{"_id":"60ab53948ebc3e9a235960aa","slug":"drdo-drdl-recruitment-2021-apply-junior-research-fellow-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरडीओ: जूनियर रिसर्च फेलो की रिक्तियां, सैलरी 31 हजार रुपये","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
डीआरडीओ: जूनियर रिसर्च फेलो की रिक्तियां, सैलरी 31 हजार रुपये
Mon, 24 May 2021 01:03 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 24 May 2021 01:03 PM IST
सार
- रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला ने जूनियर रिसर्च फेलो की रिक्तियां निकाली हैं।
- कुल रिक्तियों की संख्या 10 है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला (DRDL) ने जूनियर रिसर्च फेलो की रिक्तियां निकाली हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 10 है। जूनियर रिसर्च फेलो की इन 10 रिक्तियों के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://www.drdo.gov.in/careers के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
14 जून से पहले करें आवेदन
इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थी 14 जून से पहले आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। विस्तार से जानकारी के लिए अभ्यर्थी डीआरडीएल का जॉब नोटिफिकेशन देख सकते हैं। आपको बता दें कि इन रिक्तियों के लिए बीई, बीटेक, एमई और एमटेक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को डीआरडीएल 31 हजार रुपये से ज्यादा ग्रोस सैलरी देगा। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को एचआरए भी दिया जाएगा। इन रिक्तियों को लेकर अधिसूचना 22 मई को जारी हुई थी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-यूपी पुलिस दारोगा और एसआई भर्ती : 9534 पदों पर आवेदन के लिए अंतिम तिथि आगे बढ़ी
विज्ञापन
ये रिक्तियां तेलंगाना के हैदराबाद शहर के लिए हैं। इन रिक्तियों के लिए 28 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
|
पदों का नाम |
पदों की संख्या |
|
जूनियर रिसर्च फेलो (मेकेनिकल इंजीनियरिंग) |
7 पद |
|
जूनियर रिसर्च फेलो (एयरोस्पेस) |
3 पद |
अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए मांगे गए फॉर्मेट में आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट