नवंबर 2026: वीवो, शाओमी और वनप्लस ला रहे हैं अपने धांसू फ्लैगशिप फोन्स; कैमरा और बैटरी में दिखाएंगे दम
- इस महीने वीवो, ओप्पो, शाओमी और मोटोरोला जैसे ब्रांड नए फोन पेश करने की तैयारी में हैं।
- इन ब्रांड्स के कैमरा फोकस्ड फ्लैगशिप से लेकर बड़ी बैटरी और दमदार प्रोसेसर वाले फोन देखने को मिल सकते हैं।
- कुछ मॉडल की लॉन्चिंग कंफर्म हो चुकी है, जबकि कुछ के भारत आने को लेकर अभी सिर्फ रिपोर्ट्स सामने आई हैं।

त्योहारी सीजन के बाद भी स्मार्टफोन कंपनियों का जलवा कम नहीं हुआ है। अगर आप एक नया और प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो नवंबर का महीना आपके लिए कई शानदार विकल्प लेकर आ रहा है। इस महीने चीन से लेकर भारत और ग्लोबल मार्केट तक, कई मिड-रेंज और धांसू फ्लैगशिप स्मार्टफोन दस्तक देने वाले हैं। आइए एक नजर डालते हैं उन टॉप स्मार्टफोन्स पर जो इस नवंबर बाजार में धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं...

Vivo X500 Series
फोटोग्राफी के दीवानों के लिए वीवो अपनी X500 सीरीज ला रहा है। इस स्मार्टफोन सीरीज को भारत में 26 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। ग्लोबल मार्केट में यह सीरीज पहले ही पेश हो चुकी है। भारत में Vivo X500, Vivo X500 Pro और Pro Max मॉडल आ सकते हैं। खास बात यह है कि इसके 'प्रो मैक्स' मॉडल में स्नैपशॉट फोटोग्राफी के लिए 60fps ऑटोफोकस ट्रैकिंग और 960fps पर 4K सिनेमैटिक स्लो-मोशन रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलेगा।

Oppo Reno 17 Series
ओप्पो अपनी मशहूर रेनो सीरीज के नया लाइनअप Oppo Reno Series 17 को 16 नवंबर को चीन के बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को भारत में नवंबर से अंतिम दिनों में लॉन्च किया जा सकता है। लीक्स के मुताबिक, इसके स्टैंडर्ड मॉडल में 6.5 इंच का डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट और 8,000mAh की विशाल बैटरी मिलेगी। वहीं, Reno 17 Pro में 6.3 इंच की स्क्रीन, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8550 प्रोसेसर और 7,200mAh की बैटरी मिल सकती है। दोनों ही मॉडल्स 50-मेगापिक्सल के पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ आएंगे।
- माइक्रोसॉफ्ट: तो इस वजह से 74 देशों में मच गई थी अफरातफरी, सेवाओं के ठप होने के पीछे सामने आई ये बड़ी वजह
- हर ग्राहक की जेब से 350 रुपये निकालना चाहती है एयरटेल: चेयरमैन बोले- हमारा खर्च बढ़ा, महंगा होगा रिचार्ज?
- आईफोन 18: लॉन्च में क्यों हो रही है देरी, क्या सैमसंग ने बिगाड़ा एपल का खेल? सामने आई ये बड़ी वजह
- भारत में 16% तक महंगी होंगी माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सेवाएं: चीन में 8.5% तक घटेंगे दाम, क्यों बदलीं कीमतें?