Sarkari Naukri 2021: जानिए कहां-कहां निकली हैं सरकारी नौकरियां और क्या है आवेदन की आखिरी तारीख
{"_id":"60ab051d8ebc3ea7057cb06c","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-jobs-latest-news-updates-apply-online-ksp-wcd-chamrajnagr-si-up-police","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021: जानिए कहां-कहां निकली हैं सरकारी नौकरियां और क्या है आवेदन की आखिरी तारीख","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Mon, 24 May 2021 06:04 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Mon, 24 May 2021 06:04 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021 Latest Updates: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में तैयारी कर रहे युवाओं को इंतजार होता है तो सिर्फ आवेदन निकलने का। कभी-कभी उम्मीदवार जिस नौकरी के लिए तैयारी कर रहे होते हैं, उनके आवेदन निकल जाते हैं और उनको यह बाद में पता चल पाता है। ऐसी परेशानी को देखते हुए amarujala.com 8वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकली भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। जिसमें आपको न सिर्फ नई नौकरी के बारे में पता चलेगा बल्कि जिनकी अंतिम तिथि नजदीक है उनकी भी जानकारी मिलेगी। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
sarkari naukri live
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
06:03 PM, 24-May-2021
Sarkari Jobs: महिला और बाल विकास विभाग में निकलीं हैं नौकरियां
महिला और बाल विकास विभाग, कर्नाटक ने चामराजनगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायक के पदों 223 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आठवीं और दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट anganwadirecruit.kar.nic.in पर जाकर 25 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकतें हैं।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें।
05:25 PM, 24-May-2021
सरकारी नौकरी: सीएमआरएल के पदों पर 4 जून तक करें आवेदन
चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (सीएमआरएल) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर महाप्रबंधक (जीएम - निर्माण ), महाप्रबंधक ((जीएम - ट्रेक), अतिरिक्त महाप्रबंधक (एजीएम) और उप महाप्रबंधक (डीजीएम) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 4 जून तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को अनुबंध के आधार पर दो साल के लिए नियुक्ति किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
विज्ञापन
05:03 PM, 24-May-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE: पुलिस में नौकरी पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छा मौका
गोवा पुलिस द्वारा अधिसूचना जारी कर लिस कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के 938 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी गोवा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट citizen.goapolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे अभ्यर्थियों को गोवा पुलिस के ऑफिस में जाकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई 2021 निर्धारित की गई है। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
04:31 PM, 24-May-2021
सरकारी नौकरी 2021: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में निकली नौकरियों का विवरण
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मंडी में निकली इन नौकरियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 5 मई से ही शुरू हो चुकी है। 4 जून आवेदन की आखिरी तारीख है। ऐसे में अभ्यर्थी हर हाल में तय सीमा के भीतर इन पदों के लिए आवेदन कर लें।
रिक्तियों का विवरण
टेक्निकल ऑफिसर वर्कशॉप- 1 पद
स्पोर्ट्स ऑफिसर- 1 पद
जूनियर टेक्निकल अधीक्षक- 6 पद
जूनियर अधीक्षक- 1 पद
जूनियर इंजीनियर सिविल- 3 पद
जूनियर इंजीनियर असिस्टेंट- 12 पद
जूनियर इंजीनियर सिविल के पोस्ट पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री मांगी गई है। स्पोर्ट्स ऑफिसर के लिए फिटनेस टेस्ट पास मांगा गया है।
रिक्तियों का विवरण
टेक्निकल ऑफिसर वर्कशॉप- 1 पद
स्पोर्ट्स ऑफिसर- 1 पद
जूनियर टेक्निकल अधीक्षक- 6 पद
जूनियर अधीक्षक- 1 पद
जूनियर इंजीनियर सिविल- 3 पद
जूनियर इंजीनियर असिस्टेंट- 12 पद
जूनियर इंजीनियर सिविल के पोस्ट पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री मांगी गई है। स्पोर्ट्स ऑफिसर के लिए फिटनेस टेस्ट पास मांगा गया है।
03:50 PM, 24-May-2021
सरकारी नौकरी: डीआरडीएल में निकली हैं जूनियर रिसर्च फेलो की नौकरियां
रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला (DRDL) ने जूनियर रिसर्च फेलो की रिक्तियां निकाली हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 10 है। जूनियर रिसर्च फेलो की इन 10 रिक्तियों के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://www.drdo.gov.in/careers के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थी 14 जून से पहले आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। विस्तार से जानकारी के लिए अभ्यर्थी डीआरडीएल का जॉब नोटिफिकेशन देख सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए बीई, बीटेक, एमई और एमटेक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को डीआरडीएल 31 हजार रुपये से ज्यादा ग्रोस सैलरी देगा। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को एचआरए भी दिया जाएगा। इन रिक्तियों को लेकर अधिसूचना 22 मई को जारी हुई थी।
विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें
विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें
02:58 PM, 24-May-2021
सरकारी नौकरी 2021: कर्नाटक पुलिस विभाग में निकली हैं बंपर नौकरियां
कर्नाटक स्टेट पुलिस के सिविल विभाग में कांस्टेबल की बंपर भर्तियां निकली हैं। यहां कांस्टेबल की 4 हजार रिक्तियां निकली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जो अभ्यर्थी कांस्टेबल पदों की रिक्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे कर्नाटक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ksp.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:10 PM, 24-May-2021
Govt Job : ओएमसी के इन पदों पर होंगी भर्तियां
- डिप्टी मैनेजर (पर्सोनेल) - 5 पद
- डिप्टी मैनेजर (फाइनेंस)- 3 पद
- मैनेजर फॉरेस्ट एंड एनवायरमेंट- 2 पद
- मेडिकल ऑफिसर- 2 पद
- डिप्टी जनरल मैनेजर (माइनिंग)- 1 पद
- सीनियर मैनेजर (माइनिंग)- 1 पद
- डिप्टी जनरल मैनेजर (लीगल)- 1 पद
01:13 PM, 24-May-2021
Sarkari Vacancy: ओएमसी के विभिन्न पदों पर शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया
ओडिशा माइनिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएमसी लिमिटेड) द्वारा एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। भर्ती प्रक्रिया के जरिए डिप्टी जनरल मैनेजर, सीनियर मैनेजर, मैनेजर, डिप्टी मैनेजर और मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट omcltd.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2021 निर्धारित की गई थी। इसे बढ़ाकर अब 01 जून कर दिया गया है।
11:56 AM, 24-May-2021
बीएसएफ भर्ती : मिलेगी साढ़े तीन लाख तक की सैलरी
बीएसएफ भर्ती 2021 के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2021 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन भेजकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) भर्ती 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त पदों के लिए वेतनमान 1.55 लाख से लेकर 3.50 लाख प्रतिमाह तक है। अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।
11:22 AM, 24-May-2021
बीएसएफ में ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर भर्ती शुरू
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रोजगार समाचार के माध्यम से भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। बीएसएफ भर्ती 2021 की अधिसूचना के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें कैप्टन / पायलट (DIG), कमांडेंट (पायलट), डिप्टी चीफ इंजीनियर, सीनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, जूनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, इक्विपमेंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर और गनर आदि पदों पर रिक्तियां हैं।