Sarkari Naukri 2021: जानिए कहां-कहां निकली हैं नौकरियां और कब तक करना है आवेदन
{"_id":"609f2a6925e6f31d5b7e53fc","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-job-alert-results-news-updates-jobs-in-rbi-ministry-of-home-affairs-etc","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021: जानिए कहां-कहां निकली हैं नौकरियां और कब तक करना है आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sat, 15 May 2021 05:57 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sat, 15 May 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 लाइव
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
05:57 PM, 15-May-2021
सरकारी नौकरी 2021: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में निकली हैं नौकरियां
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) हरियाणा द्वारा मेडिकल ऑफिसर, जनरल फिजिशियन, समेत विभिन्न पदों भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी एनएचएम की आधिकारिक वेबसाइट nhmharyana.gov.in पर जाकर 17 मई 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मेडिकल ऑफिसर (एमओ), जनरल फिजिशियन और रेडियोलॉजिस्ट के पद के लिए प्रत्येक बुधवार को सुबह 11:30 बजे साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। वहीं स्टाफ नर्स, डाटा असिस्टेंट, डिस्ट्रिक्ट मॉनिटरिंग और एवोल्यूशन ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए 24 और 25 मई को लिखित परीक्षा और 27 मई को साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। चयनित आवेदकों को प्रतिमाह 7,580 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।
05:28 PM, 15-May-2021
सरकारी नौकरी 2021: डीआरडीओ में निकली हैं नौकरियां, 17 मई तक करें आवेदन
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन ने अप्रेंटाइसशिप के लिए रिक्तियां निकाली हैं। अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए 17 मई तक आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 79 है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
05:16 PM, 15-May-2021
सरकारी नौकरी 2021: आईआईटी जोधपुर में निकली हैं नौकरियां, जल्द करें आवेदन
आईआईटी जोधपुर में नॉन-टीचिंग पदों की भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ गई है। अब अभ्यर्थी विभिन्न पदों पर निकली रिक्तियों के लिए 30 मई तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। यहां सीनियर लाइब्रेरी इंफॉर्मेशन असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट और जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर भर्तियां निकली हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी iitj.ac.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
04:30 PM, 15-May-2021
Sarkari Naukri 2021: एम्स भुवनेश्वर में निकली हैं नौकरियां, जल्द करें आवेदन
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, भुवनेश्वर ने सीनियर रेजिडेंट, गैर-शैक्षणिक पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 90 है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट aiimsbhubaneswar.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 13 मई से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 7 जून है।03:54 PM, 15-May-2021
सरकारी नौकरी 2021: बॉम्बे हाई कोर्ट में निकली हैं नौकरियां, जल्द करें आवेदन
बॉम्बे हाई कोर्ट ने सीनियर सिस्टम ऑफिसर और सिस्टम ऑफिसर पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। ये रिक्तियां कॉन्ट्रेक्ट पर आधिकारिक हैं। कोर्ट ने महाराष्ट्र के जिला और तालुका अदालत के लिए संविदा पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों को लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की गई है। अभ्यर्थी ऑफशियल वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in के जरिए अधिसूचना पढ़ सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 27 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के जरिए होगा।
03:03 PM, 15-May-2021
सरकारी नौकरी: बीईसीआईएल के विभिन्न पदों पर जारी है आवेदन प्रक्रिया
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल) ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर 567 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए थे। जारी अधिसूचना के मुताबिक आवेदन की अंतिम तिथि 22 अप्रैल निर्धारित की गई थी। लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए इन पदों आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। अब अभ्यर्थी 20 मई तक इन पदों के लिए आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:01 PM, 15-May-2021
Sarkari Vacancy: यह है निर्धारित योग्यता
बॉम्बे हाईकोर्ट के विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस/ इंजीनियरिंग या इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में बी.ई/बीटेक की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
01:04 PM, 15-May-2021
Sarkari Naukri LIVE : हाईकोर्ट के 40 पदों पर निकलीं हैं नौकरियां
बॉम्बे हाईकोर्ट (BHC) ने महाराष्ट्र राज्य में जिला और तालुका न्यायालयों में 40 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक चयन प्रक्रिया के जरिए सीनियर सिस्टम ऑफिसर और सिस्टम ऑफिसर के पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 13 मई से शुरू हो चुकी है, जो 27 मई तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bhc.gov.in/bhcsysadm के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
11:57 AM, 15-May-2021
Sarkari Jobs: ट्रेड अपरेंटिस के पदों पर निकलीं हैं नौकरियां
नेशनल हाइड्ऱोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (एनएचपीसी) लिमिटेड ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर ट्रेड अपरेंटिस के 19 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एनएचपीसी की आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर जाकर 25 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
10:57 AM, 15-May-2021
Govt Jobs: पीएसएसबी के विभिन्न पदों पर आवेदन हेतु यह है निर्धारित योग्यता
पीएसएसबी के विभिन्न पदों पर आवेदन करने हेतु 1 जनवरी 2021 को अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से बारहवीं पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का कक्षा दसवीं तक पंजाबी भाषा की पढ़ाई करना अनिवार्य है। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक माप परीक्षण और शारीरिक स्क्रीनिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।