Sarkari Naukri 2021 LIVE : सरकारी विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां, अंतिम तिथि नजदीक
{"_id":"61132e538ebc3ef41a343163","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-job-alert-results-newsarkari-naukri-2021-live-govt-job-alert-results-news-updates-11-august-apply-nows-updates-11-august-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE : सरकारी विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां, अंतिम तिथि नजदीक","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Wed, 11 Aug 2021 07:16 PM IST
वर्तिका तोलानी
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 11 Aug 2021 07:16 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: देशभर में कोरोना के मामले घटने के बाद विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा भर्तियां निकालीं जा रही हैं। कुछ विभागों द्वारा कोरोना के कारण स्थगित हुई भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू की जा रही है। अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह सुनहरा मौका है। बता दें कि सरकारी नौकरी पाना बेहद आसान है। बस जरूरत है तो मेहनत, दृढ़ता और सही मौके की। यही वजह है कि अमर उजाला प्रत्येक दिन अपनी आधिकारिक वेबसाइट amarujala.com पर आपको इन नौकरियों की सूचना देता है। पढ़िए...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:12 PM, 11-Aug-2021
Sarkari Naukri: इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती
- ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी- सिविल : 06 रिक्तियां
- ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी - मैकेनिकल : 20 रिक्तियां
- ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी - इंस्ट्रुमेंटेशन : 11 रिक्तियां
- ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी - इलेक्ट्रिकल : 08 रिक्तियां
- ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी - केमिकल : 10 रिक्तियां
- ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी - कंप्यूटर साइंस : 05 रिक्तियां
- ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी - मेटलर्जी : 01 रिक्ति
- सहायक अधिकारी वाणिज्यिक (प्रशिक्षु) : 03 रिक्तियां
- सहायक अधिकारी वाणिज्यिक (प्रशिक्षु) : 02 रिक्तियां
- सहायक लेखा अधिकारी : 02 रिक्तियां
06:25 PM, 11-Aug-2021
एनआरएल में नौकरी: 13 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर इंजीनियर ट्रेनी, असिस्टेंट ऑफिसर और असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.nrl.co.in/ पर जाकर 13 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
05:49 PM, 11-Aug-2021
सरकारी नौकरी : JKPSC प्रारंभिक के बाद होगी मेन परीक्षा और साक्षात्कार
गौरतलब है कि सिविल सेवा परीक्षा की तर्ज पर जेकेपीएससी की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 को क्लीयर करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन अंतिम राउंड में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रारंभिक परीक्षा 2021 के बारे में अधिक और नवीनतम अपडेट के लिए जेकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
04:26 PM, 11-Aug-2021
सरकारी नौकरी : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा अक्तूबर में होगी
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग ने प्रीलिम्स यानी प्रारंभिक परीक्षा 2021 को लेकर आधिकारिक स्थगन अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना में कहा गया है कि वैश्विक संक्रामक कोविड-19 महामारी के कारण जेकेपीएससी की संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2021 जो कि 11 जुलाई को होनी निर्धारित थी, को अक्तूबर तक टाल दिया गया था। जम्मू-कश्मीर राज्य सेवा संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा अब रविवार, 24 अक्तूबर, 2021 को आयोजित की जाएगी।
03:13 PM, 11-Aug-2021
Govt Jobs: 16 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
पंजाब पुलिस ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर इंटेलिजेंस कैडर में इंटेलिजेंस असिस्टेंट (कांस्टेबल के पद पर) और इनवेस्टिगेशन कैडर में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन नौकरियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 26 जुलाई से ही शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी 16 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
02:09 PM, 11-Aug-2021
Sarkari Naukri: चयनित आवेदकों को मिलेगा 56 हजार रुपये तक का वेतन
रेलवे के विभिन्न पदों पर चयनित आवेदकों को 18,000 रुपये से 56,900 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:10 PM, 11-Aug-2021
सरकारी नौकरी: आठवीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
रेलवे द्वारा निकालीं गई रिक्तियों के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थियों का न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10+2 प्रणाली में मैट्रिक (कक्षा 10) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा आईटीआई प्रमाण पत्र के साथ कक्षा 8वीं उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
12:02 PM, 11-Aug-2021
Sarkari job: रेलवे के रिक्त पदों पर जारी है आवेदन की प्रक्रिया
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 2 अगस्त, 2021
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 1 सितंबर, 2021
- आवेदन शुल्क - 100 रुपये
11:05 AM, 11-Aug-2021
सरकारी नौकरी: अभ्यर्थी रेलवे के इन पदों पर कर सकते हैं आवेदन
कुल पद - 1664- झांसी डिवीजन - 480,
- प्रयागराज डिवीजन - 364,
- आगरा डिवीजन - 296,
- झांसी वर्कशॉप - 185
10:03 AM, 11-Aug-2021
Sarkari Naukri Live 2021: अपरेंटिस के 1600 से भी ज्यादा पदों पर निकलीं भर्तियां
भारतीय रेलवे भर्ती सेल ने अपरेंटिस के 1600 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। दसवीं पास अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcpryi.org पर जाकर अपरेंटिस के 1664 रिक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।