Sarkari Naukri LIVE 2021: करना चाहते हैं सरकारी नौकरी तो इन विभागों में करें आवेदन
{"_id":"615bd39b8ebc3e4acd316f12","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-jobs-latest-news-update-apply-online-for-government-jobs","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri LIVE 2021: करना चाहते हैं सरकारी नौकरी तो इन विभागों में करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Tue, 05 Oct 2021 04:16 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Tue, 05 Oct 2021 04:16 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri 2021 Live Govt Jobs: सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए, केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों और सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में सरकारी नौकरियां हैं। सरकारी नौकरी के लिए किए जाने वाले आवेदनों की संख्या से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज के युवाओं में सरकारी नौकरी पाने की कितनी चाह है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। हाल ही में कई सरकारी भर्तियां निकली हैं। इनमें से कई तो ऐसी हैं जहां लाखों तक की सैलरी मिलेगी।
विज्ञापन
sarkari naukri live updates 2021
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
04:15 PM, 05-Oct-2021
Sarkari Naukri 2021: कर्मचारी चयन बोर्ड ग्राम विकास अधिकारी भर्ती
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) यानी कर्मचारी चयन बोर्ड, राजस्थान ने VDO - ग्राम विकास अधिकारी (Village Development Officer) के 3896 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। विलेज डेवलवमेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी ऑनलाइन मोड में शुरू हो चुकी है।
03:29 PM, 05-Oct-2021
Sarkari Naukri 2021: RSMSSB की संगणक भर्ती
जस्थान अधीनस्थ कर्मचारी और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) एक लिखित परीक्षा के माध्यम से 250 संगणक (कंप्यूटर) के पदों पर भर्ती करेगा। योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन 08 अक्तूबर, 2021 तक आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से जमा कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों के पास गणित या अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और कंप्यूटर में डिप्लोमा धारक होना चाहिए।
विज्ञापन
02:22 PM, 05-Oct-2021
सरकारी नौकरी 2021: CGPSC द्वारा प्रोफेसर के पदों पर भर्ती
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य के उच्च शिक्षा विभाग में प्रोफेसर के 595 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन की घोषणा की है। ऑनलाइन आवेदन 13 सितंबर, 2021 को दोपहर 12 बजे से आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर शुरू हो गए हैं। शोध या शिक्षण में 10 साल के अनुभव के साथ शोध क्षेत्र में काम के रिकॉर्ड के साथ पीएचडी डिग्री रखने वाले उम्मीदवार 12 अक्तूबर, 2021 तक आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
01:25 PM, 05-Oct-2021
Sarkari Naukri: DRDO में जूनियर रिसर्च फेलो भर्ती इंटरव्यू
DRDO में जूनियर रिसर्च फेलो भर्ती इंटरव्यू राउंड के लिए क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को शुरू में दो साल की अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र jrfcair2021@gmail.com पर 08 अक्तूबर, 2021 तक भेजना होगा। अधिक जानकारी के लिए डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
12:06 PM, 05-Oct-2021
Sarkari Naukri LIVE: DRDO में जूनियर रिसर्च फेलो भर्ती
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने बेंगलुरु में सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एंड रोबोटिक्स (CAIR) में जूनियर रिसर्च फेलो भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन 18 और 19 अक्तूबर को होने वाले वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
11:07 AM, 05-Oct-2021
UPSESSB 2021 पीजीटी भर्ती का साक्षात्कार कार्यक्रम
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर भर्ती की लिखित परीक्षा जीव विज्ञान, भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, संस्कृत, कला, अंग्रेजी, तर्कशास्त्र, मनो विज्ञान, गृह विज्ञान, सैन्य विज्ञान और संगीत वाद्ययंत्र सहित विषयों के लिए आयोजित की गई थी। इंटरव्यू शेड्यूल, इंटरव्यू एडमिट कार्ड आदि की जानकारी भी यहां दी गई है।
UPSESSB 2021 पीजीटी भर्ती का साक्षात्कार कार्यक्रम
UPSESSB 2021 पीजीटी भर्ती का साक्षात्कार कार्यक्रम
- 05 अक्तूबर से 14 अक्तूबर, 2021: अंग्रेजी, गणित, कला, रसायन विज्ञान, भौतिकी, जीव विज्ञान, मनोविज्ञान, लॉजिक, सैन्य विज्ञान, संगीत वाद्ययंत्र आदि विषयों के शिक्षकों की भर्ती के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
- 16 अक्तूबर से 20 अक्तूबर, 2021: संस्कृत और गृह विज्ञान विषय के शिक्षकों की भर्ती के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। आधिकारिक अधिसूचना देखने और डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:07 AM, 05-Oct-2021
Sarkari Naukri: अगस्त में हुई यूपी पीजीटी भर्ती परीक्षा
यूपीएसईएसएसबी पीजीटी भर्ती इंटरव्यू की अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को UPSESSB की आधिकारिक वेबसाइट www.upsessb.org पर विजिट कर सकते हैं। बता दें कि पीजीटी भर्ती परीक्षा 2021 का आयोजन UPSESSB की ओर से 17 और 18 अगस्त, 2021 को किया गया था। 24 अगस्त को फाइनल रिजल्ट के साथ अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई थी।
10:00 AM, 05-Oct-2021
Sarkari Job: UPSESSB PGT 2021 Interview Schedule
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, UPSESSB द्वारा पीजीटी भर्ती के लिए साक्षात्कार मंगलवार, पांच अक्तूबर से शुरू होने वाले हैं। इंटरव्यू की प्रक्रिया 20 अक्तूबर, 2021 तक जारी रहेगी। यूपीएसईएसएसबी ने बीते हफ्ते ही इंटरव्यू शेड्यूल जारी किया था। इससे पहले पीजीटी परीक्षा का परिणाम जारी किया गया था।
09:45 AM, 05-Oct-2021
Sarkari Naukri LIVE 2021: करना चाहते हैं सरकारी नौकरी तो इन विभागों में करें आवेदन
सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में तैयारी कर रहे युवाओं को इंतजार होता है तो सिर्फ आवेदन निकलने का। कभी-कभी उम्मीदवार जिस नौकरी के लिए तैयारी कर रहे होते हैं, उनके आवेदन निकल जाते हैं और उनको यह बाद में पता चल पाता है। ऐसी परेशानी को देखते हुए amarujala.com 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकली भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। जिसमें आपको न सिर्फ नई नौकरी के बारे में पता चलेगा बल्कि जिनकी अंतिम तिथि नजदीक है उनकी भी जानकारी मिलेगी। आगे पढ़ें...