Sarkari Naukri 2021 LIVE: कई सरकारी विभागों और कंपनियों में भर्ती शुरू, यहां पढ़ें सबकी डिटेल
{"_id":"6136c8e88ebc3ea6b4134223","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-job-alert-results-news-updates-7-septemberapply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE: कई सरकारी विभागों और कंपनियों में भर्ती शुरू, यहां पढ़ें सबकी डिटेल","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Tue, 07 Sep 2021 05:29 PM IST
वर्तिका तोलानी
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Tue, 07 Sep 2021 05:29 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: केंद्र और राज्य सरकार ने हजारों पदों को भरने के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें से कुछ भर्तियां अभी शुरू होने वाली हैं, वहीं कुछ के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने वाली है। ऐसे में अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। पढ़िए...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
05:28 PM, 07-Sep-2021
RWF Recruitment 2021 इन ट्रेडों में मिलेगी नियुक्ति और यह होगा वजीफा
रेल व्हील फैक्ट्री की अपरेंटिस भर्ती के तहत फिटर, मशीनिस्ट, मैकेनिक (मोटर व्हीकल), टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के ट्रेड में विभिन्न नामित ट्रेडों में उनके शिक्षुता प्रशिक्षण की अवधि के दौरान प्रति माह 12,261/– रुपये का वजीफा दिया जाएगा। जबकि सीएनसी प्रोग्रामिंग-कम-ऑपरेटर के लिए 10,899/- रुपये प्रति माह वजीफा का भुगतान किया जाएगा। हालांकि, मौजूदा नियमों के अनुसार समय-समय पर वेतन संशोधित किया जा सकता है।
04:37 PM, 07-Sep-2021
सरकारी नौकरी : RWF Recruitment 2021
रेल व्हील फैक्ट्री ने वर्ष 2021-22 के लिए अपरेंटिस के रूप में नियुक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिन उम्मीदवारों ने कर्नाटक राज्य के भीतर आने वाले रोजगार कार्यालयों में अपना नाम पंजीकृत कराया है, वे ही आवेदन करने के पात्र हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि अधिसूचना जारी होने की तारीख के अनुसार पंजीकरण एक्टिव और वैलिड होना चाहिए।
विज्ञापन
03:44 PM, 07-Sep-2021
सरकारी नौकरी 2021: रेलवे में दसवीं पास युवाओं की हो रही भर्ती
भारतीय रेलवे में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के बेहतरीन अवसर हैं। रेलवे ने युवाओं के लिए अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। कोरोना महामारी के प्रसार के कारण अनिश्चितता भरे इस माहौल में रेलवे की नौकरी युवाओं को लर्निंग के साथ- साथ अर्निंग के जरिये एक अच्छी आजीविका का मौका देगी। इस भर्ती के तहत रेल व्हील फैक्ट्री में नौकरियां दी जाएंगी।
02:57 PM, 07-Sep-2021
Govt Jobs: चयनित आवेदकों को मिलेगा 29,200 रुपये तक का वेतन
- कानूनी अधिकारी: 29,200 रुपये
- सहायक कानूनी अधिकारी: 25,500 रुपये
- फोरेंसिक ऑफिसर: 29,200 रुपये
- सहायक फोरेंसिक अधिकारी: 25,500 रुपये
- कंप्यूटर/डिजिटल फोरेंसिक ऑफिसर: 29,200 रुपये
- सूचना प्रौद्योगिकी अधिकारी: 25,500 रुपये
- सूचना प्रौद्योगिकी सहायक (सॉफ्टवेयर): 19,900 रुपये
- वित्तीय अधिकारी: 29,200 रुपये
- सहायक वित्तीय अधिकारी: 25,500 रुपये
02:07 PM, 07-Sep-2021
Sarkari Naukri: इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती
- सूचना प्रौद्योगिकी सहायक (सॉफ्टवेयर): 214
- सहायक फोरेंसिक अधिकारी: 150
- सहायक कानूनी अधिकारी: 120
- सहायक वित्तीय अधिकारी: 70
- फोरेंसिक अधिकारी: 24
- सूचना प्रौद्योगिकी अधिकारी: 21
- कंप्यूटर/डिजिटल फोरेंसिक ऑफिसर: 13
- कानूनी अधिकारी: 11
- वित्तीय अधिकारी: 11
01:25 PM, 07-Sep-2021
सरकारी नौकरी: जमा करना होगा इतना आवेदन शुल्क
उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क के रूप में ₹1500/-, भूतपूर्व सैनिक वर्ग के लिए ₹700/-, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए ₹900 का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:17 PM, 07-Sep-2021
Sarkari job: अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं आवेदन
- पंजाब पुलिस की आधिकारिक साइट punjabpolice.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध सिविलियन सपोर्ट स्टाफ लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए सीधा लिंक मिलेगा।
- लिंक पर क्लिक करें और आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट दबाएं।
- आपका आवेदन जमा कर दिया गया है।
- पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी रखें।
11:01 AM, 07-Sep-2021
सरकारी नौकरी: ऐसे होगा आवेदकों का चयन
सिविलियन सपोर्ट स्टाफ के कैडर में रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती एक कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) और कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के माध्यम से की जाएगी, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।
10:08 AM, 07-Sep-2021
Sarkari Naukri Live 2021: पंजाब पुलिस ने निकालीं भर्तियां
पंजाब पुलिस 07 सितंबर, 2021 को सिविलियन सपोर्ट स्टाफ के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को बंद कर देगी। जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे पंजाब पुलिस की आधिकारिक साइट punjabpolice.gov.in पर जा सकते हैं। पंजाब पुलिस के जांच संवर्ग में 'सिविलियन सपोर्ट स्टाफ' (गैर वर्दीधारी) के 634 रिक्त पदों को भरने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 17 अगस्त, 2021 को शुरू की गई थी।
09:41 AM, 07-Sep-2021
Sarkari Job: इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती
पद - ग्राम विकास अधिकारीकुल पद - 9896
- गैर अनुसूचित क्षेत्र - 3222 पद
- अनुसूचित क्षेत्र - 674 पद