फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 LIVE : विभिन्न सरकारी विभागों और कंपनियों में कई पदों पर निकलीं भर्तियां

Fri, 20 Aug 2021 08:18 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 20 Aug 2021 08:18 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: महामारी के दौरान हर व्यक्ति सरकारी विभागों में नौकरी तलाश रहा है। आपको बता दें कि सरकारी नौकरी पाना बेहद आसान है। बस मेहनत, दृढ़ता और सही मौके की आवश्यकता है। इसलिए आज amarujala.com आपको विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा निकाली गई नौकरियों के बारे में बताने जा रहा है। पढ़िए…

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 LIVE Govt Job alert Results News Updates 20 august apply now
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:16 PM, 20-Aug-2021

पीजीसीआईएल भर्ती 2021 के लिए ऐसे करें आवेदन

आवेदन की प्रक्रिया केवल ऑनलाइन है। इच्छुक उम्मीदवार 20 अगस्त, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने का सीधा लिंक भी सक्रिय है। उम्मीदवारों को पहले निम्नलिखित वेबसाइट में से एक portal.mhrdnats.gov.in या apprenticeshipindia.org पर पंजीकरण करना चाहिए।  पंजीकरण के बाद अब उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in पर जाना होगा और आवेदन ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करना होगा। आवेदन पत्र को पूरी तरह से भरें और अंत में फॉर्म सबमिट कर दें। भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट आउट रख लें।
07:35 PM, 20-Aug-2021

PGCIL की रिक्तियों का क्षेत्रवार विवरण

  • कॉर्पोरेट केंद्र, गुरुग्राम - 44
  • उत्तरी क्षेत्र - I, फरीदाबाद - 134
  • उत्तरी क्षेत्र - II, जम्मू - 83
  • उत्तरी क्षेत्र - III, लखनऊ - 96
  • पूर्वी क्षेत्र - I, पटना - 82
  • पूर्वी क्षेत्र - II, कोलकाता - 74
  • उत्तर पूर्वी क्षेत्र, शिलांग - 127
  • ओडिशा परियोजनाएं, भुवनेश्वर - 53
  • पश्चिमी क्षेत्र - I, नागपुर - 112
  • पश्चिमी क्षेत्र - II, वडोदरा - 115
  • दक्षिणी क्षेत्र - I, हैदराबाद - 76
  • दक्षिणी क्षेत्र - II, बेंगलुरु - 114
कुल 1,110 पद
विज्ञापन
06:43 PM, 20-Aug-2021

Sarkari Jobs : पीजीसीआईएल अपरेंटिस भर्ती 2021 की पात्रता

पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.powergrid.in पर विभिन्न ट्रेडों में पात्र उम्मीदवारों को आमंत्रित करते हुए 1,110 अपरेंटिस पदों के लिए विभिन्न आधिकारिक अधिसूचनाएं जारी की हैं। इनके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई, 2021 से शुरू हुई थी। पीजीसीआईएल अपरेंटिस भर्ती 2021 की पात्रता शर्तों को पूरा करने के लिए आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
05:53 PM, 20-Aug-2021

Sarkari Vacancy: पीजीसीआईएल में 1110 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका

भारत सरकार के बिजली अर्थात ऊर्जा मंत्रालय के अधीन सरकारी कंपनी पीजीसीआईएल यानी पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में कई नौकरियां निकली हैं। पीजीसीआईएल ने विभिन्न क्षेत्रों और ट्रेडों में कुल 1,110 प्रशिक्षुओं की भर्ती कर रही है।
04:50 PM, 20-Aug-2021

Govt Jobs: यूपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर ग्रेड-2 भर्ती साक्षात्कार परिणाम घोषित

यूपीपीएससी ने मेडिकल ऑफिसर ग्रेड-2 भर्ती साक्षात्कार के लिए परिणाम घोषित किया गया है, जो 26 जुलाई से 30 जुलाई और 02 अगस्त से 04 अगस्त तक दो पारियों में आयोजित किया गया था। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बाल रोग विशेषज्ञ और एनेस्थेटिस्ट के पद के लिए 181 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
03:53 PM, 20-Aug-2021

सरकारी नौकरी 2021: यूपीपीएससी चिकित्सा अधिकारी ग्रेड-2 परिणाम की घोषित

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 2021 के लिए यूपीपीएससी चिकित्सा अधिकारी ग्रेड-2 परिणाम की घोषणा की है। मेडिकल ऑफिसर भर्ती साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवार अब यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट-uppsc.up.nic.in पर  मेडिकल ऑफिसर परिणाम 2021 को चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:03 PM, 20-Aug-2021

Govt Jobs: ऐसे होगा अभ्यर्थियों का चयन

विशेषज्ञ अधिकारी के पद के लिए आवेदकों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
02:09 PM, 20-Aug-2021

Sarkari Naukri: अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट- Unionbankofindia.co.in पर जाएं।
  • रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।
  • अब करेंट रिक्रूटमेंट पर क्लिक करें।
  • विशेषज्ञ अधिकारी पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करें, पर क्लिक करें।
  • एक नई विंडो खुलेगी, यहां पंजीकरण कीजिए और फिर ऑनलाइन आवेदन कीजिए।
  • अभ्यर्थियों को फाेटो की स्कैन की गई कॉपी, हस्ताक्षर की एक छवि, और अन्य दस्तावेज जमा करने होंगे।
  • अभ्यर्थी शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग या किसी अन्य भुगतान मोड जैसे क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।
  • फॉर्म के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये निर्धारित किया गया है।
01:05 PM, 20-Aug-2021

सरकारी नौकरी: इन पदों के लिए अभ्यर्थी को करना होगा आवेदन

  • सहायक प्रबंधक (विदेशी मुद्रा) 120 
  • प्रबंधक (रिस्क)- 60
  • वरिष्ठ प्रबंधक (रिस्क)- 60 
  • प्रबंधक (विदेशी मुद्रा)- 50
  • सहायक प्रबंधक (तकनीकी अधिकारी) 26
  • प्रबंधक (चार्टर्ड एकाउंटेंट)-  14
  • प्रबंधक (वास्तुकार)- 07
  • प्रबंधक (सिविल इंजीनियर)- 07
  • प्रबंधक (विद्युत अभियंता)- 02
  • प्रबंधक (मुद्रण प्रौद्योगिकीविद्)- 01
11:35 AM, 20-Aug-2021

Sarkari job: स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर करें आवेदन

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। यूबीआई ने 347 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी बैंक की वेबसाइट unionbankofindia.co.in के जरिए 3 सितंबर, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed