फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 LIVE: इन 300 से ज्यादा पदों पर जारी है आवेदन प्रक्रिया, यहां पढ़िए डिटेल्स

Sun, 31 Oct 2021 10:08 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 31 Oct 2021 10:08 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: उत्तराखंड के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, भारतीय डाक में बंपर नौकरियां निकलीं हैं। सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं को बता दें कि इसी तरह राज्य और केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में भर्तियां निकालीं गई है। इनके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी प्रत्येक दिन अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर सरकारी लाइव ब्लॉग पढ़ सकते हैं। 

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 LIVE Govt Job alert Results News Updates 31 october 2021 apply now
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

10:07 PM, 31-Oct-2021

govt jobs: डाक विभाग भर्ती में आवेदन शुल्क

उत्तराखंड पोस्टल सर्किल - 200 रुपये
आंध्र प्रदेश पोस्टल सर्किल - 200 रुपये
महाराष्ट्र पोस्ट सर्किल - 200 रुपये
जम्मू कश्मीर पोस्टल सर्किल - 100 रुपये
राजस्थान पोस्टल सर्किल - 100 रुपये
दिल्ली पोस्टल सर्किल - 200 रुपये
छत्तीसगढ़ पोस्टल सर्किल - 200 रुपये
झारखंड पोस्टल सर्किल - 200 रुपये

डाक विभाग भर्ती के लिए अधिक जानकारी यहां पढ़ें 
09:07 PM, 31-Oct-2021

सरकारी नौकरी: आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक और अंतिम तिथि 

आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि 

उत्तराखंड पोस्टल सर्किल - 29 अक्तूबर, 2021 
आंध्र प्रदेश पोस्टल सर्किल - 28 अक्तूबर, 2021
महाराष्ट्र पोस्ट सर्किल - 28 अक्तूबर, 2021
जम्मू कश्मीर पोस्टल सर्किल - 30 सितंबर, 2021 
राजस्थान पोस्टल सर्किल - 25 अक्तूबर, 2021
दिल्ली पोस्टल सर्किल - 26 अक्तूबर, 2021
छत्तीसगढ़ पोस्टल सर्किल - 25 अक्तूबर, 2021
झारखंड पोस्टल सर्किल - 27 अक्तूबर, 2021

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 

उत्तराखंड पोस्टल सर्किल - 22 दिसंबर, 2021
आंध्र प्रदेश पोस्टल सर्किल - 27 नवंबर, 2021
महाराष्ट्र पोस्ट सर्किल - 27 नवंबर, 2021
जम्मू कश्मीर पोस्टल सर्किल - 1 नवंबर, 2021
राजस्थान पोस्टल सर्किल - 6 दिसंबर, 2021
दिल्ली पोस्टल सर्किल -  21 नवंबर, 2021
छत्तीसगढ़ पोस्टल सर्किल - 3 दिसंबर, 2021
झारखंड पोस्टल सर्किल - 25 नवंबर, 2021
 
विज्ञापन
08:04 PM, 31-Oct-2021

sarkari naukri 2021 : डाक विभाग भर्ती में पदों का विवरण

कुल पद - 885 पद

उत्तराखंड पोस्टल सर्किल - 13 पद
आंध्र प्रदेश पोस्टल सर्किल - 75 पद
महाराष्ट्र पोस्टल सर्किल - 257 पद
जम्मू कश्मीर पोस्टल सर्किल - 266 पद
राजस्थान पोस्टल सर्किल - 22 पद
दिल्ली पोस्टल सर्किल - 221 पद
छत्तीसगढ़ पोस्टल सर्किल - 12 पद
झारखंड पोस्टल सर्किल -19 पद
07:10 PM, 31-Oct-2021

Sarkari Naukri : इन 8 डाक विभाग के 885 पदों पर निकलीं हैं भर्तियां, फौरन करें आवेदन

इंडिया पोस्ट ने उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और झारखंड के सर्किलों के लिए पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट, पोस्टमैन / मेल गार्ड्स और मल्टी टास्किंग स्टाफ के मेधावी स्पोर्ट्स पर्सन की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवश्यक योग्यता और अनुभव रखने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन मोड के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न विभागों में लगभग 885 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। 
06:07 PM, 31-Oct-2021

Sarkari Naukri: लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा चयन

उम्मीदवार का चयन पद के अनुसार लिखित परीक्षा या व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
05:37 PM, 31-Oct-2021

सरकारी नौकरी: यह है पदों का विस्तृत विवरण

कुल रिक्तियां: 223 पद
  • फ़ूड एनालिस्ट: 4 पद
  • टेक्निकल ऑफिसर: 125 पद
  • केंद्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी (सीएफएसओ): 37 पद
  • असिस्टेंट मैनेजर (आईटी): 4 पद
  • असिस्टेंट मैनेजर: 4 पद
  • असिस्टेंट: 33 पद
  • हिंदी अनुवादक: 1 पद
  • पर्सनल असिस्टेंट: 19 पद
  • आईटी असिस्टेंट: 3 पद
विज्ञापन
विज्ञापन
04:37 PM, 31-Oct-2021

Sarkari job: यह है महत्वपूर्ण तिथियां

  • FSSAI अधिसूचना जारी- 6 अक्तूबर, 2021
  • आवेदन शुरू होने की तारीख- 8 अक्तूबर, 2021
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि- 7 नवंबर, 2021
  • आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि- 18 नवंबर, 2021
03:32 PM, 31-Oct-2021

सरकारी नौकरी: एफएसएसएआई ने चलाया भर्ती अभियान

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) वर्तमान में संगठन में 300 से अधिक रिक्त पदों को भरने के लिए एक भर्ती अभियान चला रहा है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि पदों के आधार पर 7 नवंबर, 2021 है।
02:29 PM, 31-Oct-2021

Sarkari Naukri Live 2021: यह है डायरेक्ट लिंक

उत्तराखंड पोस्टल सर्किल के रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं।

01:21 PM, 31-Oct-2021

Sarkari Job: यह है निर्धारित आयु सीमा

पोस्टल असिस्टेंट/पोस्टमैन के पदों के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी की आयु 18 से 27 वर्ष होनी चाहिए। वहीं एमटीएस के पदों पर आवेदन के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के लिए नियमानुसार छूट होगी।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed