Sarkari Naukri 2021 LIVE: इन 22000 से भी ज्यादा पदों पर निकली हैं नौकरियां, अभी करें आवेदन
{"_id":"609dda62bf4504270c4e418d","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-job-alert-results-news-updates-jobs-for-10th-pass-to-postgraduate-candidates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE: इन 22000 से भी ज्यादा पदों पर निकली हैं नौकरियां, अभी करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 14 May 2021 07:16 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Fri, 14 May 2021 07:16 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: दसवीं पास से लेकर स्नातकोत्तर तक के अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी निकली है। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:15 PM, 14-May-2021
Govt Job : ओएमसी के इन पदों पर होंगी भर्तियां
- डिप्टी मैनेजर (पर्सोनेल) - 5 पद
- डिप्टी मैनेजर (फाइनेंस)- 3 पद
- मैनेजर फॉरेस्ट एंड एनवायरनमेंट- 2 पद
- मेडिकल ऑफिसर- 2 पद
- डिप्टी जनरल मैनेजर (माइनिंग)- 1 पद
- सीनियर मैनेजर (माइनिंग)- 1 पद
- डिप्टी जनरल मैनेजर (लीगल)- 1 पद
06:36 PM, 14-May-2021
Sarkari Vacancy: ओएमसी के विभिन्न पदों पर शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया
ओडिशा माइनिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएमसी लिमिटेड) द्वारा एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। भर्ती प्रक्रिया के जरिए डिप्टी जनरल मैनेजर, सीनियर मैनेजर, मैनेजर, डिप्टी मैनेजर और मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट omcltd.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2021 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
06:35 PM, 14-May-2021
Govt Jobs : डीएफसीसीआईएल के इन पदों पर होंगी भर्तियां
- जूनियर एग्जीक्यूटिव - 521
- एग्जीक्यूटिव - 442
- जूनियर मैनेजर - 111
06:12 PM, 14-May-2021
Sarkari Naukri: एग्जीक्यूटिव और मैनेजर के 1074 पद खाली
डेडीकेटेड फ्रेट कोरीडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कुल 1074 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए एग्जीक्यूटिव, जूनियर एग्जीक्यूटिव और जूनियर मैनेजर के पदों पर आवेदकों की भर्तियां की जाएंगी। 24 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी डीएफसीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट https://dfccil.com/ पर जाकर 23 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
05:25 PM, 14-May-2021
सरकारी नौकरी : खेल प्राधिकरण में होंगी भर्तियां
भारतीय खेल प्राधिकरण ने कोच और असिस्टेंट कोच के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 320 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 20 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sportsauthorityofindia.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
04:37 PM, 14-May-2021
सरकारी नौकरी: फायरमैन भर्ती परीक्षा कुछ समय के लिए टली
बिहार सीएसबीसी ने फायरमैन के 2380 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक यह परीक्षा 06 जून को आयोजित होने वाली थी। किंतु बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए इसे कुछ समय के लिए टाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:45 PM, 14-May-2021
Govt Jobs: रेलवे में कोरोना वॉरियर्स की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी
सेंट्रल रेलवे ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कॉन्ट्रेक्ट मेडिकल प्रैक्टिशनर्स (CMP) के विभिन्न पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 24 मई और 09 जून, 22 जून, 2021 को वॉक-इन- इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह 12 बजे, भारत रत्न बाबासाहेब अंबेडकर मेमोरियल हॉस्पिटल, सेंट्रल रेलवे, भायकला, मुंबई - 400027 पर पहुंचना होगा।
03:06 PM, 14-May-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में निकली डिप्टी मैनेजर के पदों पर नौकरियां
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा डिप्टी मैनेजर (तकनीकी) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए कुल 41 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक करने वाले अभ्यर्थी एनएचएआई की आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 7वीं सीपीसी के वेतन मैट्रिक्स के लेवल 10 के हिसाब से वेतन दिया जाएगा।
01:58 PM, 14-May-2021
Sarkari Jobs : बिहार तकनीकी सेवा आयोग के 6338 पदों पर होंगी भर्तियां
बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर दाे अधिसूचना जारी कर विशेषज्ञ और सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक बिहार स्वास्थ्य विभाग में कुल 6338 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। आज यानी 4 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bih.nic.in या pariksha.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
01:02 PM, 14-May-2021
Sarkari Vacancy: भारतीय सेना में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर
भारतीय सेना द्वारा युवाओं के लिए अजमेर में सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए भारतीय सेना ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। 14 मई से आवेदन की प्रक्रिया शरू चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।