Sarkari Naukri 2021 LIVE: भारत सरकार की इन कंपनियों ने निकालीं बंपर भर्तियां, यहां पढ़िए सबकी आवेदन प्रक्रिया
{"_id":"615d044d8ebc3e62985f6b69","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-job-alert-results-news-updates-6-october-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE: भारत सरकार की इन कंपनियों ने निकालीं बंपर भर्तियां, यहां पढ़िए सबकी आवेदन प्रक्रिया","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Wed, 06 Oct 2021 06:14 PM IST
वर्तिका तोलानी
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 06 Oct 2021 06:14 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: कोरोना काल में हर कोई सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा है। ऐसे में विभिन्न भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में इजाफा होना स्वाभाविक है। लेकिन अगर आपकी लगन सच्ची और मेहनत करने की इच्छा हो, तो आपके लिए सरकारी नौकरी पाने बेहद आसान है। बस सही अवसर की जरूरत है।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला।
लाइव अपडेट
06:13 PM, 06-Oct-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE: ओएनजीसी भर्ती की आवेदन एवं चयन प्रक्रिया
ओएनजीसी में ग्रेजुएट ट्रेनी पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार संगठन की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर 12 अक्तूबर, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन GATE 2020 की परीक्षा में उनके अंकों, योग्यता और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
05:45 PM, 06-Oct-2021
Sarkari Naukri 2021: ओएनजीसी भर्ती आयु - सीमा
ओएनजीसी भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 30 वर्ष (सामान्य) और 33 वर्ष (ओबीसी) तय की गई है। वहीं, एईई ड्रिलिंग या सीमेंटिंग के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 28 वर्ष (सामान्य), 31 वर्ष (ओबीसी) और 33 वर्ष (एससी / एसटी) के लिए निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
04:55 PM, 06-Oct-2021
Sarkari Vacancy: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड में भर्तियां
- ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि- 22 सितंबर, 2021
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि- 12 अक्तूबर, 2021
- भर्ती ट्रेनी के कुल 313 पदों के लिए जारी की गई है।
- उम्मीदवारों की नियुक्ति ओएनजीसी, देहरादून (उत्तराखंड) में की जाएगी।
03:50 PM, 06-Oct-2021
Sarkari Jobs : भर्ती 2020 की परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर की जाएगी
स्नातक पास उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर पहले राउंड के लिए आवेदन कर सकते हैं। ओएनजीसी द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कुल 313 ग्रेजुएट ट्रेनी पद उपलब्ध हैं। ग्रेजुएट ट्रेनी के पद के लिए उम्मीदवारों की भर्ती 2020 की परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर की जाएगी।
03:03 PM, 06-Oct-2021
Sarkari Vacancy: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड में भर्तियां
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने हाल ही में अपने संगठन में भर्ती अभियान के लिए एक अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार, ओएनजीसी इंजीनियरिंग और भू-विज्ञान जैसे कई विभागों में स्नातक ट्रेनी पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कर रही है।
02:13 PM, 06-Oct-2021
सरकारी नौकरी: यह है डायरेक्ट लिंक
विज्ञापन
विज्ञापन
01:22 PM, 06-Oct-2021
Sarkari job: ऐसे होगा आवेदकों का चयन
रेलवे के रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 04 अक्तूबर से 03 नवंबर 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट -scr.indianrailways.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन कक्षा 10वीं और आईटीआई परीक्षा दोनों में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के प्रतिशत का औसत लेते हुए मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
12:06 PM, 06-Oct-2021
सरकारी नौकरी: 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन
रेलवे द्वारा निकाली गई भर्तियों के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कुल 50 फीसदी अंकों के साथ कक्षा 10वीं उत्तीर्ण या इसके समकक्ष (10 + 2 परीक्षा प्रणाली के तहत) और संबंधित ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी की आयु 15 वर्ष से 24 वर्ष तक होनी चाहिए।
11:07 AM, 06-Oct-2021
Sarkari Naukri Live 2021: यह है पदों का विस्तृत विवरण
- एसी मैकेनिक - 250 पद
- कारपेंटर - 18 पद
- डीजल मैकेनिक - 531 पद
- इलेक्ट्रीशियन - 1,019 पद
- इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक - 92 पद
- फिटर - 1,460 पद
- मशीनिस्ट - 71 पद
- एमएमटीडब्ल्यू - 5 पद
- एमएमडब्ल्यू - 24 पद
- पेंटर - 80 पद
- वेल्डर - 553 पद
10:20 AM, 06-Oct-2021
Sarkari Job: अपरेंटिस के पदों पर जारी है आवेदन प्रक्रिया
रेलवे भर्ती सेल, दक्षिण मध्य रेलवे (आरआरसी - एससीआर) ने 04 अक्तूबर, 2021 से अपरेंटिस के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आरआरसी की आधिकारिक साइट - एससीआर पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। indianrailways.gov.in। एससीआर अपरेंटिस ऑनलाइन आवेदन 03 नवंबर, 2021 को बंद होगा।