्कृत पढ़ना अनिवार्य है।
12:19 PM, 10-Jun-2021
Sarkari Jobs: एचएसएससी के इन पदों पर होगा आवेदकों का चयन
- एससी - 93,
- बीसीएस - 72,
- ईडब्ल्यूएस - 52,
- बीसीबी - 42,
- ईएसएम जनरल - 37,
- ईएसएम बीसीबी - 15
- ईएसएम एससी - 11,
- ईएसएम बीसीए - 11
11:32 AM, 10-Jun-2021
Govt Jobs: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने निकालीं हैं बंपर भर्तियां
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कमांडो विंग में कांस्टेबल के 520 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन की प्रक्रिया 14 जून से शुरू हो जाएगी। 12वीं पास अभ्यर्थी एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।